Mirzapur season 4
Amazon Prime Video पर कुछ सालों पहले एक अलग ही वेब सीरीज आई थी जिसे हम Mirzapur के नाम से जानते हैं. एक बारात में हुई छोटी सी घटना के बाद से मिर्ज़ापुर के कानून विहीन शहर में दो परिवारों के बीच खुनी संघर्ष शुरू हुआ था. इस संघर्ष को हम सभी करीब से देख चुके हैं. हालाँकि, इस संघर्ष से दर्शक भी इतना जुड़ गए कि मेकर्स को मिर्ज़ापुर को आगे बढ़ाना ही पड़ा और आज मिर्ज़ापुर वेब सीरीज के 3 सीजन आ चुके हैं और मिर्ज़ापुर सीजन 4 के रिलीज़ की अटकलें भी शुरू हो गई हैं. मिर्ज़ापुर वेब सीरीज में खुनी संघर्ष इस कदर बढ़ा की यह पॉवर और लालच का खेल बन गया है. आइये जानते है कि मिर्ज़ापुर सीजन 3 कब आया था और इसमें आप क्या देख चुके हैं.
आपको बता देते है कि मिर्ज़ापुर सीजन 3 को पिछले साल जुलाई महीने में ही रिलीज़ किया गया था, इसका लुत्फ़ अगर आप फिर से लेना चाहते हैं तो Amazon Prime Video पर लिया जा सकता है. हालाँकि, एक महत्त्वपूर्ण जानकारी यह भी आपको दे देते है कि मिर्ज़ापुर सीजन 3 में एक एपिसोड बाद में ऐड किया गया था. इस सीजन को भी लोगों की और से बहुत ही ज्यादा पसंद किया गया था. आइये जानते है कि मिर्ज़ापुर सीजन 3 में अभी तक क्या क्या देखा जा चुका है.
Mirzapur Season 3 को देखा जाये तो अभी तक के लिए सभी देख चुके हैं कि सीजन 2 में हुई एक घटना के बाद मिर्ज़ापुर पर गुड्डू पंडित यानी गुड्डू भैया और गोलू गुप्ता का नियंत्रण बन चुका है और यह दोनों ही मिलकर इसे मजबूती कर रहे हैं. हालाँकि, कालीन भैया धीरे धीरे उबर रहे हैं और वापसी करने की तैयारी में हैं. हालाँकि, नई मुख्यमंत्री इस व्यवस्था से जूझ रही हैं.
अभी के लिए जो जानकारी सामने आ रही है, उसके अनुसार Mirzapur Season 5 को इस साल ही रिलीज़ किया जा सकता है. हालाँकि, अभी तक के लिए इसे लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है. इसका मतलब है कि ऑफिसियल रिलीज़ डेट को लेकर अभी तक मेकर्स ने कोई जानकारी नहीं दी है. ऐसा माना जा रहा है कि मिर्ज़ापुर सीजन 4 को 2025 में ही रिलीज़ किया जा सकता है. इसके अलावा इस सीरीज का ही फिल्म वर्जन अगर देखा जाये तो इसे सिनेमाघरों में 2026 तक रिलीज़ किये जाने की योजना है. यह भारत की पहली ऐसी वेब सीरीज है जिसे फिल्म के तौर पर भी रिलीज़ किया जाने वाला है, इसे लेकर काफी जानकारी भी आ चुकी है.
पंकज त्रिपाठी को इस वेब सीरीज में आप कालीन भैया के तौर पर देख सकते हैं, मिर्ज़ापुर वेब सीरीज में अली फ़ज़ल, गुड्डू पंडित का किरदार निभा रहे हैं. इतना ही नहीं, श्वेता त्रिपाठी शर्मा, रसिका दुगल (बीना त्रिपाठी) के तौर पर और इसके अलावा विजय वर्मा शत्रुघ्न त्यागी के तौर पर, ईशा तलवार माधुरी यादव के किरदार में, अंजुम शर्मा शरद शुक्ला के किरदार में और प्रियांशु पेन्युली रॉबिन अग्रवाल के किरदार के अलावा अन्य कई कलाकार भी इस सीरीज का हिस्सा हैं. ऐसा भी सामने आ रहा है कि Mirzapur Season 4 में कई नए चेहरे भी देखने को मिल सकते हैं, कई पुराने चेहरे भी वापसी कर सकते हैं.
