top 10 most popular and most searched movies of 2024 you can watch on ott
साल 2024 भारतीय सिनेमा के लिए बेहद खास रहा। बॉलीवुड, साउथ इंडियन सिनेमा और कई अलग-अलग तरह की फिल्मों ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। गूगल इंडिया के अनुसार, कुछ फिल्मों ने दर्शकों का दिल खास तौर से जीता और ऑनलाइन सर्च ट्रेंड में टॉप पर रहीं। इन फिल्मों में Stree 2, Manjummel Boys, Maharaja और अन्य कई फिल्में शामिल हैं। इस आर्टिकल में हम आपको गूगल इंडिया के अनुसार 2024 की टॉप 10 सबसे पॉप्युलर फिल्मों के बारे में डिटेल में बताएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं!
स्त्री 2 एक ऐसी फिल्म है जिसका बहुत से लोगों को इंतजार था। यह एक डरावनी और मज़ेदार फिल्म है, जो पहले पार्ट की तरह ही दर्शकों को काफी पसंद आई। इसमें एक नई कहानी और कई मज़ेदार मोड़ आते हैं। यह फिल्म चंदेरी नाम की जगह पर रहने वाले एक सरकटे भूत की कहानी के बारे में है। आप इस फिल्म को अमेज़न प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।
“कलकी 2898 एडी” एक धमाकेदार साइंस फिक्शन फिल्म है जहां पुराने जमाने की कहानियां और आज की टेक्नोलॉजी मिलकर कुछ कमाल का बनाती हैं। इसमें प्रभास, अमिताभ बच्चन और दीपिका पादुकोण जैसे बड़े कलाकार हैं। अगर आप इसे हिंदी में देखना चाहते हैं तो नेटफ्लिक्स पर जाइए, और अगर ओरिजिनल तेलुगु वर्जन देखना है तो डिज्नी+ हॉटस्टार पर मिलेगा।
“12th फेल” सच्ची घटना पर आधारित एक प्रेरणा देने वाली फिल्म है, जो एक व्यक्ति के दृढ़ संकल्प को दिखाती है। बॉलीवुड निर्देशक विधु विनोद चोपड़ा द्वारा निर्देशित यह फिल्म मनोज कुमार शर्मा के बारे में है, जिन्होंने IPS की परीक्षा पास की। विक्रांत मैसी इस फिल्म में मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। यह फिल्म डिज्नी+ हॉटस्टार पर उपलब्ध है।
“लापताा लेडीज,” किरण राव द्वारा निर्देशित एक मज़ेदार कॉमेडी फिल्म है, जिसमें दो दुल्हनें ग्रामीण भारत में खो जाती हैं। यह फिल्म हास्य और नाटक के जरिए पहचान, स्वतंत्रता और सामाजिक उम्मीदों जैसे विषयों को उजागर करती है। इस फिल्म को ऑस्कर 2025 के लिए नॉमिनेट किया गया है। यह नेटफ्लिक्स पर देखने के लिए उपलब्ध है।
हनुमान एक तेलुगु भाषा की सुपरहीरो फिल्म है। इसमें हनुमंतु नाम का एक व्यक्ति है जिसे हनुमान जी की ताकत मिल जाती है। वह इन ताकतों का इस्तेमाल करके अंजनाद्री के लोगों को बचाता है। फिल्म में एक रहस्यमयी रत्न भी है, जिसकी वजह से हनुमंतु को माइकल नाम के एक शक्तिशाली दुश्मन से लड़ना पड़ता है। आप इस फिल्म को JioCinema, ZEE5 और Disney+ Hotstar पर ऑनलाइन देख सकते हैं।
महारजा, विजय सेतुपति और अनुराग कश्यप की मुख्य भूमिकाओं वाली एक सस्पेंस-थ्रिलर फिल्म है, जो एक आदमी की एक कचरे के डब्बे की खोज के इर्द-गिर्द घूमती है। शुरू में यह मामूली लग सकता है, लेकिन जैसे-जैसे कहानी आगे बढ़ती है, इस साधारण चीज का असली महत्व सामने आता है। यह OTT प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध है।
मंजुमेल बॉइज़ एक ऐसी फिल्म है जिसमें कुछ दोस्तों को एक बड़े खतरे का सामना करना पड़ता है। वे कोडाइकनाल घूमने गए जाते हैं, लेकिन उस दौरान अचानक एक दोस्त गुना गुफाओं में गिर जाता है। अब उन्हें जिंदा रहने के लिए बेहद संघर्ष करना पड़ता है। आप इस फिल्म को डिज्नी+ हॉटस्टार पर देख सकते हैं।
इस एक्शन ड्रामा फिल्म में साउथ के मशहूर एक्टर विजय मुख्य भूमिका निभा रहे हैं, जो एक एजेंट का किरदार निभाते हैं। वह एक पुराने प्रोजेक्ट को पूरा करने के लिए रिटायरमेंट से वापस आते हैं। यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध है।
सलार एक धमाकेदार एक्शन फिल्म है, जिसे निर्देशक प्रशांत नील ने बेहद शानदार तरीके से बनाया है। फिल्म में जबरदस्त स्टंट, दमदार डायलॉग्स और एक ऐसी कहानी देखने को मिलती है जो भारतीय सिनेमा को नई ऊंचाइयां देती है। नेटफ्लिक्स पर आप इसे तेलुगु, तमिल, कन्नड़, मलयालम और अंग्रेजी में देख सकते हैं। जबकि इसका हिंदी वर्जन डिज्नी+ हॉटस्टार पर मिलेगा।
आवेशम एक मलयालम कॉमेडी-थ्रिलर है जो अपनी रोमांचक कहानी और हाई-स्टेक ड्रामा से दर्शकों को आकर्षित करता है। खासतौर से फ़हाद फासिल की शानदार परफॉर्मेंस दर्शकों को फिल्म में आखिर तक बांधे रखती है। इसे अमेज़न प्राइम वीडियो पर ऑनलाइन देखा जा सकता है।