5 Best Air Coolers In 2026: तपती गर्मी में कमरे को कर देंगे चिल्ड, एक की कीमत 7000 रुपये से भी कम

गर्मियों का मौसम शुरू होते ही घर के अंदर आरामदायक माहौल बनाए रखना एक चुनौती जैसा लगने लगता है। तपती गर्मी से राहत पाने के लिए घर में एक अच्छा एयर कूलर होना बेहद ज़रूरी हो जाता है, जो कम बिजली खपत में अच्छी ठंडक दे। ऑनलाइन और ऑफलाइन कई भरोसेमंद एयर कूलर उपलब्ध हैं, जो दमदार परफॉर्मेंस, मॉडर्न फीचर्स और लंबी उम्र के साथ आते हैं। बड़े कमरों के लिए डेजर्ट कूलर से लेकर पर्सनल यूज़ के लिए कॉम्पैक्ट कूलर तक, हर जरूरत के लिए विकल्प मौजूद हैं। इस आर्टिकल में हम ऐसे 5 पॉपुलर एयर कूलर्स के बारे में बता रहे हैं, जो शानदार कूलिंग, एफिशिएंसी और वैल्यू ऑफर करते हैं। ये सभी प्रोडक्ट्स आपको 15000 रुपये के अंदर की कीमत में मिल जाएंगे।

Crompton Ozone 75 L Desert Air Cooler

यह कूलर बड़े कमरों के लिए खास तौर पर डिजाइन किया गया है और गर्मियों में लगातार इफेक्टिव कूलिंग देता है। इसमें बड़ा वाटर टैंक दिया गया है, जिससे लंबे समय तक बिना बार-बार पानी भरे ठंडक मिलती रहती है। इसमें लगे हाई-डेंसिटी हनीकॉम्ब पैड्स और आसान साफ-सफाई वाला आइस चैंबर कूलिंग को और बेहतर बनाते हैं। इसके अलावा इसमें 4-वे एयर डिफ्लेक्शन, Everlast पंप टेक्नोलॉजी और ऑटो-फिल वॉटर सिस्टम जैसे फीचर्स भी मौजूद हैं। यह कूलर ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म अमेज़न पर 9,499 रुपये में उपलब्ध है.

Bajaj DMH90 Neo 90 L Desert Air Cooler

यह बड़े एरिया के लिए एक दमदार विकल्प है। इसमें 90 फीट तक की एयर थ्रो क्षमता दी गई है, जिससे कमरा तेजी से ठंडा हो जाता है। इसका 90 लीटर का बड़ा वॉटर टैंक लंबे समय तक कूलिंग बनाए रखता है। इसमें बड़ा आइस चैंबर, इन्वर्टर कम्पैटिबिलिटी और हाई-स्पीड फैन मोटर दी गई है, जो गर्मियों में लगातार ठंडक देती है। जहां तक कीमत की बात है, तो इस एयर कूलर को ऑनलाइन 10,999 रुपये में खरीदा जा सकता है.

HAVAI Thunder-75 Tower Desert Air Cooler

यह स्टाइलिश डिजाइन और अच्छी परफॉर्मेंस का कॉम्बो है। इसका टॉवर डिजाइन कम जगह में आसानी से फिट हो जाता है, जिससे यह मॉडर्न घरों के लिए परफेक्ट है। इसमें 70 लीटर का वॉटर टैंक, 12 इंच ब्लेड के साथ मजबूत एयरफ्लो और ऑटो-लूवर सिस्टम दिया गया है, जो कमरे में एक बराबर हवा फैलाता है। साथ ही इसमें 3 स्पीड कंट्रोल सेटिंग्स और 130W का एनर्जी-एफिशिएंट मोटर भी मिलता है। यह कूलर अभी अमेज़न पर सीधे आधी कीमत में, 6,489 रुपये में मिल रहा है.

Elista Snowstorm 90, Snowstorm 65

Elista ने हाल ही में Snowstorm सीरीज के कुछ नए एयर कूलर लॉन्च किए हैं, जिनमें Snowstorm 90 और Snowstorm 65 शामिल हैं. ये कूलर हाई एयरफ्लो और लंबे समय तक कूलिंग देते हैं। इनकी एयर थ्रो क्षमता 45 फीट तक जाती है और वॉटर टैंक की क्षमता क्रमश: 90 लीटर और 65 लीटर है, जिससे ये बड़े लिविंग एरिया, ऑफिस और सेमी-ओपन स्पेस के लिए परफेक्ट हैं। इनमें तीन तरफ हनीकॉम्ब कूलिंग पैड्स दिए गए हैं, जो कूलिंग एफिशिएंसी को बढ़ाते हैं।

साथ ही इनमें पावरफुल मोटर और इन्वर्टर कम्पैटिबिलिटी मिलती है, जिससे बिजली में उतार-चढ़ाव के दौरान भी कूलिंग बनी रहती है। इनमें वॉटर लेवल इंडिकेटर, ऑटोमैटिक वर्टिकल लूवर्स, बेहतर कूलिंग के लिए आइस चैंबर और आसान मूवमेंट के लिए कास्टर व्हील्स भी दिए गए हैं। कीमत की बात करें तो Snowstorm 90 की कीमत 13,999 रुपये और Snowstorm 65 की कीमत 12,999 रुपये रखी गई है। इन्हें ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स से खरीदा जा सकता है.

यह भी पढ़ें: सैमसंग ने भारत में पेश किया ‘Galaxy Forever’ मॉडल; अब फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स को खरीदना होगा और भी आसान

Faiza Parveen

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं।

Connect On :