भारत के कई हिस्सों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है, ऐसे में एयर कंडीशनर अब लग्जरी नहीं बल्कि जरूरत बन गए हैं। इसी समय कंपनियां और ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म इन्वर्टर स्प्लिट एसी पर बड़े डिस्काउंट ऑफर करने लगते हैं, क्योंकि मांग तेजी से बढ़ती है। कुछ ऐसा ही इस बार भी हुआ है, वैसे तो Amazon भारत में 8 मई से अपनी Great Indian Summer Sale 2026 शुरू करने जा रहा है, लेकिन उससे पहले ही इसने कुछ प्रोडक्ट्स पर भारी छूट देना शुरू कर दिया है.
अब, कई तरह की AC डील्स सामने आई हैं, जिनमें छोटे कमरों के लिए 0.8 टन से लेकर बड़े स्पेस के लिए 2 टन तक के विकल्प शामिल हैं। अगर आप एसी खरीदने की सोच रहे हैं, तो सिर्फ कीमत ही नहीं बल्कि स्टार रेटिंग, कूलिंग क्षमता और बिजली खपत जैसे फैक्टर्स को भी ध्यान में रखना जरूरी है। आइए जानते हैं अभी अमेज़न पर चल रहे 5 खास एसी ऑफर्स के बारे में।
सैमसंग का 1.5 टन 5-स्टार इन्वर्टर स्प्लिट एसी इस समय 72,990 रुपये की बजाय 37,490 रुपये में उपलब्ध है। यह मिड-रेंज में एक मजबूत विकल्प माना जा रहा है, खासकर उन लोगों के लिए जो लंबे समय में बिजली की बचत चाहते हैं।
यह एसी 111 से 150 वर्ग फुट के कमरों के लिए सही है और इसमें डिजिटल इन्वर्टर कंप्रेसर दिया गया है, जो कमरे के तापमान के हिसाब से अपनी स्पीड एडजस्ट करता है। इसमें 5-इन-1 कन्वर्टिबल कूलिंग का फीचर भी मिलता है, जिससे यूजर जरूरत के हिसाब से कूलिंग और बिजली की खपत को नियंत्रित कर सकते हैं। इसमें 5-स्टार BEE रेटिंग है, जबकि सालाना बिजली खपत 749.48 यूनिट बताई गई है। इसके अलावा 3-स्टेप ऑटो क्लीन, एंटी-बैक्टीरियल फिल्टर और ड्यूराफिन अल्ट्रा जैसे फीचर्स भी शामिल हैं।
लॉयड का 2 टन 5-स्टार इन्वर्टर एसी 82,990 रुपये की जगह 53,490 रुपये में मिल रहा है। यह इस लिस्ट का सबसे महंगा विकल्प है, लेकिन इसकी कूलिंग क्षमता भी सबसे ज्यादा है, जो 210 वर्ग फुट तक के बड़े कमरों के लिए सही है।
इस एसी की खास बात यह है कि यह 54 डिग्री सेल्सियस तक के तापमान में भी प्रभावी कूलिंग दे सकता है। इसमें 6-इन-1 कन्वर्टिबल कूलिंग सिस्टम दिया गया है, जिससे टन क्षमता को 30% से 110% तक एडजस्ट किया जा सकता है। इसकी सालाना बिजली खपत 807.66 kWh है। इसके अलावा Turbo Cool, Ice Clean, लो गैस डिटेक्शन और 12 मीटर एयर थ्रो जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं।
LG का 1.5 टन स्मार्ट इन्वर्टर एसी 75,190 रुपये से घटकर 36,990 रुपये में उपलब्ध है। यह कीमत के मामले में सैमसंग के मॉडल को टक्कर देता है, लेकिन इसमें 3-स्टार एनर्जी रेटिंग दी गई है।
यह एसी 111 से 150 वर्ग फुट के कमरों के लिए डिजाइन किया गया है और इसकी कूलिंग क्षमता 4400W है। इसमें AI आधारित 6-इन-1 कन्वर्टिबल कूलिंग दी गई है। एलजी ने इस मॉडल में टिकाऊपन पर खास ध्यान दिया है। इसमें 100% कॉपर ट्यूब और ओशन ब्लैक प्रोटेक्शन दिया गया है, जिससे धूल, धुएं और नमी से होने वाले नुकसान को कम किया जा सके। इसके अलावा VIRAAT मोड, एंटी-वायरस HD फिल्टर, Smart Diagnosis, Monsoon Comfort और Frost Wash जैसे फीचर्स भी मौजूद हैं।
कैरियर का 1.5 टन Wi-Fi स्मार्ट Flexicool इन्वर्टर एसी भी 35,490 रुपये में मिल रहा है, जो इसे एलजी के मॉडल का सीधा ऑल्टरनेटिव बनाता है।
इसकी सबसे बड़ी खासियत स्मार्ट कनेक्टिविटी है। इसमें Wi-Fi कंट्रोल, जियो-फेंसिंग, वॉयस कमांड और स्मार्ट एनर्जी मॉनिटरिंग जैसे फीचर्स दिए गए हैं। यह एसी 6-इन-1 कन्वर्टिबल कूलिंग के साथ आता है और इसकी कूलिंग क्षमता 5400W तक जाती है, जो इस रेंज के कई एसी से ज्यादा है। कंपनी के अनुसार Flexicool टेक्नोलॉजी से 50% तक बिजली बचत हो सकती है। इसके अलावा PM 2.5 फिल्टर, Insta Cool मोड और रेफ्रिजरेंट लीकेज डिटेक्शन जैसे फीचर्स भी शामिल हैं।
छोटे कमरों के लिए LG Essential Series का 0.8 टन 2-स्टार स्मार्ट इन्वर्टर एसी एक किफायती विकल्प माना जा रहा है। यह खास तौर पर उन यूजर्स के लिए है जिन्हें सीमित स्पेस में बेसिक कूलिंग की जरूरत है। यह एसी अभी 29,099 रुपये में खरीदने के लिए उपलब्ध है.
यह एसी कॉम्पैक्ट डिजाइन के साथ आता है और छोटे कमरों में पर्याप्त कूलिंग देने के लिए तैयार किया गया है। इसमें स्मार्ट इन्वर्टर टेक्नोलॉजी दी गई है, जो बिजली की खपत को नियंत्रित करने में मदद करती है।
यह भी पढ़ें: Gold Silver Prices Today (5 मई 2026): मंगलवार को कमज़ोर हुआ सोना, चांदी भी हज़ारों रुपये फिसली, ताज़ा रेट