OTT This Week: जुलाई का यह हफ्ता भी OTT प्रेमियों के लिए धमाकेदार होने जा रहा है. इस हफ्ते ओटीटी पर कई बहुप्रतीक्षित वेब-सीरीज और मूवी आने वाली हैं. अगर आपने अभी तक इन्हें देखने का प्लान नहीं बनाया है तो आपको तैयारी कर लेनी चाहिए. Amazon Prime Video से लेकर JioHotstar, Netflix तक पर नई-नई सीरीज का आनंद लेने का समय आ गया है.
कहां देखें- JioHotstar
यह एक सुपरनैचुरल फैंटेसी सीरीज है जो उत्तरी मैक्सिको की पृष्ठभूमि में बनी है. कहानी एक ऐसे युवक की है जिसके पास अलौकिक शक्तियाँ हैं और वह इन शक्तियों का उपयोग अपने परिवार और शहर को ड्रग कार्टेल्स से बचाने के लिए करता है.
17 जुलाई
कहां देखें- Netflix
अर्जेंटीना की इस ड्रामा सीरीज में ‘Uraban Guard’ नामक एक नागरिक सुरक्षा टीम को दिखाया गया है, जिसका गठन पुलिस की छवि सुधारने के लिए किया गया है. दूसरे सीजन में और भी अधिक कॉमेडी और एक्शन देखने को मिलेगा.
कहां देखें- Netflix
एरिक बाना इस लिमिटेड सीरीज़ में एक स्पेशल एजेंट की भूमिका निभा रहे हैं जो Yosemite National Park में एक महिला की रहस्यमयी मौत की जांच करता है. यह सीरीज़ थ्रिल और वाइल्डनेस का जबरदस्त मिश्रण है.
18 जुलाई
कहां देखें- Netflix
एक ब्राज़ीलियाई कॉमेडी-ड्रामा जो एक पिता और उसकी बेटी के अर्जेंटीनी ससुरालियों के बीच पैदा हुई गलतफहमियों से बनी कॉमेडी ऑफ एरर्स को दिखाता है.
जब एक प्रोफेसर की पत्नी पागलपन की स्थिति में चली जाती है, तो वह उसकी अतीत की तह तक जाकर उसकी मानसिक स्थिति के पीछे के रहस्य को समझने की कोशिश करता है.
कहां देखें- Netflix
कॉमेडियन वीर दास का नया स्टैंडअप स्पेशल Netflix पर आ रहा है, जिसमें वे जीवन की अजीबताओं और अपने अनुभवों को हास्य के माध्यम से पेश करते हैं.
18 जुलाई
कहां देखें- Amazon Prime Video
शेखर कम्मुला द्वारा निर्देशित, यह फिल्म एक भिखारी ‘देवा कल्लम’ की कहानी कहती है जो एक खतरनाक साजिश में फंसने के बाद जीवन में बड़ा बदलाव देखता है. फिल्म में धनुष, नागार्जुन, रश्मिका मंदाना और जिम सर्भ अहम भूमिका में हैं.
कहां देखें- JioHotstar
के के मेनन ‘हिम्मत सिंह’ के रोल में लौट रहे हैं. इस बार टीम को डिजिटल खतरे से भारत के UPI सिस्टम को बचाना है. साथ में विनय पाठक, करण टेकर, सैयामी खेर, मेहर विज, ताहिर राज भसीन, प्रकाश राज और मुझम्मिल इब्राहिम भी नजर आएंगे.
कहां देखें- ZEE5
कॉमेडी, हॉरर और एक्शन का मेल. कहानी एक कपल की है जो अनजाने में ‘वर्जिन ट्री’ की आत्मा को बुला लेता है. इसके बाद वह एक पैरा-फिजिसिस्ट की मदद से आत्मा के रहस्य सुलझाने की कोशिश करता है.
यह भी पढ़ें: WhatsApp पर डिलीट किए मैसेज को पढ़ने का तरीका जान लें, साल 2025 में एंड्रॉयड फोन पर करेगा काम