OTT This Week: अप्रैल 2026 का पहला हफ्ता OTT प्लेटफॉर्म्स के लिए काफी भरा हुआ रहने वाला है. दुनियाभर में अब 70% से ज्यादा लोग पारंपरिक टीवी की जगह OTT प्लेटफॉर्म्स को पसंद कर रहे हैं. इसी वजह से हर हफ्ते नई फिल्मों और सीरीज की बाढ़ आ रही है. इस हफ्ते भी कॉमेडी, थ्रिलर, ड्रामा और फैमिली एंटरटेनमेंट का अच्छा मिक्स Netflix और ZEE5 जैसे प्लेटफॉर्म्स पर देखने को मिलेगा.
Happy Patel: Khatarnak Jasoos एक स्पाई कॉमेडी है. इसमें Vir Das और Mithila Palkar जैसे कलाकार नजर आएंगे. कहानी एक ऐसे लड़के की है जो MI7 एजेंसी में शामिल होना चाहता है, लेकिन असफल हो जाता है और फिर उसे गोवा भेज दिया जाता है. यहां से फिल्म पूरी तरह कॉमिक और chaotic हो जाती है, जिसमें लोकल गैंग और मिशन दोनों मिलकर मजेदार सिचुएशन बनाते हैं.
Maamla Legal Hai Season 2 वापस आ रही है. इसमें Ravi Kishan मुख्य भूमिका में हैं. इस बार कोर्टरूम ड्रामा के साथ पर्सनल रिलेशनशिप्स और भी ज्यादा उलझने वाले हैं. नए किरदार जुड़ने से कहानी में और मसाला बढ़ेगा और हल्की-फुल्की कॉमेडी के साथ लीगल ट्विस्ट भी मिलेगा.
कॉमेडी पसंद करने वालों के लिए Bhabiji Ghar Par Hain: Fun On The Run एक मजेदार ऑप्शन है. यह ZEE5 पर आएगा. Aasif Sheikh और Shubhangi Atre जैसे कलाकारों के साथ यह कहानी एक ट्रिप के दौरान शुरू होती है, लेकिन जल्दी ही एक लव ट्रायंगल और कॉमिक कन्फ्यूजन में बदल जाती है.
Maa Ka Sum एक अलग तरह का इमोशनल ड्रामा है, जो Amazon Prime Video पर रिलीज़ हो रहा है. इसमें एक 19 साल का लड़का अपनी मां के लिए परफेक्ट पार्टनर ढूंढने की कोशिश करता है, लेकिन जब भावनाएं जुड़ती हैं तो उसका बनाया हुआ एल्गोरिदम ही फेल होने लगता है. इसमें Mona Singh और Mihir Ahuja अहम भूमिकाओं में हैं.
अगर आप हल्की-फुल्की कॉमेडी और एंटरटेनमेंट चाहते हैं तो Happy Patel और Bhabiji Ghar Par Hain वाला कंटेंट सही रहेगा. वहीं अगर आपको थोड़ा ड्रामा और स्टोरी-ड्रिवन कंटेंट पसंद है तो Maa Ka Sum और Maamla Legal Hai Season 2 ज्यादा बेहतर ऑप्शन हैं.
यह भी पढ़ें: BSNL यूजर्स के लिए धमाका, बिना एक्स्ट्रा खर्च के मिलेगा ज्यादा डेटा, कल तक ही है मौका