AC Bill Calculation: रोज 5 घंटे एसी चलाने पर कितना आएगा बिजली बिल, जान लें ऑनलाइन कैलकुलेट करने का तरीका

HIGHLIGHTS

AC चलाने से पहले जानें बिजली बिल

बिजली खर्च कंट्रोल करना होगा आसान

गर्मी में बिजली बिल से बचने का तरीका

AC Bill Calculation: गर्मी शुरू होते ही घरों में AC और एयर कूलर की तैयारी शुरू हो जाती है. कोई सर्विस करवा रहा है तो कोई जून तक इंतजार करने की सोच रहा है. लेकिन सबसे बड़ा सवाल हर साल वही रहता है कि AC चलाने पर बिजली बिल कितना आएगा? अगर आप भी हर महीने के बिल से परेशान रहते हैं, तो अब आप AC चलाने से पहले ही उसका खर्च अंदाजा लगा सकते हैं.

बिजली बिल पहले से जानना क्यों जरूरी?

भारत में ज्यादातर मिडिल क्लास परिवार AC तो चाहते हैं, लेकिन बिजली बिल से डरते हैं. हर गर्मी में बढ़ा हुआ बिल एक बड़ा खर्च बन जाता है. अगर आप पहले से अपने AC का अनुमानित खर्च जान लें, तो आप अपनी बिजली खपत को कंट्रोल कर सकते हैं और अनावश्यक खर्च से बच सकते हैं. यह तरीका खास तौर पर उन लोगों के लिए फायदेमंद है जो हर महीने बजट संभालने की कोशिश करते हैं.

वेबसाइट से करें कैलकुलेशन

आपको किसी भी थर्ड पार्टी वेबसाइट पर जाने की जरूरत नहीं है. सीधे Uttar Pradesh Power Corporation Limited की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर यह कैलकुलेशन किया जा सकता है. वेबसाइट पर एक कंजम्पशन कैलकुलेटर दिया गया है, जहां आप अपने घर के उपकरणों की डिटेल भरकर बिजली खपत का अनुमान लगा सकते हैं.

कैसे करें AC का बिजली बिल कैलकुलेट?

वेबसाइट खोलने के बाद आपको “Appliances” टैब पर क्लिक करना होता है. यहां आपको AC के साथ अन्य उपकरण जैसे कूलर, गीजर, हीटर और फैन के ऑप्शन भी मिलेंगे.

इसके बाद आपको कुछ जरूरी जानकारी भरनी होती है:

  • AC का टाइप नहीं, बल्कि उसकी टन कैपेसिटी चुननी होती है
  • 1 टन, 1.5 टन या 2 टन में से सही ऑप्शन चुनें
  • इसके बाद AC का वॉटेज सेलेक्ट करें
  • वॉटेज की जानकारी AC पर लगे एनर्जी लेबल से मिलती है
  • रोज कितने घंटे AC चलाते हैं, यह भी दर्ज करें

इन सभी डिटेल्स को भरने के बाद वेबसाइट आपको कुल यूनिट खपत का अंदाजा दे देती है.

उदाहरण से समझें पूरा कैलकुलेशन

मान लीजिए आप रोज 5 घंटे AC चलाते हैं और पूरे महीने यानी 30 दिन इसका इस्तेमाल करते हैं. ऐसे में वेबसाइट के अनुसार कुल 337.5 यूनिट बिजली खपत हो सकती है.

हालांकि, वेबसाइट सीधे बिल नहीं बताती, लेकिन आप इसे आसानी से निकाल सकते हैं. अगर प्रति यूनिट कीमत 7 रुपये मान लें, तो:

337.5 यूनिट × 7 रुपये = 2362.5 रुपये

इसमें टैक्स और अन्य चार्ज शामिल नहीं होते. ऐसे में आपका कुल बिल 2800 रुपये से ज्यादा जा सकता है.

क्या फायदा मिलेगा इस तरीके से

  • पहले से बिजली खर्च का अंदाजा
  • बजट प्लान करना आसान
  • अनावश्यक बिजली खपत कम करना
  • AC इस्तेमाल को बेहतर तरीके से मैनेज करना
  • मिडिल क्लास परिवारों के लिए राहत

सच बात यह है कि ज्यादातर लोग AC तो खरीद लेते हैं लेकिन उसके रनिंग कॉस्ट को समझते नहीं हैं, और यही गलती बाद में भारी बिल के रूप में सामने आती है. अगर आप पहले से कैलकुलेशन कर लेते हैं, तो आप सिर्फ पैसे ही नहीं बचाते बल्कि अपने इस्तेमाल को भी स्मार्ट बना लेते हैं.

यह भी पढ़ें: OnePlus Nord 6 भारत में लॉन्च, 165Hz स्क्रीन और 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत-ऑफर और फीचर्स

Sudhanshu Shubham

सुधांशु शुभम मीडिया में लगभग आधे दशक से सक्रिय हैं. टाइम्स नेटवर्क में आने से पहले वह न्यूज 18 और आजतक जैसी संस्थाओं के साथ काम कर चुके हैं. टेक में रूचि होने की वजह से आप टेक्नोलॉजी पर इनसे लंबी बात कर सकते हैं.

Connect On :