Border 2 OTT Release Update: अनुराग सिंह के निर्देशन में बनी Border 2 बॉक्स ऑफिस पर शानदार परफॉरमेंस के बाद अब OTT रिलीज को लेकर चर्चा में है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह फिल्म थिएटर रिलीज के करीब आठ हफ्ते बाद स्ट्रीमिंग पर आ सकती है और बॉर्डर 2 के 20 मार्च 2026 के आसपास Netflix पर दस्तक देने की संभावना जताई जा रही है, हालांकि मेकर्स की ओर से अभी आधिकारिक पुष्टि बाकी है। सनी देओल, वरुण धवन और अहान शेट्टी स्टारर इस वॉर ड्रामा फिल्म से पहले अगर आप देशभक्ति के जोश में डूबना चाहते हैं, तो ये पांच फिल्में OTT पर देख सकते हैं। आइए इनके बारे में डीटेल में जानते हैं।
जेपी दत्ता की क्लासिक Border आज भी सिर्फ फिल्म नहीं, बल्कि एक इमोशन बन चुकी है, इसी का दूसरा पार्ट बॉर्डर 2 है। 1971 के भारत-पाक युद्ध के ‘बैटल ऑफ लोंगेवाला’ पर आधारित यह फिल्म सोल-स्टिरिंग म्यूजिक, दमदार डायलॉग्स और सनी देओल की यादगार परफॉर्मेंस के लिए जानी जाती है। Border 2 से पहले इसे दोबारा देखना किसी रिचुअल से कम नहीं होगा। सनी देओल की बॉर्डर को आप Amazon Prime Video और JioHotstar पर देख सकते हैं।
भारत के पहले फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ की जिंदगी पर बनी Sam Bahadur लीडरशिप, रणनीति और मानवीय पहलुओं को खूबसूरती से दिखाती है। विक्की कौशल की परफॉर्मेंस इस फिल्म को और खास बनाती है। 1971 युद्ध की पृष्ठभूमि इसे Border 2 के मूड के लिए परफेक्ट बनाती है। Sam Bahadur मूवी को इस समय आप ZEE5 पर देख सकते हैं।
परमवीर चक्र विजेता कैप्टन विक्रम बत्रा की कहानी पर आधारित Shershaah इमोशन और देशभक्ति का दमदार मेल है। कारगिल युद्ध पर आधारित इस फिल्म के सीन और डायलॉग्स आज भी रोंगटे खड़े कर देते हैं, इसलिए Border 2 से पहले इसे मिस करना मुश्किल है। Shershaah फिल्म को Amazon Prime Video पर देखा जा सकता है।
2016 की सर्जिकल स्ट्राइक पर बनी Uri: The Surgical Strike हाई-ऑक्टेन एक्शन और देशभक्ति से भरपूर है। How’s the Josh? वाला जोश आज भी दर्शकों को बांधे रखता है और यह फिल्म वॉर-ड्रामा लवर्स के लिए बेस्ट हो सकती है। Uri को अगर आप देखना चाहते हैं तो इसके लिए आपको ZEE5 पर जाना होगा।
भारत की पहली अंडरवॉटर वॉर फिल्म The Ghazi Attack नेवी के नजरिए से 1971 युद्ध की कहानी दिखाती है। टेंशन, माइंड-गेम्स और सस्पेंस से भरी यह फिल्म Border 2 से पहले देशभक्ति की लिस्ट को पूरा करती है। Ghazi Attack को Netflix के साथ साथ आप Amazon Prime Video पर भी देख सकते हैं।
अगर आप Border 2 की OTT रिलीज का इंतजार कर रहे हैं, तो इन फिल्मों के साथ वॉर-ड्रामा का माहौल अभी से बना सकते हैं। ये सभी फिल्में अलग-अलग OTT प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध हैं और Border 2 से पहले देशभक्ति का पूरा डोज देने के लिए काफी हैं।
यह भी पढ़ें: विजय सेतुपति की 8.2 IMDb रेटिंग वाली क्राइम थ्रिलर फिल्म, 2 घंटे 40 मिनट की कहानी देख भन्ना जाएगा दिमाग