याद है Kill मूवी का ट्रेन में तांडव वाला सीन? ये 5 फिल्म तो और भी जबरदस्त, पहले मिनट से शुरू हो जाता है एक्शन

Updated on 12-Feb-2025

Movies Like Kill: पिछले साल OTT पर रिलीज हुई फिल्म Kill ने अचानक लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा. इस फिल्म को भारत की बेहतरीन एक्शन फिल्मों में से एक माना गया है. अल्ट्रा-वायलेंट एक्शन थ्रिलर फिल्म Kill की प्रशंसा लोगों ने जरूर की. खासतौर पर इसमें दिखाए गए एक्शन ने लोगों को अपना दीवाना बना दिया. ट्रेन के अंदर फाइट सीन देखकर लोग अपनी सीट से नहीं उठ पाते हैं.

ऐसे में अगर आप भी Kill जैसी एक्शन फिल्म को देखना चाह रहे हैं तो आप बिल्कुल सही जगह पर हैं. यहां पर आपको एक्शन से भरपूर मूवी की लिस्ट बता रहे हैं. इन मूवी के एक्शन और कहानी देख आप भी सीटी बजाए बिना नहीं रह पाएंगे. आइए तो बिना किसी देरी के आपको Kill जैसी 5 एक्शन मूवी के बारे में बताते हैं.

Don 2

शाहरुख खान की यह फिल्म पुरानी डॉन मूवी पर भी भारी पड़ती है. फरहान अख्तर ने इसका पूरा मेकओवर कर दिया है. Don 2 में एक्शन के साथ थ्रिलर और जबरदस्त कहानी का बढ़िया कंबीनेशन है. अगर आपने अभी तक इस फिल्म को नहीं देखा है तो इसको आज ही अपनी वॉच लिस्ट में ऐड कर लें. इसको आप Netflix या Amazon Prime Video पर स्ट्रीम कर सकते हैं.

RRR

RRR फिल्म आते ही लोगों के दिलों पर राज करने लगी थी. यह फिल्म सुपरहिट रही. इसको भारत ही नहीं बल्कि दुनियाभर के सिनेमाघरों में काफी प्यार मिला. इस फिल्म को आप ZEE5 पर स्ट्रीम कर सकते हैं. S. S. Rajamouli ने इस फिल्म को डायरेक्ट किया है और इसमें राम चरण और जूनियर एनटीआर लीड रोल में हैं.

An Action Hero

An Action Hero फिल्म साल 2022 में आई थी. आयुष्मान खुराना की यह फिल्म कॉमेडी के साथ एक्शन से भरपूर है. इस फिल्म को आप Netflix पर देख सकते हैं. इस फिल्म में आयुष्मान खुराना और जयदीप अहलावत की जबरदस्त केमिस्ट्री आपको देखने को मिलेगी. इसके एक्शन सीन आपको फिल्म खत्म होने के बाद भी याद रह जाएंगे.

War

अगर आपने इस फिल्म को अभी तक नहीं देखी है तो इसको भी अपनी वॉच लिस्ट में शामिल कर लें. फिल्म की कहानी सिंपल है. जिसमें एक सीक्रेट एजेंट एक आतंकवादी को पकड़ने के मिशन पर जाता है. लेकिन, उसके पीछे एक और एजेंट और उसकी स्टूडेंट को भेजा जाता है जो उस पर नजर रखते हैं. इस फिल्म में भी काफी ज्यादा एक्शन सीन दिए गए हैं. इसको आप Amazon Prime Video पर देख सकते हैं.

Extraction

इस फिल्म में ब्लैक-मार्केट के भाड़े सैनिक को दिखाया गया है. जिसके पास खोने के लिए कुछ भी नहीं है. लेकिन, चीजें तब उल्टी होने लगती है जब उसे एक इंटरनेशनल माफिया के किडनैप बेटे को बचाने का मिशन दिया जाता है. जिसके लिए उसे ढाका जाना पड़ता है. इस फिल्म में भी आपको भर-भर के एक्शन देखने को मिलेगा. इस फिल्म को आप Netflix पर स्ट्रीम कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें: आ गई खुशखबरी.. Aashram Season 3 Part 2 की रिलीज टाइमलाइन लीक! जानें कब दिखेगा बॉबी देओल का स्वैग

Sudhanshu Shubham

सुधांशु शुभम मीडिया में लगभग आधे दशक से सक्रिय हैं. टाइम्स नेटवर्क में आने से पहले वह न्यूज 18 और आजतक जैसी संस्थाओं के साथ काम कर चुके हैं. टेक में रूचि होने की वजह से आप टेक्नोलॉजी पर इनसे लंबी बात कर सकते हैं.

Connect On :