गर्मियों में राहत पाने के लिए एयर कंडीशनर (AC) घर और ऑफिस के लिए एक सबसे जरूरी प्रोडक्ट माना जा सकता है, खासकर भारत जैसे देश में, जहां कई क्षेत्रों में अत्यधिक गर्मी और उमस रहती है। अब हम देख रहे है कि गर्मियों की शुरुआत हो चुकी है, ऐसे में AC और घर को ठंडा रखने वाले प्रोडक्टस की सेल भी बढ़ने वाली है। सेल तो बढ़ रही है लेकिन इस बढ़ती सेल में कई वो लोग भी होते हैं जो बिना कुछ सोचे समझे एक प्रोडक्ट खरीद लेते हैं, इससे उनका नुकसान होता है, ऐसे में आपको AC खरीदने से पहले कुछ सबसे जरूरी बातों का ध्यान रखना जरूरी है। अगर आप इन बातों की गांठ बांध लेते हैं तो आपको AC खरीदने में कोई भी दिक्कत नहीं आने वाली है, इसके अलावा आपको खरीदने के बाद भी कोई समस्या लंबे समय तक नहीं आएगी। कुल मिलाकर सवाल है कि एक सही AC का चुनाव किस तरह से किया जाए। आपको यहाँ बता देते है कि एक सही AC न केवल बेहतर कूलिंग प्रदान करेगा बल्कि बिजली की भी बचत करने वाला है, इसके अलावा इस AC से आपको कोई समस्या भी नहीं आने वाली है। हालांकि, ऐसा उस समय होने वाला है जब आप सही बातों का ध्यान रखते हैं।
सबसे पहले, यह समझना जरूरी है कि आपके घर या ऑफिस के लिए कौन सा प्रकार का AC बेस्ट रहने वाला है। बाजार में इस समय आपको तीन प्रकार के AC मिल जाने वाले हैं- स्प्लिट AC, विंडो AC और पोर्टेबल AC। आपको अपने घर और घर में मौजूद कमरे के हिसाब से ही एक AC का चुनाव करना चाहिए।
यह भी पढ़ें: Samsung Galaxy S25 Edge बनाम Samsung Galaxy S25: देखें इंडिया प्राइस से लेकर स्पेक्स और फीचर आदि तक का अंतर
स्प्लिट AC में इनडोर और आउटडोर यूनिट होती है, इसके लिए आपको ज्यादा जगह और खुली जगह की जरूरत होती है। हालांकि, इसमें कम शोर के साथ आपको ज्यादा बेहतर कॉलिंग मिलती है। यह बड़े कमरों और हॉल के लिए बेस्ट हो सकते हैं, लेकिन इनके इंस्टॉलेशन में ज्यादा पैसे भी खर्च होते हैं।
दूसरी ओर, विंडो AC छोटे कमरों और लिमिटेड बजट वालों के लिए अच्छा ऑप्शन हो सकता है, क्योंकि इसकी कीमत कम होती है और इसे इंस्टॉल करना भी आसान होता है। आप इसे घर या कमरे की किसी भी खिड़की में आसानी से इंस्टॉल कर सकते हैं, इसके अलावा इसकी साफ सफाई में भी कम खर्च होता है।
इसके अलावा आपको जानकारी के लिए बता देते है कि बाजार में पोर्टेबल एसी भी अपनी पैठ बना रहे हैं, हाल ही में पोर्टेबल AC बड़े पैमाने पर लोकप्रिय हो रहे हैं, इनका सबसे बड़ा फायदा यह है कि आप इन्हें कहीं भी किसी भी जगह रख सकते हैं, यह एक जगह से दूरी जगह आसानी से ले जाए जा सकते हैं। हालांकि, ऐसा देखा जा रहा है कि पोर्टेबल एसी की कॉलिंग क्षमता भी सीमित होती है, इसके साथ साथ ऐसा भी माना जा रहा है कि यह ज्यादा बिजली की खपत करते हैं।
