Mirzapur season 4
Mirzapur Season 4 Release Timeline: अगर आप मिर्जापुर वेब सीरीज के फैन हैं, तो ये खबर आपके लिए किसी ट्रीट से कम नहीं है। क्राइम, खून-खराबा, थ्रिल और पावर गेम से भरपूर यह शो अपने पहले ही सीजन से दर्शकों का फेवरेट बना हुआ है। हर सीजन में कहानी और भी दिलचस्प होती चली गई, और अब सीजन 3 के धमाकेदार एंड के बाद फैंस को बेसब्री से अगले सीजन का इंतजार है।
हालांकि, मिर्जापुर सीजन 4 की ऑफिशियल रिलीज डेट का अभी ऐलान नहीं हुआ है, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह सीजन 2025 के अंत या 2026 की शुरुआत तक आ सकता है। पिछली बार की तरह इस बार भी यह वेब सीरीज Amazon Prime Video पर ही स्ट्रीम की जाएगी।
सीजन 4 की कहानी वहीं से शुरू होने की संभावना है, जहां तीसरा सीजन खत्म हुआ था। गुड्डू पंडित (अली फजल) ने भले ही मिर्जापुर की गद्दी पर कब्जा कर लिया हो, लेकिन उसकी स्थिति अभी भी कमजोर और अस्थिर है। वहीं कालीन भैया (पंकज त्रिपाठी) की वापसी का संकेत भी मिला है, जो मिर्जापुर की राजनीति को फिर से हिला सकते हैं। नए सीजन में और ज्यादा ट्विस्ट्स, धोखे, सत्ता की लड़ाई और नए दुश्मनों की एंट्री देखने को मिल सकती है।
यह भी पढ़ें: टॉप IMDb वाली 7 बेहतरीन वेब सीरीज, तीसरे नंबर पर पंचायत, पहले पर किसने किया कब्जा?
पिछले सीजनों की कई प्रमुख भूमिकाएं इस बार भी देखने को मिल सकती हैं। संभावित मुख्य कलाकारों में ये नाम शामिल हैं:
अगर आपसे मिर्जापुर सीजन 4 के इंतज़ार की घड़ियां नहीं कट रहीं, तो आप इससे मिलती-जुलती कुछ दूसरी वेब सीरीज देख सकते हैं जो आपको कहीं न कहीं वैसा ही रोमांच और मनोरंजन देंगी। इस लिस्ट में हम आपके लिए ऐसे 3 ऑप्शंस लेकर आए हैं। आइए आपको उनके बारे में थोड़ा डिटेल बताते हैं।
राजनीति और क्राइम की कहानी पर बनी यह वेब सीरीज उत्तर प्रदेश और बिहार की पृष्ठभूमि पर आधारित है। इसमें दिखाया गया है कि कैसे एक आम छात्र अपराध की दुनिया में कदम रखता है और बड़ा गैंगस्टर बन जाता है। शो का रॉ और रियलिस्टिक ट्रीटमेंट इसे मिर्जापुर की तरह इंटेंस बनाता है।
इस थ्रिलर सीरीज में एक पुलिस ऑफिसर एक हाई-प्रोफाइल मर्डर केस की जांच करता है, जो उसे अपराध, भ्रष्टाचार और अंडरवर्ल्ड की गहराइयों तक ले जाती है। इसकी डार्क स्टोरीलाइन और शानदार एक्टिंग इसे बिंज-वर्थी बनाती है।
बॉबी देओल द्वारा निभाया गया बाबा निराला का किरदार आश्रम में एक डार्क और रहस्यमय छवि को सामने लाता है। यह सीरीज धर्म, राजनीति और अपराध के गठजोड़ को दिखाती है, जो दर्शकों को सोचने पर मजबूर कर देती है।
यह भी पढ़ें: Samsung Galaxy M36 के इंडिया लॉन्च की पुष्टि, कीमत हो सकती है 20000 रुपये के अंदर