Dhurandhar 2 Ticket Booking Offer: फिल्म Dhurandhar की मजबूत बॉक्स ऑफिस कमाई ने इसे रिलीज के बाद फिल्म प्रेमियों के बीच बड़ा चर्चा का विषय बना दिया. इसके सीक्वल का नाम Dhurandhar The Revenge रखा गया है और यह पहले भाग की कहानी को और बड़े पैमाने पर आगे बढ़ाने वाला है. यह फिल्म इस हफ्ते सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है.
अब जब Dhurandhar 2 की रिलीज में कुछ ही दिन बचे हैं, फैंस के बीच उत्सुकता काफी बढ़ गई है. सोशल मीडिया पर भी सीक्वल को लेकर लगातार चर्चाएं हो रही हैं और लोग यह जानने के लिए उत्साहित हैं कि कहानी किस दिशा में आगे बढ़ेगी और नए अध्याय में कौन-कौन से बड़े मोड़ देखने को मिलेंगे. इसके अलावा फैन्स टिकट बुकिंग ऑफर और उसका तरीका भी जानना चाह रहे हैं.
Dhurandhar 2 के 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने की पुष्टि हो चुकी है. पहले भाग अलग, जो केवल हिंदी में रिलीज हुआ था, Dhurandhar 2 इस बार देशभर के बड़े दर्शक वर्ग तक पहुंचने की तैयारी में है. फिल्म हिंदी, तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम सहित पांच भाषाओं में रिलीज होगी. फिल्म को Aditya Dhar ने लिखा और निर्देशित किया है. इसके निर्माता Aditya Dhar, Jyoti Deshpande और Lokesh Dhar हैं.
फिल्म की कहानी एक हाई-रिस्क काउंटर-टेरर ऑपरेशन पर आधारित थी, जिसमें एक भारतीय खुफिया अधिकारी कराची के अपराध और राजनीति से जुड़े नेटवर्क में अंडरकवर घुसपैठ करता है. उसका मिशन भारत की राष्ट्रीय सुरक्षा के खिलाफ एक बड़े खतरे को रोकना होता है, जिससे कहानी बेहद रोमांचक और तनावपूर्ण बन जाती है.
सीक्वल इसी पृष्ठभूमि से आगे बढ़ेगा और इस बार कहानी Hamza Ali Mazhari नाम के एक भारतीय अंडरकवर एजेंट पर केंद्रित होगी, जो कई सालों से पाकिस्तान के अंडरवर्ल्ड में गहराई से घुसा हुआ है. जैसे-जैसे मिशन खतरनाक होता जाता है, वह जटिल गठबंधनों, छिपे दुश्मनों और जानलेवा परिस्थितियों का सामना करता है. फिल्म के लिए एडवांस बुकिंग भी शुरू हो चुकी है और शुरुआती प्रतिक्रिया दर्शकों की ओर से उत्साहजनक बताई जा रही है.
सबसे पहले अपने स्मार्टफोन में Google Play Store या Apple App Store से BookMyShow ऐप डाउनलोड करें और इंस्टॉल करें.
ऐप खोलने के बाद अपनी लोकेशन या शहर चुनें ताकि आपके आसपास के सिनेमाघरों और शो टाइम की जानकारी दिखाई दे सके. इसके बाद सर्च बार में Dhurandhar The Revenge टाइप करें और फिल्म दिखाई देने पर अपनी पसंदीदा भाषा चुनें.
अब “Book Tickets” विकल्प पर टैप करें और अपनी पसंद की तारीख, थिएटर और शो टाइम चुनें. इसके बाद सीटिंग चार्ट दिखाई देगा, जहां से आप अपनी पसंद की सीट चुन सकते हैं. इसके बाद BMS125 प्रोमो कोड लगाकर आप 50 प्रतिशत तक का डिस्काउंट पा सकते हैं. हालांकि, इसके लिए कम से कम दो टिकट बुक करना जरूरी है.
सीट कन्फर्म करने के बाद Pay विकल्प पर टैप करें और शर्तों को स्वीकार करते हुए UPI, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या डिजिटल वॉलेट से भुगतान करें. भुगतान सफल होने के बाद आपका ई-टिकट फोन पर उपलब्ध हो जाएगा, जिसे थिएटर में प्रवेश के समय दिखाना होगा.
सबसे पहले District ऐप को Google Play Store या Apple App Store से डाउनलोड करें और अपने मोबाइल नंबर से साइन-इन करें. ऐप की होम स्क्रीन पर Movies सेक्शन में जाएं और “Now Showing” सूची में Dhurandhar The Revenge खोजें या सर्च विकल्प का उपयोग करें.
फिल्म मिलने के बाद अपनी पसंद की तारीख, सिनेमा और शो टाइम चुनें. इसके बाद उपलब्ध सीटों में से अपनी सीट का चयन करें और Pay विकल्प पर टैप करें. UPI, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या डिजिटल वॉलेट के जरिए भुगतान पूरा करें. भुगतान सफल होने के बाद आपका ई-टिकट फोन पर सेव हो जाएगा जिसे थिएटर में प्रवेश करते समय दिखाना होगा. आप इस बुकिंग के लिए एक्टिव प्रोमो कोड DHURANDHAR150 या FILM200 का इस्तेमाल करके 200 रुपये तक बचा सकते हैं.
ध्यान दें ये प्रोमो कोड खबर लिखे जाने तक मान्य हैं. हालांकि, कंपनियां समय-समय पर इसमें बदलाव करती रहती हैं तो टिकट बुक करने से पहले कन्फर्म जरूर कर लें.
यह भी पढ़ें: Xiaomi ने लॉन्च किया गजब का Tower AC..30 सेकंड में घर को बना देगा शिमला, देखें प्राइस और खूबियाँ