OTT This Week: स्क्रीन पर कटेगा गदर..इस हफ्ते Netflix, JioHotstar से लेकर Prime Video पर बहुत कुछ खास

HIGHLIGHTS

इस हफ्ते OTT पर कई बड़े और चर्चित टाइटल रिलीज हो रहे हैं

Tu Ya Main से लेकर Kaakkee Circus तक अलग-अलग जॉनर की स्टोरी देखने को मिलेगी

Netflix, Prime Video और ZEE5 पर नई फिल्में और सीरीज स्ट्रीम हो रही हैं

OTT releases of the week: अगर आप कुछ नया देखने का इंतजार कर रहे हैं, तो इस हफ्ते के OTT रिलीज में बड़े रिटर्न और नई कहानियों का अच्छा मिश्रण देखने को मिल रहा है. Tu Ya Main से लेकर Thaai Kizhavi तक, हर तरह के दर्शकों के लिए कुछ न कुछ मौजूद है. अप्रैल 2026 का दूसरा हफ्ता खास इसलिए भी है क्योंकि कई चर्चित टाइटल अब ऑनलाइन स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध हो रहे हैं. यहां आपको इस हफ्ते के प्रमुख OTT रिलीज के बारे में बता रहे हैं. जिन्हें आप अपनी वॉचलिस्ट में जोड़ सकते हैं.

Tu Ya Main (Netflix)

यह फिल्म Netflix पर स्ट्रीम होगी. आदर्श गौरव और शनाया कपूर स्टारर यह सर्वाइवल थ्रिलर प्यार, फैसलों और इमोशनल कॉन्फ्लिक्ट पर आधारित है. कहानी दो ऐसे लोगों की है जो एक खतरनाक सर्वाइवल गेम में फंस जाते हैं. जहां फिल्म का पहला हिस्सा किरदारों को स्थापित करता है, वहीं दूसरा हिस्सा हाई-स्टेक्स थ्रिलर में बदल जाता है जिसमें कई ट्विस्ट और अटैक सीक्वेंस देखने को मिलते हैं. ‘Tu Ya Main’ की OTT रिलीज डेट 10 अप्रैल 2026 है.

Thaai Kizhavi (10 अप्रैल, JioHotstar)

इस फिल्म में राधिका सरथकुमार और अन्य कलाकार मुख्य भूमिका में हैं. यह एक बहुप्रतीक्षित तमिल फिल्म है, जिसने अपने मजबूत अभिनय और प्रभावशाली कहानी के कारण पहले ही दर्शकों के बीच चर्चा बना ली है. इसका तेलुगु वर्जन भी उपलब्ध होगा, जिससे इसकी पहुंच और ज्यादा बढ़ेगी. बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म पहले ही ब्लॉकबस्टर साबित हो चुकी है.

O Romeo (10 अप्रैल, Amazon Prime Video)

शाहिद कपूर, तृप्ति डिमरी और अविनाश तिवारी अभिनीत यह रोमांटिक ड्रामा अब फ्री स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध है. इसे विशाल भारद्वाज ने निर्देशित किया है. फिल्म प्यार और रिश्तों को एक अलग और ड्रामेटिक अंदाज में पेश करती है.

Kaakkee Circus (ZEE5 पर स्ट्रीमिंग)

राजेश माधवन, मुनिशकांत, गौतमी नायर, सुबाष सेल्वम और राकेश उशर की यह तमिल वेब सीरीज कॉमेडी और थ्रिलर का मिश्रण है. यह पुलिस और एक छोटे चोर के बीच की कैट-एंड-माउस कहानी को दिखाती है. 10 अप्रैल 2026 से ZEE5 पर स्ट्रीम हो रही यह सीरीज एक अजीब केस के इर्द-गिर्द घूमती है, जहां एक चोर जेल में घुस जाता है और उसके बाद एक मजेदार लेकिन रहस्यमयी जांच शुरू होती है.

Big Mistakes (9 अप्रैल, Netflix)

डैनियल लेवी, टेलर ओर्टेगा और लॉरी मेटकाफ स्टारर यह कॉमेडी-थ्रिलर एक दिलचस्प मोड़ लेती है. कहानी दो भाई-बहनों की है, जो अपनी दादी की मदद करने के लिए एक असफल चोरी की कोशिश करते हैं, लेकिन गलती से संगठित अपराध की दुनिया में फंस जाते हैं. डैन लेवी द्वारा बनाई गई यह सीरीज हास्य और क्राइम का अनोखा मिश्रण पेश करती है.

यह भी पढ़ें: OnePlus Nord 6 भारत में लॉन्च, 165Hz स्क्रीन और 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत-ऑफर और फीचर्स

Sudhanshu Shubham

सुधांशु शुभम मीडिया में लगभग आधे दशक से सक्रिय हैं. टाइम्स नेटवर्क में आने से पहले वह न्यूज 18 और आजतक जैसी संस्थाओं के साथ काम कर चुके हैं. टेक में रूचि होने की वजह से आप टेक्नोलॉजी पर इनसे लंबी बात कर सकते हैं.

Connect On :