Panchayat Season 5 का इंतजार फैन्स काफी समय से कर रहे हैं. लेकिन, अच्छी बात है यह वेब-सीरीज जल्द दस्तक देने वाली है. यानी एक बार फिर पूरे देश पर Panchayat का बुखार चढ़ने वाला है. आइए आपको Panchayat Season 5 की पूरी डिटेल्स बिना किसी देरी के बताते हैं.
आपको बता दें कि लोकप्रिय वेब सीरीज Panchayat के मेकर्स ने आधिकारिक तौर पर इसके पांचवें सीजन की शूटिंग शुरू कर दी है. शो के छह साल पूरे होने के मौके पर यह घोषणा की गई, जिसने लंबे समय से इंतजार कर रहे दर्शकों को नई उम्मीद दी है.
मेकर्स ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए इस अपडेट की जानकारी दी. इस पोस्ट में पुराने सीजन्स के यादगार सीन और सेट से कुछ बिहाइंड द सीन झलकियां भी शामिल थीं. इसके साथ उन्होंने फुलेरा की दुनिया से अपने जुड़ाव को साझा किया और यह संकेत दिया कि कहानी अभी आगे बढ़ने वाली है.
यह सीरीज 2020 में शुरू हुई थी और धीरे-धीरे यह भारत की सबसे पसंदीदा डिजिटल सीरीज में शामिल हो गई. गांव की सादगी, असली किरदार और हल्के हास्य के साथ पेश की गई कहानी ने दर्शकों के साथ मजबूत जुड़ाव बनाया है.
Panchayat Season 5 की स्ट्रीमिंग डिटेल्स की बात करें तो इसको भी आप पुराने सीजन की तरह Amazon Prime Video पर ही देख पाएंगे. यानी Panchayat Season 5 भी प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी. हालांकि, इस सीरीज को देखने के लिए आपके पास एक्टिव सब्सक्रिप्शन होना जरूरी है.
चौथा सीजन एक गंभीर मोड़ पर खत्म हुआ था, जहां कई किरदारों की कहानी अधूरी रह गई थी. सचिन जी अपने भविष्य को लेकर सोचते नजर आए, जबकि मंजू देवी को चुनाव हारने का झटका लगा और प्रधान जी भी बदले हालात से भावनात्मक रूप से प्रभावित दिखे. इन घटनाओं ने कहानी को एक ऐसे मोड़ पर छोड़ दिया, जहां से आगे क्या होगा, इसे लेकर उत्सुकता और बढ़ गई है.
आने वाला सीजन वहीं से कहानी को आगे बढ़ा सकता है, जहां पिछला सीजन खत्म हुआ था. इसमें भावनात्मक उतार-चढ़ाव के साथ-साथ वही हल्का-फुल्का हास्य भी देखने को मिल सकता है, जो इस सीरीज की पहचान बन चुका है. फुलेरा की जिंदगी, किरदारों का विकास और नए मोड़ दर्शकों को एक बार फिर से इस कहानी से जोड़ने वाले हैं.
यह भी पढ़ें: हैकर उड़ा सकता है आपका Instagram अकाउंट! आज ही तगड़ी कर लें सिक्योरिटी, हैक होने पर ऐसे मिलेगा वापस