OTT This Week: तहलका मचा देंगी ये मूवी-सीरीज, महाराजा जैसी विजय सेतुपति की फिल्म भी लिस्ट में, 5वीं तो लूट लेगी महफिल

OTT This Week: वीकेंड आ गया है और अगर आप घर पर बैठकर आराम से कुछ अच्छा देखने का प्लान बना रहे हैं, तो इस हफ्ते OTT पर काफी दमदार कंटेंट आया है. चाहे आपको क्राइम थ्रिलर पसंद हो, रोमांटिक ड्रामा या फिर इंटरनेशनल शो, इस हफ्ते की लिस्ट में हर तरह का कंटेंट मौजूद है. इस हफ्ते की OTT लिस्ट साफ बताती है कि कंटेंट की कोई कमी नहीं है.

Kaattaan (ZEE5)

Kaattaan एक इन्वेस्टिगेटिव थ्रिलर है जिसकी शुरुआत एक चौंकाने वाले सीन से होती है, जहां पहाड़ी के पास एक कटा हुआ सिर मिलता है. कहानी तब और दिलचस्प हो जाती है जब पुलिस को पता चलता है कि मुथु की जिंदगी कई रहस्यों से भरी हुई थी. Vijay Sethupathi, Milind Soman और Sudev Nair जैसे कलाकार इसे और मजबूत बनाते हैं. यह 27 मार्च को रिलीज हो रही है.

Daredevil: Born Again Season 2 (JioHotstar)

Daredevil: Born Again का दूसरा सीजन कहानी को और गहरा बनाता है. विल्सन फिस्क अब पहले से ज्यादा ताकतवर हो चुका है और शहर पर उसकी पकड़ और मजबूत हो गई है. पावर, करप्शन और जस्टिस के बीच की लड़ाई इस सीजन को और भी इंटेंस बनाती है. यह 25 मार्च से स्ट्रीम हो रही है.

BTS: The Return (Netflix)

BTS: The Return खासतौर पर K-pop फैंस के लिए है. यह डॉक्यूमेंट्री BTS के मिलिट्री सर्विस के बाद कमबैक को दिखाती है और उनके नए एल्बम Arirang के पीछे की कहानी भी सामने लाती है. इसमें RM, Jin, SUGA, J-Hope, Jimin, V और Jungkook की जर्नी को करीब से दिखाया गया है. रिलीज डेट 27 मार्च है.

O Romeo (Amazon Prime Video)

O Romeo एक रोमांटिक ड्रामा है जिसमें Shahid Kapoor और Triptii Dimri नजर आते हैं. यह फिल्म मॉडर्न रिलेशनशिप की जटिलताओं को दिखाती है और एक अलग तरह की लव स्टोरी पेश करती है.

Mardaani 3 (Netflix)

Mardaani 3 में Rani Mukerji एक बार फिर शिवानी शिवाजी रॉय के रोल में लौटती हैं. इस बार उनका मिशन और भी खतरनाक है, जहां उन्हें 93 लड़कियों को एक ट्रैफिकिंग गैंग से बचाना है. यह फिल्म 27 मार्च से स्ट्रीम हो रही है.

Masthishka Maranam (Netflix)

Masthishka Maranam एक साइबर-पंक कॉमेडी है, जहां एक आदमी दूसरों की यादों को महसूस करने की अजीब टेक्नोलॉजी में फंस जाता है. कहानी तब ट्विस्ट लेती है जब वह किसी और की यादों में एक मर्डर देखता है.

Something Very Bad Is Going To Happen (Netflix)

Something Very Bad Is Going To Happen एक कपल की कहानी है जो अपनी ड्रीम वेडिंग के लिए दूर बर्फीली जगह पर जाता है, लेकिन वहां सब कुछ डरावने सपने में बदल जाता है. यह 26 मार्च से उपलब्ध है और बिंज-वॉच के लिए परफेक्ट है.

Sampradayini Suppini Suddapoosani (ETV Win)

Sampradayini Suppini Suddapoosani एक क्राइम-कॉमेडी ड्रामा है जिसमें Sivaji और Laya नजर आते हैं. थिएटर में औसत रिस्पॉन्स के बाद अब यह OTT पर नई ऑडियंस तक पहुंचने की कोशिश कर रही है.

यह भी पढ़ें: Android फोन खतरे में! नया मैलवेयर बना रहा टारगेट, ऐसे रहें सावधान

Sudhanshu Shubham

सुधांशु शुभम मीडिया में लगभग आधे दशक से सक्रिय हैं. टाइम्स नेटवर्क में आने से पहले वह न्यूज 18 और आजतक जैसी संस्थाओं के साथ काम कर चुके हैं. टेक में रूचि होने की वजह से आप टेक्नोलॉजी पर इनसे लंबी बात कर सकते हैं.

Connect On :