गर्मियों में जब पंखे और कूलर काम नहीं करते, तब एयर कंडीशनर (AC) ही राहत का एकमात्र सहारा होता है। लेकिन अगर वही AC ठंडी हवा देना बंद कर दे, तो परेशानी बढ़ जाती है। इस समस्या का कारण कोई बड़ी तकनीकी खराबी नहीं, बल्कि एक छोटी सी लापरवाही भी हो सकती है। आइए देखते हैं कि वो कौन से कारण हैं जिनसे एसी ठंडी हवा देना बंद कर सकता है। साथ ही यह भी देखेंगे कि आप इन समस्याओं को कैसे सुलझा सकते हैं।
एसी के सही तरीके से ठंडी हवा न देने की सबसे आम वजह गंदा एयर फिल्टर होता है। जब फिल्टर को लंबे समय तक साफ नहीं किया जाता, तो उसमें धूल और मिट्टी जम जाती है। इससे एयरफ्लो रुक जाता है और ठंडी हवा कमरे में ठीक से नहीं पहुंचती।
इसका समाधान बहुत आसान है – फिल्टर को निकालें, ब्रश से साफ करें और अगर ज्यादा गंदा हो तो पानी से धो लें। पूरी तरह सूख जाने के बाद ही फिल्टर को दोबारा लगाएं। महीने में कम से कम एक बार फिल्टर की सफाई जरूर करें।
अगर एयरफ्लो और फिल्टर दोनों ठीक हैं लेकिन ठंडी हवा नहीं मिल रही, तो समस्या एसी की मोटर में हो सकती है। मोटर की स्पीड धीमी होने पर कूलिंग पर असर पड़ता है। इसके अलावा, थर्मोस्टेट या कंप्रेसर की खराबी भी ठंडक कम कर सकती है। ऐसी स्थिति में किसी ट्रेन्ड टेक्नीशियन से मोटर और कंप्रेसर को चेक करवाना जरूरी है। समय समय पर सर्विसिंग करवाने से इन समस्याओं से बचा जा सकता है।
यह भी पढ़ें: 9 एपिसोड वाली हिन्दी सिनेमा की सबसे महंगी वेब सीरीज, पहले ही हफ्ते में रच दिया था इतिहास! आपने देखी?
स्प्लिट एसी में कंडेंसर कॉइल आमतौर पर घर के बाहर लगाया जाता है और यह गर्म हवा बाहर निकालने का काम करता है। समय के साथ इस पर धूल, पत्तियां या पक्षियों के घोंसले जम सकते हैं, जिससे एयरफ्लो रुक जाता है और एसी की एफ़िशिएन्सी घट जाती है।
इससे बचने के लिए महीने में एक बार कॉइल को ब्रश या पानी के स्प्रे से साफ करें। ध्यान रखें कि कॉइल के आसपास की जगह को पूरी तरह बंद न करें, ताकि हवा का प्रवाह बना रहे।
हर सीजन की शुरुआत में AC की पूरी जांच करवा लेना एक समझदारी भरा कदम होता है। इसमें फिल्टर, फिन्स, कंडेंसर और मोटर की जांच शामिल होनी चाहिए। इससे छोटी-मोटी दिक्कतें समय पर पकड़ में आ जाती हैं और भारी खर्चों से बचा जा सकता है।
एसी का रिमोट लेकर थर्मोस्टेट की सेटिंग चेक करें – कभी-कभी गलती से तापमान या मोड गलत सेट हो जाता है। अगर एसी से बदबू आ रही हो, तो यह नमी, गंदे फिल्टर या डक्ट में जमी गंदगी की वजह से हो सकता है। ऐसे में एसी के फिल्टर और डक्ट की गहरी सफाई कराना जरूरी हो जाता है।
यह भी पढ़ें: आधार कार्ड बना सकता है आपको ठगी का शिकार! छोटी सी लापरवाही पड़ सकती है भारी, तुरंत कर लें ये जरूरी काम