OTT Releases This Week: क्या आप इस वीकेंड कुछ मजेदार देखने का प्लान बना रहे हैं? तो आपके लिए इस खुशखबरी है. इस हफ्ते OTT पर एंटरटेनमेंट की सुनामी आने वाली है. एक तरफ ‘बाहुबली’ प्रभास आपको डराने और हंसाने आ रहे हैं, तो दूसरी तरफ कॉमेडी किंग कपिल शर्मा अपनी तीन-तीन बीवियों के साथ आपको गुदगुदाने के लिए तैयार हैं.
चाहे आपको कोर्टरूम ड्रामा पसंद हो या इमोशनल फैमिली स्टोरी, इस हफ्ते आपकी वॉचलिस्ट खाली नहीं रहने वाली. तो पॉपकॉर्न तैयार रखिए, क्योंकि शो शुरू होने वाला है. इस हफ्ते (2 फरवरी – 8 फरवरी) OTT पर कई बड़ी फिल्में और सीरीज रिलीज हो रही हैं. आइए आपको टॉप सीरीज की लिस्ट बताते हैं.
प्रभास इसमें ‘राजू’ का किरदार निभा रहे हैं, जिसे एक रहस्यमयी और पुराना शाही महल विरासत में मिलता है. फिल्म में संजय दत्त (Sanjay Dutt) भी हैं. यह मारुति द्वारा निर्देशित एक हाई-एनर्जी फिल्म है, जिसमें प्रभास सुपरनैचुरल ताकतों और पारिवारिक रहस्यों से लड़ते नजर आएंगे.
यह 2015 की हिट फिल्म का सीक्वल है. अपने सच्चे प्यार का पीछा करते हुए मोहन गलती से अलग-अलग धर्मों की तीन महिलाओं से शादी कर लेता है. हंगामा तब शुरू होता है जब एक शक करने वाला पुलिसवाला तीन पत्नियों वाले इस आदमी का पीछा करता है. हंसी और कन्फ्यूजन का फुल डोज!
कहानी: माइकल कॉनली की किताब The Law of Innocence पर आधारित, इस सीजन में मिकी को अपनी अब तक की सबसे बड़ी कानूनी लड़ाई लड़नी है खुद को बचाने की. अपनी कार की डिक्की में एक लाश मिलने के बाद, उसे अपनी बेगुनाही साबित करने के लिए खुद कोर्ट में खड़ा होना पड़ता है.
शिवकार्तिकेयन (Sivakarthikeyan) और अथर्व इस पीरियड पॉलिटिकल ड्रामा में भाइयों की भूमिका में हैं. यह फिल्म 1960 के दशक में तमिलनाडु में हुए हिंदी-विरोधी आंदोलन की सच्ची घटनाओं से प्रेरित है. यह सांस्कृतिक पहचान, छात्र सक्रियता और राजनीतिक प्रतिरोध की कीमत को दर्शाती है.
शरवानंद ‘गौतम’ का किरदार निभा रहे हैं, जो एक आर्किटेक्ट है. उसकी सगाई नित्या (साक्षी वैद्य) से होने वाली है, लेकिन तभी उसके अतीत का एक भूत सामने आ जाता है कॉलेज के दिनों में दीया (सम्युक्ता मेनन) के साथ हुई उसकी सीक्रेट शादी! यह गलतियों और हंसी की एक श्रृंखला है.
सुविंदर विक्की (कोहरा फेम) एक सख्त पिता और पारंपरिक रागी गायक की भूमिका में हैं. वह चाहते हैं कि उनका बेटा, जिसे बोलने में दिक्कत है, पारिवारिक विरासत को आगे बढ़ाए. लेकिन बेटा फुटबॉलर बनना चाहता है. यह पीढ़ियों के टकराव की कहानी है.