अभी ऑफिसियल तौर पर Mirzapur Season 4 की रिलीज़ डेट सामने नहीं आई है, ऐसे में आपको अपने रोमांच को बनाए रखने के लिए कुछ अन्य वेब सीरीज देख लेनी चाहिए. यहाँ हम आपको 4 बेहतरीन वेब सीरीज के बारे में जानकारी देने वाले हैं, जिन्हें आप OTT पर आसानी से देख सकते हैं.
कहाँ देखें: Netflix
यह कहानी एक पुलिस वाले की कहानी है जो एक भगोड़े गैंग माफिया की तलाश करता है, पुलिस वाले को एक टिप मिलती है कि यह माफिया कहाँ है, इसके बाद इस कहानी में जो भी होता है वह वाकई देखने वाला है. इस कहानी में आपको सैफ अली खान, नवाजुद्दीन सिद्दीकी, नीरज काबी, राधिका आप्टे, पंकज त्रिपाठी, कल्कि कोचलिन, रणवीर शौरी आदि कलाकार देखने को मिल जाने वाले हैं.
कहाँ देखें: Amazon Prime Video
इस कहानी में एक छोटे पुलिस अफसर को एक बड़ा और हाई प्रोफाइल केस सौंपा जाता है. यह केस उस पुलिस वाले को उस काली सच्चाई में ले जाता है, जो उसने कभी सोची भी नहीं होती है. आप इस सीरीज के एक ही एपिसोड और एक भी सीन को मिस नही कर पायेंगे. इस कहानी में आपको जयदीप अहलावत नजर आने वाले हैं, इसके अलावा कहानी में इश्वाक सिंह, गुल पनाग के साथ साथ नीरज काबी के साथ अभिषेक बनर्जी और तिलोत्तमा शोम आदि नजर आने वाले हैं.
कहाँ देखें: Amazon Prime Video
यह कहानी एक मिडल क्लास व्यक्ति का है, जो एक खुफिया अधिकारी भी होता है. यह अपनी नौकरी को सभी से छिपाकर करता है और अपने परिवार की सभी जिम्मेदारियों को भी संभालता है. The Family Man का नया सीजन भी जल्द ही आ सकता है. इस कहानी में आपको मनोज बाजपेयी, प्रियामणि, शारिब हाशमी, अश्लेषा ठाकुर और वेदान्त सिन्हा देखने को मिलते हैं.
कहाँ देखें: Netflix
2012 में हुआ दिल्ली गैंग रेप केस तो आपको याद होगा, इस केस ने पूरे देश की नींद उड़ा कर रख दी थी. इस घटना के बाद पुलिस ने कैसे अपराधियों को सलाखों के पीछे तक पहुँचाया था, उस जानकारी को सिनेमाई पर्दे पर उतारा गया है. इस कहानी में आप देख सकते है कि कैसे एक महिला पुलिस अधिकारिक मामले को गंभीरता से लेते हुए केस की जाँच करती है. इस दौरान उसे क्या और कैसे करना होता है, इस कहानी में सब देखा जा सकता है.
इस कहानी में शेफाली शाह, रसिका दुगल, आदिल हुसैन के साथ साथ राजेश तैलंग, अनुराग अरोड़ा, गोपाल दत्त तिवारी और अन्य कई कलाकार देखने को मिलते हैं.
यह भी पढ़ें: एक कॉल और अकाउंट से उड़ जाती है जिंदगी भर की जमा-पूंजी, कैसे होता है ये स्कैम? पूरा चिठ्ठा दिखाती है ये सीरीज