चिलचिलाती गर्मी में सर्दी का एहसास देते हैं ये 5-Star Inverter AC, भारी-भरकम बिजली बिल से भी देंगे छुटकारा!

2026 में 5-स्टार इन्वर्टर एसी सेगमेंट में कई ऐसे मॉडल्स मौजूद हैं जो शानदार कूलिंग के साथ-साथ बिजली की बचत भी करते हैं। खासकर LG, Panasonic और Daikin जैसे ब्रांड्स ने AI टेक्नोलॉजी और कन्वर्टिबल मोड्स के जरिए इन ACs को और स्मार्ट बना दिया है। ये एसी कमरे के तापमान और लोगों की संख्या के हिसाब से कूलिंग को ऑटोमैटिक एडजस्ट कर सकते हैं, जिससे बिजली की खपत कम होती है और आरामदायक माहौल बना रहता है। वहीं, Wi-Fi और ऐप कंट्रोल जैसे फीचर्स LG, Haier और Panasonic को स्मार्ट कैटेगरी में आगे रखते हैं, जबकि Daikin अपनी Dew Clean तकनीक और बेहद शांत ऑपरेशन के लिए अलग पहचान बनाता है। इस आर्टिकल में हम आपको ऐसे 5 इन्वर्टर ACs के बारे में बता रहे हैं जो चिलचिलाती गर्मी में भी सर्दी का एहसास देते हैं और बिजली की खपत भी लिमिट में करते हैं।

Haier 1.5 Ton 5 Star Triple Inverter Split AC (38,690 रुपये)

मीडियम साइज़ के कमरों (111 से 150 वर्ग फुट) के लिए यह एसी एक प्रीमियम ऑप्शन माना जाता है। इसमें दी गई 7-इन-1 कन्वर्टिबल तकनीक के जरिए कूलिंग को 40% से 110% तक बदला जा सकता है। फ्रॉस्ट सेल्फ क्लीन फीचर मात्र 21 मिनट में इंडोर यूनिट को साफ कर देता है, जिससे मेंटेनेंस आसान हो जाता है। स्पेसिफिकेशन के मामले में यह एसी 60°C तक के तापमान में भी अच्छी कूलिंग देता है और 20 मीटर तक एयर थ्रो करने की क्षमता रखता है।

LG 1.5 Ton 5 Star DUAL Inverter Split AC (41,290 रुपये)

यह मॉडल VIRAAT मोड के साथ आता है, जो जरूरत पड़ने पर 110% तक की कूलिंग क्षमता देता है। इसका ओशन ब्लैक प्रोटेक्शन, कंडेनसर को जंग और प्रदूषण से बचाकर उसकी लाइफ बढ़ाता है। यह एसी 120V से 290V तक बिना स्टेबलाइजर के आसानी से काम कर सकता है। इसके फीचर्स में 5-स्टार एनर्जी रेटिंग, 4-वे एयर स्विंग और एंटी-वायरस HD फिल्टर शामिल हैं।

Cruise 1.5 Ton 5 Star Inverter Split AC (31,990 रुपये)

Cruise का यह एसी VarioQool Inverter टेक्नोलॉजी के साथ आता है, जो कूलिंग को जरूरत के अनुसार एडजस्ट करके बिजली की बचत करता है। इसका मैट फिनिश डिजाइन इसे प्रीमियम लुक देता है। यह 50°C तक के तापमान में भी अच्छी परफॉर्मेंस देता है और 7-इन-1 PM2.5 फिल्टर के जरिए हवा को साफ रखता है। इसमें 5-स्टार रेटिंग, 100% कॉपर कंडेनसर और Rust-O-Shield Blue कोटिंग दी गई है।

Godrej 1 Ton 5 Star Inverter AC (30,990 रुपये)

जो लोग कम बिजली खर्च के साथ भरोसेमंद और टिकाऊ एसी चाहते हैं, उनके लिए यह अच्छा ऑप्शन है। इसमें 5-इन-1 कन्वर्टिबल फीचर दिया गया है, जिससे कूलिंग को 40% से 110% के बीच सेट किया जा सकता है। i-Sense Technology के जरिए रिमोट में लगा सेंसर आसपास के तापमान को पहचानकर कूलिंग को एडजस्ट करता है। यह 52°C तक कूलिंग देने में सक्षम है। Blue Fin Anti-Corrosion कोटिंग इसकी मजबूती बढ़ाती है।

Voltas 185V Vectra CAR 1.5 Ton 5 Star Inverter Split AC (38,490 रुपये)

मीडियम साइज़ के कमरों के लिए यह एसी एक भरोसेमंद ऑप्शन है। इसमें 4-इन-1 एडजस्टेबल मोड दिया गया है, जिससे कूलिंग को जरूरत के अनुसार बदला जा सकता है और बिजली की खपत कम होती है। इसमें 5-स्टार रेटिंग के साथ 5.00 ISEER वैल्यू मिलती है। 100% कॉपर कंडेनसर और 110V से 285V तक स्टेबलाइजर-फ्री ऑपरेशन इसकी खासियत है। Anti-microbial कोटिंग हवा को साफ और सुरक्षित बनाए रखती है।

ये सभी AC मॉडल्स अपने-अपने फीचर्स के साथ अलग-अलग जरूरतों को पूरा करते हैं, जिससे आप अपने बजट और इस्तेमाल के अनुसार अपने घर के लिए सही एयर कंडीशनर चुन सकते हैं।

यह भी पढ़ें: Landlord OTT Release: कब और कहां देखें साउथ की ये दमदार पीरियड एक्शन-ड्रामा फिल्म ऑनलाइन? जानिए सभी डिटेल्स

Faiza Parveen

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं।

Connect On :