AC खरीदते समय उसकी टन क्षमता को समझना और इसके अनुसार ही एक एसी जा का चुनाव करना बेहद जरूरी है। मानकर चलिए कि आपका कमरा 100-150 वर्ग फुट का है, तो 1 टन का AC आपके इस कमरे के लिए सही ऑप्शन हो सकता है। इसके अलावा अगर कमरा 150-250 वर्ग फुट का है तो 1.5 टन का एसी इसके लिए बेस्ट ऑप्शन के तौर पर देखा जा सकता है। हालांकि अगर आपका कमरा 250-400 वर्ग फुट का है तो आपको 2 टन का एसी ही लेना चाहिए। हालांकि, अगर आपका कमरा किसी अपार्टमेंट के टॉप फ्लोर पर है जहां ज्यादा धूप आती है तो आपको इसे आधा टन ज्यादा वाला एसी ही खरीदना चाहिए। अगर आप इन बातों का ध्यान रखते हैं तो आपको अपने AC से कोई दिक्कत नहीं आने वाली है।
यह भी पढ़ें: Motorola G45 5G पर मिल रहा ताबड़तोड़ डिस्काउंट, खरीदने से पहले देख लें टॉप 4 फीचर
इसके अलावा, BEE (Bureau of Energy Efficiency) स्टार रेटिंग भी एक महत्वपूर्ण कारक है। 5-स्टार रेटिंग वाले AC सबसे बेहतरीन कहे जा सकते हैं, असल में, इनमें सबसे कम बिजली की खपत होती है। अगर दूसरे शब्दों में कहा जाए तो यह बिजली की बचत करते हैं, जबकि 3-स्टार AC नॉर्मल कहे जा सकते हैं, यदि लॉन्ग-टर्म सेविंग की बात करें, तो 5-स्टार या इन्वर्टर AC खरीदना सबसे अच्छा रहेगा। आपको जानकारी के लिए बता देते है कि आमतौर पर लोग 3 स्टार रेटिंग वाले एसी ही खरीदना पसंद करते हैं, असल में रेटिंग से AC की कीमत पर भी असर पड़ता है, ऐसे में लोग किफायती दाम में 3 स्टार AC खरीदना ही सबसे ज्यादा पसंद करते हैं। 5 स्टार रेटिंग और इंवर्टर एसी आमतौर पर महंगे होते हैं।
अब सवाल आता है कि इन्वर्टर और नॉन-इन्वर्टर AC में क्या अंतर है। इन्वर्टर AC कमरे के तापमान के अनुसार कंप्रेसर की स्पीड को खुद ही से ही एडजस्ट कर लेते हैं, जिससे बिजली की खपत कम होती है और यह ज्यादा टिकाऊ भी होते हैं। वहीं, नॉन-इन्वर्टर AC लगातार ऑन-ऑफ होते रहते हैं, जिससे ज्यादा बिजली बिल आ सकता है, यानि बिजली की ज्यादा खपत हो जाती है, इसके अलावा यह AC ज्यादा शोर भी करते हैं।
आजकल कई आधुनिक AC स्मार्ट फीचर्स के साथ आते हैं, जैसे PM 2.5 फिल्टर और एंटी-बैक्टीरियल फिल्टर, जो हवा को साफ रखते हैं। कुछ AC Wi-Fi और स्मार्टफोन कंट्रोल की सुविधा भी देते हैं, जिससे इन्हें कहीं से भी ऑपरेट किया जा सकता है। ऑटो-क्लीन तकनीक मेंटेनेंस को कम कर देती है, जबकि स्लीप मोड और टर्बो मोड यूजर्स के अनुभव को ज्यादा बेहतर बना देते हैं। इसके अलावा आपको ब्रांड और वारंटी आदि का भी ध्यान रखना चाहिए।
सही AC का चयन करने से न केवल बेहतर कूलिंग मिलेगी, बल्कि बिजली की बचत भी होगी और लंबे समय तक बेहतरीन अनुअभव भी मिलने वाला है। यदि लॉन्ग-टर्म इन्वेस्टमेंट की बात करें, तो 5-स्टार इन्वर्टर स्प्लिट AC बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। अब जब आप जान गए हैं कि बेहतरीन AC कैसे चुनें, तो अपनी जरूरतों के अनुसार सही मॉडल का चयन करें और इस गर्मी में ठंडक का आनंद लें!
यह भी पढ़ें: गर्दा उड़ाने आ रही साउथ की ये 5 फिल्में, R Madhavan वाली के हो जाएंगे जबरा फैन, बाकी की 4 भी हैं जबड़