OTT To watch Tonight: अगर आप OTT पर कुछ नया देखना चाह रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है. एक जबरदस्त सीरीज अभी ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम हो रही है. हम बात कर रहे हैं Ek Haseen Sazish Kasak की. यह एक रोमांटिक थ्रिलर सीरीज है, जिसे ब्रिटिश काल की पृष्ठभूमि में तैयार किया गया है. इस कहानी में उस दौर को दिखाया गया है जब देश में आजादी की लड़ाई तेज हो रही थी, लेकिन असली साजिशें और विश्वासघात बंद दरवाजों के पीछे चल रहे थे. कहानी सत्ता, प्यार और धोखे के बीच उलझे रिश्तों को सामने लाती है.
आपको बता दें कि यह सीरीज इस समय OTT प्लेटफॉर्म ShemarooMe पर स्ट्रीम हो रही है और इसमें कुल छह एपिसोड शामिल हैं. कहानी एक ऐसे प्रभावशाली और अमीर व्यक्ति के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसका संबंध ब्रिटिश हुकूमत से है. उसने अपनी ताकत और निर्दयी फैसलों के दम पर अपना साम्राज्य खड़ा किया है. बाहर से वह एक सम्मानित और ताकतवर व्यक्ति नजर आता है, लेकिन उसके अतीत में कई ऐसे राज छिपे हैं जो धीरे-धीरे सामने आने लगते हैं.
इसी बीच उसकी जिंदगी में एक महिला की एंट्री होती है, जिसके इरादे साफ नहीं होते. शुरुआत में वह एक साधारण प्रेम कहानी की तरह दिखाई देती है, लेकिन धीरे-धीरे इसमें बदले की भावना सामने आती है. जैसे-जैसे कहानी आगे बढ़ती है, यह साफ होता है कि यह रिश्ता सिर्फ प्यार नहीं, बल्कि एक बड़ी साजिश का हिस्सा है.
देश में आजादी की लड़ाई अपने चरम पर है, वहीं दूसरी ओर व्यक्तिगत बदले और राजनीतिक चालें कहानी को और जटिल बनाती हैं. यह महिला उस व्यक्ति के जीवन में ऐसा तूफान लेकर आती है, जो उसकी पूरी दुनिया बदल देता है.
इस सीरीज का निर्देशन Jeetu Arora ने किया है. इसमें Mudashir Rashid Bhat, Krissan Barretto, Ali Khan, Richard Bhakti Klein और Payal Mukherjee जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आते हैं. आपको बता दें कि इस फिल्म को एडल्ट सर्टिफिकेट मिला है यानी आप इसे अकेले में देखें, बच्चों के लिए यह सीरीज नहीं है.
यह एक छोटी लेकिन प्रभावशाली ड्रामा सीरीज है, जिसमें प्यार, धोखा और सत्ता की कहानी को एक साथ जोड़ा गया है. फिलहाल इस सीरीज की IMDb रेटिंग उपलब्ध नहीं है, लेकिन इसकी कहानी और बैकग्राउंड इसे एक अलग तरह का अनुभव बनाते हैं.
यह भी पढ़ें: हैकर उड़ा सकता है आपका Instagram अकाउंट! आज ही तगड़ी कर लें सिक्योरिटी, हैक होने पर ऐसे मिलेगा वापस