Ranveer Singh की फिल्म Dhurandhar: The Revenge बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर रही है. सिनेमाघरों में धमाल मचाने के बाद अब फैंस इसकी OTT रिलीज का इंतजार कर रहे हैं. अगर आपने यह फिल्म थिएटर में मिस कर दी है, तो अब आप इसे घर बैठे देखने की तैयारी कर सकते हैं. अच्छी बात है कि 4K HD तक क्वालिटी में Dhurandhar 2 को उपलब्ध करवाया जाएगा.
रिपोर्ट्स के मुताबिक Dhurandhar 2 इस बार JioHotstar पर स्ट्रीम होगी. यह पहले पार्ट से अलग बदलाव है, क्योंकि पहली फिल्म Netflix पर आई थी. बताया जा रहा है कि इस फिल्म के डिजिटल राइट्स करीब 150 करोड़ रुपये में खरीदे गए हैं, जो पहले पार्ट के मुकाबले लगभग दोगुना है. वहीं सैटेलाइट राइट्स Star Gold के पास हैं.
फिल्म की OTT रिलीज डेट अभी ऑफिशियली घोषित नहीं हुई है. लेकिन रिपोर्ट्स के अनुसार यह फिल्म मई के आखिरी हफ्ते या जून 2026 के पहले हफ्ते में रिलीज हो सकती है. इस रिलीज को जानबूझकर Indian Premier League 2026 के खत्म होने के बाद रखा जा रहा है, ताकि ज्यादा दर्शक इसे देख सकें और व्यूअरशिप पर असर न पड़े.
Dhurandhar: The Revenge ने रिलीज के 21 दिनों के अंदर भारत में 1041 करोड़ रुपये की नेट कमाई कर ली है. वहीं वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने 1653.67 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है, जिससे यह हाल के समय की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्मों में शामिल हो गई है.
फिल्म को Aditya Dhar ने लिखा और डायरेक्ट किया है. इसमें Ranveer Singh अंडरकवर ऑपरेटिव Hamza Ali Mazari के रोल में नजर आते हैं. फिल्म में Sanjay Dutt, Arjun Rampal, Sara Arjun और Gaurav Gera जैसे कलाकार भी शामिल हैं.
यह फिल्म पहले पार्ट की कहानी को आगे बढ़ाती है, जहां मिशन और भी खतरनाक और गहराई में जाता है. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तो जबरदस्त प्रदर्शन कर दिया है, लेकिन असली टेस्ट OTT पर होगा.
यह भी पढ़ें: Airtel का तगड़ा प्लान..अनलिमिटेड मिलेगा 5G और 4G डेटा, साथ में JioHotstar का भी सब्सक्रिप्शन, जानें दूसरे बेनिफिट्स