पसंद है Gullak और Panchayat जैसी वेब-सीरीज? TVF का ये नया जीत लेगा दिल, फ्री में कर सकते हैं स्ट्रीम, जानें

HIGHLIGHTS

किराना दुकान की मजेदार कहानी

TVF का नया फैमिली ड्रामा शो

YouTube पर फ्री में हो रहा स्ट्रीम

Gullak-Panchayat Like Web Series: मिडिल क्लास जिंदगी, छोटे शहर की परेशानियां और फैमिली के बीच होने वाली हल्की-फुल्की नोकझोंक अगर आपको पसंद है, तो एक नई वेब-सीरीज आपका दिल जीत लेगी. अच्छी बात है कि इसको देखने के लिए आपको किसी सब्सक्रिप्शन की जरूरत नहीं है. आप फ्री में पूरी वेब-सीरीज को स्ट्रीम कर सकते हैं. The Viral Fever यानी TVF ने ही इसको भी बनाया है.

हम बात कर रहे हैं Family Kirana Store की. मिडिल क्लास की जिंदगी पर बेस्ड कहानी पसंद करने वाले जॉनर में Family Kirana Store आपके लिए एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है. यह नया शो अब YouTube पर फ्री में उपलब्ध है, जिससे कोई भी इसे आसानी से देख सकता है. The Viral Fever यानी TVF एक बार फिर अपने सिग्नेचर स्लाइस-ऑफ-लाइफ स्टाइल के साथ लौटा है, जहां कहानी सीधे आम लोगों की जिंदगी से जुड़ती है.

छोटे शहर की कहानी, बड़ा इमोशन कनेक्शन

Family Kirana Store एक ऐसे परिवार की कहानी है जो अपने छोटे किराना दुकान को चलाने की कोशिश कर रहा है. परिवार का मुखिया अपनी दुकान से गहरा जुड़ाव रखता है, लेकिन ग्राहकों को आकर्षित करना उसके लिए लगातार चुनौती बना रहता है. दुकान और घर एक ही जगह होने की वजह से फैमिली लाइफ और बिजनेस के बीच की लाइन अक्सर धुंधली हो जाती है, जिससे कई मजेदार और भावनात्मक सिचुएशन्स पैदा होते हैं.

रोजमर्रा की समस्याएं और हल्की कॉमेडी

इस शो में सिर्फ इमोशन ही नहीं, बल्कि रोजमर्रा की परेशानियों को भी दिखाया गया है. जैसे नकली नोट, चोरी का डर, अजीबोगरीब ग्राहक और छोटी-छोटी गलतफहमियां. यही छोटी-छोटी बातें इस सीरीज को रिलेटेबल बनाती हैं और दर्शकों को अपने घर जैसी फीलिंग देती हैं.

कास्ट और टीम की जानकारी

Family Kirana Store की कहानी Hemant Mishra ने लिखी है और इसे Prakhar Sharma और Saksham Arora ने डायरेक्ट किया है. शो का प्रोडक्शन Vijay Koshy ने संभाला है. इसमें Shrikant Verma, Garima Vikrant Singh, Hemant Mishra, Baishali Sinha, Abhishek Jha और Mihir Rajda जैसे कलाकार नजर आते हैं, जो अपने किरदारों में सादगी और असलियत लेकर आते हैं.

शो में कई चीजें खास

  • मिडिल क्लास फैमिली की रियल स्टोरी
  • हल्की-फुल्की कॉमेडी और इमोशन
  • छोटे शहर की लाइफस्टाइल की झलक
  • किराना दुकान से जुड़ी चुनौतियां
  • YouTube पर फ्री स्ट्रीमिंग

ट्रेलर में ही दिख जाएगा फैमिली-दुकान का कनेक्शन

शो का ट्रेलर एक मिडिल क्लास फैमिली की झलक देता है, जहां एक छोटी किराना दुकान के इर्द-गिर्द पूरी कहानी घूमती है. ट्रेलर में दिखाया गया है कि कैसे परिवार का हर सदस्य इस बिजनेस का हिस्सा है और कैसे रोजमर्रा की समस्याएं कॉमेडी और ड्रामा में बदल जाती हैं.

कब और कहां देखें?

Family Kirana Store का पहला एपिसोड 6 फरवरी से YouTube पर स्ट्रीम हो रहा है. इसे फ्री में देखा जा सकता है, जिससे यह हर तरह के दर्शकों के लिए आसानी से उपलब्ध है. यह शो Maruti Suzuki Super Carry द्वारा प्रस्तुत किया गया है, जो छोटे बिजनेस और ग्राउंड लेवल कहानियों से जुड़ा हुआ है.

आपको बता दें कि TVF हमेशा वही दिखाता है जो लोग अपनी जिंदगी में जीते हैं, और यही इसकी ताकत है. अगर आप हाई-एक्शन या थ्रिलर ढूंढ रहे हैं तो यह शो आपके लिए नहीं है, लेकिन अगर आपको रियल और सिंपल कहानियां पसंद हैं तो इसे नजरअंदाज करना गलती होगी.

यह भी पढ़ें: OnePlus Nord 6 भारत में लॉन्च, 165Hz स्क्रीन और 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत-ऑफर और फीचर्स

Sudhanshu Shubham

सुधांशु शुभम मीडिया में लगभग आधे दशक से सक्रिय हैं. टाइम्स नेटवर्क में आने से पहले वह न्यूज 18 और आजतक जैसी संस्थाओं के साथ काम कर चुके हैं. टेक में रूचि होने की वजह से आप टेक्नोलॉजी पर इनसे लंबी बात कर सकते हैं.

Connect On :