AC Price Hike Alert: गर्मियों में बढ़ सकते हैं दाम, लेकिन 1.5 टन Split AC पर 53% तक की छूट, खरीदना चाहिए या नहीं?

गर्मी दस्तक देने वाली है और एयर कंडीशनर के बाजार में हलचल मचना शुरू हो चुका है। एक तरफ इस तरह के संकेत मिल रहे हैं कि आने वाले कुछ महीनों में बाजार में मिलने वाले किसी भी ब्रांड के एसी लगभग लगभग 5% से 15% तक महंगे हो सकते हैं, आसान शब्दों में कहें तो एसी की कीमतों में भारी बढ़ोतरी हो सकती है, तो दूसरी तरफ ऑफ-सीजन सेल में 1.5 टन स्प्लिट AC पर 50% से ज्यादा का डिस्काउंट भी मिल रहा है। ऐसे में बड़ा सवाल यही है कि क्या इस समय एसी खरीदना समझदारी होगी या कुछ हफ्ते इंतजार किया जाए? आइए दोनों पहलुओं पर एक नजर डालते हैं।

क्यों बढ़ सकते हैं AC के दाम?

आइए पहले इस बार को समझते हैं कि आने वाले समय में आखिर किन कारणों से एसी के दामों में इजाफा देखने को मिल सकता है। इसके कई कारण हो सकते हैं, लेकिन हम यहाँ कुछ सबसे मुख्य कारणों पर प्रकाश डालने वाले हैं। आइए समझते हैं कि क्यों एसी के दाम बढ़ सकते हैं।

कच्चे माल की बढ़ती लागत के कारण

एयर कंडीशनर निर्माण में कॉपर (तांबा) और एल्युमीनियम का बड़े पैमाने पर इस्तेमाल किया जाता है। कॉपर का उपयोग कंप्रेसर और पाइपिंग में इसके अलावा एल्युमीनियम का उपयोग फिन्स और अन्य हिस्सों में किया जाता है। अगर इस समय को देखा जाए तो इन सभी धातुओं की कीमत में बढ़ोत्तरी हो रही है, जो जाहिर तौर पर एसी के प्राइस को प्रभावित कर सकती है।

इलेक्ट्रॉनिक कंपोनेंट्स की कीमत बढ़ने के कारण

सर्किट बोर्ड, सेंसर, कंट्रोल मॉड्यूल और अन्य इलेक्ट्रॉनिक पार्ट्स की लागत भी बढ़ी है। वैश्विक सप्लाई चेन में उतार-चढ़ाव और आयात लागत का असर सीधे प्रोडक्ट कीमतों पर पड़ रहा है।

लॉजिस्टिक्स और ट्रांसपोर्ट खर्च के कारण

ईंधन कीमतों में उतार-चढ़ाव और परिवहन लागत में वृद्धि के कारण फैक्ट्री से डीलर तक AC पहुंचाने का खर्च पहले से ज्यादा हो गया है। इसे भी प्राइस बढ़ने का एक बड़ा कारण माना जा सकता है।

नए Energy Efficiency नियमों में बदलाव के कारण

सरकार द्वारा लागू किए जा रहे नए BEE मानकों के तहत कंपनियों को ज्यादा पावर-सेविंग मॉडल बनाने पड़ रहे हैं। इसमें नई टेक्नोलॉजी, रिसर्च और उत्पादन बदलाव शामिल हैं, जिससे शुरुआती लागत बढ़ रही है। हालांकि, फायदा यह है कि ये नए मॉडल बिजली बिल में लंबी अवधि में बचत करा सकते हैं।

नई कीमतें कब लागू हो सकती हैं?

मार्केट एक्सपर्ट्स का मानना है कि कंपनियां पीक समर सीजन से पहले आंशिक मूल्य संशोधन कर सकती हैं। मांग बढ़ने से पहले दाम बढ़ाना कंपनियों के लिए रणनीतिक कदम हो सकता है।

दूसरी तरफ: 1.5 टन Split AC पर बड़ी छूट

जहां एक ओर दाम बढ़ने की आशंका है, वहीं अभी ऑफ-सीजन के चलते बड़े ब्रांड्स पर भारी डिस्काउंट मिल रहा है। आइए जानते हैं कि आखिर आपको कौन से एसी इस समय सस्ते में मिल सकते हैं।

Voltas 1.5 Ton Split AC

लिस्टेड कीमत: 70,890 रुपये
मौजूदा ऑफर प्राइस: 35,990 रुपये
छूट: लगभग 49%

Daikin 1.5 Ton Split AC

लिस्टेड कीमत: 51,250 रुपये
ऑफर के बाद: 35,990 रुपये
छूट: 30% तक
बैंक और एक्सचेंज ऑफर से अतिरिक्त बचत भी संभव है।

LG 1.5 Ton Split AC

लिस्टेड कीमत: 72,990 रुपये
ऑफर प्राइस: 33,990 रुपये
छूट: 53% तक

Godrej 1.5 Ton Split AC

लिस्टेड कीमत: 50,600 रुपये
ऑफर प्राइस: 33,990 रुपये
SBI कार्ड पर अतिरिक्त 3,500 रुपये तक की छूट मिल सकती है।

Lloyd 1.5 Ton Split AC

लिस्टेड कीमत: 53,990 रुपये
ऑफर प्राइस: 30,990 रुपये
छूट: 43%

तो क्या करें? अभी खरीदें या इंतजार करें?

अगर आप इस सीजन नया AC लेने का पक्का मन बना चुके हैं, 1.5 टन कैटेगरी देख रहे हैं, बजट बचाना चाहते हैं तो मौजूदा ऑफर फायदे का सौदा हो सकता है।

हालांकि, अगर आप नए Energy Efficiency मॉडल का इंतजार कर रहे हैं, आने वाले अपडेटेड फीचर्स चाहते हैं, तो थोड़ा इंतजार भी किया जा सकता है, लेकिन कीमत थोड़ी ज्यादा चुकानी पड़ सकती है।

खरीदते समय किन बातों पर ध्यान दें?

  • स्टार रेटिंग (5-स्टार रेटिंग लंबे समय में फायदेमंद)
  • इन्वर्टर टेक्नोलॉजी
  • वारंटी (कंप्रेसर वारंटी विशेष रूप से देखें)
  • इंस्टॉलेशन चार्ज और AMC ऑप्शन भी देखें
  • स्मार्ट फीचर्स (Wi-Fi, ऐप कंट्रोल)

सिर्फ डिस्काउंट देखकर फैसला न लें, लंबी अवधि की लागत भी जोड़कर देखें।

यह भी पढ़ें: Samsung Galaxy S26 Ultra बनाम Samsung Galaxy S25 Ultra: क्या सच में बड़े अपग्रेड्स से लैस है नया मॉडल? देखें मुख्य अंतर

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life.

Connect On :