“तारीख पे तारीख…” यह डायलॉग आज भी हर बच्चे की जुबान पर है. अब ढाई किलो के हाथ वाले सनी देओल (Sunny Deol) एक बार फिर काला कोट पहनकर अदालत में गरजने आ रहे हैं. और सबसे अच्छी बात है कि उनके सामने कोई और नहीं, बल्कि धुरंधर फिल्म के रहमान डकैत अक्षय खन्ना होंगे. OTT पर आने वाली इस फिल्म का इंतजार अब फैन्स काफी बेसब्री से कर रहे हैं.
अगर आप भी ऐसी फिल्मों को देखना पसंद करते हैं तो अपनी सीट की बेल्ट बांध लीजिए. इस फिल्म का टीजर भी आ चुका है. हम बात कर रहे हैं आने वाली नई लीगल ड्रामा ‘इक्का’ (Ikka) की. इसके टीजर ने फैंस की धड़कनें बढ़ा दी हैं. इसको देखने के बाद ही पता चलेगा कानून या खून का रिश्ता किसकी जीत होती है. आइए आपको इस अपकमिंग फिल्म Ikka की पूरी डिटेल्स बताते हैं.
टैगलाइन ‘कानून या खून का रिश्ता, किसके हाथ में है इस खेल का इक्का?’ के साथ सनी देओल ने अपने एक्स (X) हैंडल पर घोषणा की है कि वह ‘इक्का’ (Ikka) के साथ ओटीटी की दुनिया में तहलका मचाने जा रहे हैं. आपको बता दें कि फिल्म ‘बॉर्डर’ के कई सालों बाद, यह जोड़ी कोर्टरूम ड्रामा ‘इक्का’ में फिर से साथ आ रही है. ‘धुरंधर’ (Dhurandhar) के बाद अक्षय खन्ना भी इस कानूनी ड्रामे में उनके साथ शामिल हो रहे हैं.
रिलीज की तारीख आने के बाद आप ‘इक्का’ को ऑनलाइन ओटीटी प्लेटफॉर्म Netflix पर देख सकते हैं. आधिकारिक रिलीज की तारीख अभी फिलहाल नहीं बतााई गई है.
नेटफ्लिक्स पर अभी इसका टीज़र आया है, जो दर्शकों को इस ड्रामे की एक झलक देता है. क्लिप में सिकंदर मेहरा (Sunny Deol) नाम के एक वकील को दिखाया गया है जो खचाखच भरे कमरे में विरोधी को हराने के लिए तैयार हो रहा है. वह एक ईमानदार वकील हैं. उन्हें हत्या के आरोपी एक व्यक्ति (अक्षय खन्ना) का बचाव करना होगा. यह अदालती लड़ाई नैतिक सीमाओं का परीक्षण करती है, जिसमें वकील को हर रणनीति का उपयोग करने और नैतिकता को तोड़ने के लिए मजबूर होना पड़ता है.
‘इक्का’ में अक्षय खन्ना को कथित अपराधी के रूप में पेश किया गया है. हालांकि कहा जाता है कि ‘दोषी साबित होने तक निर्दोष’, लेकिन क्या कानून कोई खामी या लूपहोल ढूंढ पाएगा?
इस ड्रामे में सनी देओल के साथ अक्षय खन्ना और दीया मिर्जा मुख्य किरदारों में हैं. दीया मिर्जा के साथ तिल्लोत्तमा शोम (Tillotama Shome), संजीदा शेख, शिशिर शर्मा, आकांक्षा रंजन और ज्योति भी अपनी महत्वपूर्ण भूमिकाएँ निभा रही हैं. इस ड्रामे का निर्देशन सिद्धार्थ पी. मल्होत्रा (Siddharth P. Malhotra) ने किया है.
यह ड्रामा इसलिए चर्चा में है क्योंकि इसमें सनी देओल हैं, जो ‘दामिनी’ में अपने प्रसिद्ध डायलॉग के लिए जाने जाते हैं, और अक्षय खन्ना हैं, जो अपनी इंटेंस एक्टिंग के लिए मशहूर हैं. फिलहाल इसका कोई IMDb रेटिंग उपलब्ध नहीं है.
यह भी पढ़ें: भारत में इस दिन एंट्री होंगे Vivo के धांसू फोन्स, बैटरी और Zeiss कैमरे से होंगे लैस, जानें संभावित कीमत और फीचर्स