OTT This Week: इस हफ्ते का OTT लाइनअप खासा दिलचस्प है. इस बार रोमांस, थ्रिलर, डॉक्यूमेंट्री, रियलिटी और साइंस फिक्शन सब कुछ एक साथ आ रहा है. आर. माधवन और फातिमा सना शेख की Aap Jaisa Koi से लेकर Special Ops Season 2 और Foundation Season 3 जैसे शो तक, यानी बहुत कुछ देखने को मिलेगा.
कहां देखें- Netflix
कब- 8 जुलाई
सिंगल कंटेस्टेंट्स पर आधारित एक नया डेटिंग रियलिटी शो जिसमें एक्सपर्ट्स की मदद से उन्हें मेकओवर और डेटिंग गाइडेंस दी जाती है. इसका मकसद सच्चे कनेक्शन बनाना है. अगर आप इस तरह के शो पसंद करते हैं तो आप इसको नेटफ्लिक्स पर 8 जुलाई से स्ट्रीम कर सकते हैं.
कहां देखें- Netflix
कब- 8 जुलाई
यह 2012 की फिल्म Project X से प्रेरित डॉक्यूसीरीज है. इसमें दिखाया गया है कि कैसे एक 16 साल के बच्चे की फेसबुक पोस्ट ने एक शांत डच टाउन को पूरी तरह से तबाही में बदल दिया. अगर आपको एक्शन में खोना दिलचस्प लगता है तो आप इस सीरीज को देखने का प्लान बना सकते हैं.
कहां देखें- JioHotstar
कब- 8 जुलाई
80 के दशक की पृष्ठभूमि पर आधारित मलयालम फिल्म है. जहां एक छोटे कस्बे के लड़के माइकल जैक्सन से प्रेरित होकर ब्रेकडांस सीखने और परफॉर्म करने की कोशिश करते हैं. क्या उनको सक्सेस मिलती है या वे फेल हो जाते हैं यह आपको शो देखकर ही पता चलेगा.
कहां देखें- Netflix
कब- 9 जुलाई
अगर आपको जॉम्बी वाली फिल्में पसंद आती हैं तो यह नई फिल्म आपको अपनी वॉचलिस्ट में शामिल कर लेनी चाहिए. यह थाईलैंड की पहली जॉम्बी एक्शन फिल्म है. कहानी एक पूर्व मुए थाई फाइटर की है जो अपनी डॉक्टर प्रेमिका को अस्पताल में जॉम्बी संक्रमण से बचाने निकलता है.
कहां देखें- Netflix
कब- 11 जुलाई
आर. माधवन और फातिमा सना शेख की यह रोमांटिक फिल्म जमशेदपुर के एक संस्कृत प्रोफेसर और फ्रेंच टीचर के रिश्ते की कहानी कहती है. जहां समाज और परिवार की दीवारें उनके प्यार के बीच आती हैं. टीजर को लोगों ने काफी पसंद किया है.
कहां देखें- JioHotstar
कब- 11 जुलाई
केके मेनन एक बार फिर हिम्मत सिंह के रोल में वापसी कर रहे हैं. इस बार कहानी भारत की डिजिटल इकोनॉमी पर खतरे और साइबर टेररिज्म के इर्द-गिर्द घूमती है. अगर आप केके मेनन की एक्टिंग के फैन है और पहली सीरीज पसंद आई है तो आप इस सीरीज को भी इस वीकेंड पर देख सकते हैं.
कहां देखें- SonyLIV
कब- 11 जुलाई
2003 के मुथंगा आंदोलन से प्रेरित मलयालम फिल्म, जो जमीन अधिकार, राज्य की भूमिका और हाशिए पर रह रहे समुदायों की जद्दोजहद को सामने लाती है. मुख्य भूमिकाओं में हैं टोविनो थॉमस, सूरज वेनजारामूडु और चेरन.
यह भी पढ़ें: उमस वाली गर्मी में कूलर बन जाएगा AC का ‘बाप’, बर्फ के साथ 10 रुपये वाली चीज डालते ही कमरा को बना देगा शिमला