20 साल पहले अपलोड हुआ था YouTube का पहला वीडियो, 18 सेकंड के इस शॉर्ट पर करोड़ों व्यूज, जानें किसने किया था शूट

Updated on 23-Apr-2025

First YouTube Video: YouTube अब सबसे बड़ा वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म है. इससे लाखों लोग अच्छी कमाई कर रहे हैं. लेकिन, क्या आपको पता है कि YouTube की कहानी आज से ठीक 20 साल पहले यानी 23 अप्रैल 2005 को शुरू हुई थी. उस टाइम इस पर एक वीडियो अपलोड किया गया था. जिसका टाइटल था ‘Me at the Zoo’.

इस वीडियो की लेंथ केवल 18 सेकंड की है. इस साधारण से वीडियो ने डिजिटल दुनिया में एंटरटेनमेंट वर्ल्ड को पूरी तरह से बदल कर रख दिया. चार दोस्तों—चाड हर्ले, स्टीव चेन, जावेद करीम और उनके एक आइडिया ने कुछ ऐसा कर दिखाया, जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की थी.

को-फाउंडर्स ने बनाया था वीडियो

‘Me at the Zoo’ को YouTube के को-फाउंडर्स और पूर्व PayPal कर्मचारी चाड हर्ले, स्टीव चेन और जावेद करीम ने बनाया था. जावेद करीम ने सैन डिएगो ज़ू में यह वीडियो रिकॉर्ड किया. जिसमें वे हाथियों के सामने खड़े होकर कहते हैं, “तो, हम यहां हाथियों के सामने हैं. इनकी खास बात ये है कि इनके पास वाकई, वाकई, वाकई लंबी सूंड होती है. बस इतना ही कहना है.”

यह भी पढ़ें: चीन में लॉन्च हुए 10G की स्पीड कितनी? जानिए 8K मूवी को डाउनलोड करने में कितना लगता है समय

यह लो-रिजॉल्यूशन और 18 सेकंड का वीडियो अभी तक 35.5 करोड़ व्यूज बटोर चुका है. उस टाइम इस वीडियो प्लेटफॉर्म शुरू करने का मकसद कोई चमक-दमक या वायरल मकसद नहीं, बस एक पर्सनल मोमेंट को दुनिया से शेयर करने का आइडिया था.

आपको बता दें कि YouTube को 14 फरवरी 2005 को रजिस्टर किया गया था. हालांकि, इसको 15 दिसंबर 2005 को ऑफिशियली लॉन्च किया गया. ‘Me at the Zoo’ 23 अप्रैल 2005 को अपलोड हुआ. यह YouTube का पहला वीडियो था. इसके जरिए फाउंडर्स ने अपनी आवाज को दुनिया तक पहुंचाने का मौका बताया.

2006 में गूगल का हुआ YouTube

इस साधारण वीडियो ने एक ऐसी क्रांति शुरू की, जो आज YouTube को कंटेंट क्रिएशन का मेगा स्टेज बनाती है. एक रिपोर्ट के अनुसार, इस प्लेटफॉर्म पर हर घंटे 30,000 घंटे का कंटेंट और हर मिनट 500 घंटे का वीडियो प्लेटफॉर्म पर अपलोड होता है. हालांकि, 9 अक्टूबर 2006 को Google ने YouTube को 1.65 बिलियन डॉलर में खरीद लिया और तब से यह प्लेटफॉर्म क्रिएटर्स, ब्रांड्स और ऑडियंस के लिए ग्लोबल हब बन गया है.

आज YouTube पर 2.7 बिलियन मंथली एक्टिव यूज़र्स हैं, और भारत में यह सबसे पॉपुलर स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म है. इस वीडियो ने क्रिएटर्स को मौका दिया कि वे बिना बड़े प्रोडक्शन हाउस के अपनी आवाज़ दुनिया तक पहुंचाएं

YouTube की इस 20 साल की जर्नी में ‘Me at the Zoo’ एक मील का पत्थर है. यह हमें याद दिलाता है कि छोटे आइडिया कैसे दुनिया बदल सकते हैं. आज जब आप कोई रील, व्लॉग या ट्यूटोरियल देखते हैं, तो उसकी जड़ें उस 18 सेकंड के वीडियो से जुड़ी हैं. क्या आपने ‘Me at the Zoo’ देखा है?

यह भी पढ़ें: हर साल AC सर्विसिंग करवाते वक्त चेक करें ये 8 चीजें, कोई नहीं बना पाएगा बेवकूफ, मैकेनिक नहीं चाहता सबको पता चले ये बात!

Sudhanshu Shubham

सुधांशु शुभम मीडिया में लगभग आधे दशक से सक्रिय हैं. टाइम्स नेटवर्क में आने से पहले वह न्यूज 18 और आजतक जैसी संस्थाओं के साथ काम कर चुके हैं. टेक में रूचि होने की वजह से आप टेक्नोलॉजी पर इनसे लंबी बात कर सकते हैं.

Connect On :