साउथ इंडियन सिनेमा की बहुप्रतीक्षित रोमांटिक कॉमेडी ड्रामा BMW – Bhartha Mahasayulaku Wignyapthi अब डिजिटल रिलीज के लिए तैयार है. फिल्म में मुख्य भूमिका Ravi Teja ने निभाई है. रवि तेजा की जीने नहीं दूंगा फिल्म भी काफी फेमस हुई थी. BMW – Bhartha Mahasayulaku Wignyapthi में कहानी एक ऐसे बिजनेसमैन के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसकी स्पेन की बिजनेस ट्रिप उसकी निजी जिंदगी को पूरी तरह उलझा देती है.
शादीशुदा होने के बावजूद वह एक वाइनरी ओनर के साथ रिश्ते में उलझ जाता है. जो शुरुआत में हल्का-फुल्का लगता है, वही आगे चलकर गंभीर और जटिल रूप ले लेता है. फिल्म में शक, टकराव, ड्रामा और कॉमेडी का मिक्सचर देखने को मिलता है.
फिल्म के डिजिटल स्ट्रीमिंग राइट्स ZEE5 ने हासिल किए हैं. पहले इसकी रिलीज 13 फरवरी 2026 को तय थी, लेकिन किसी कारण से देरी हो गई. अब उम्मीद है कि फिल्म जल्द ही प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम होगी. आपको बता दें कि फिल्म हिंदी समेत पांच भाषाओं में उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे इसका दर्शक वर्ग और बड़ा हो सकता है.
कहानी राम की है, जो “Anarkali” नाम का वाइन बिजनेस चलाता है. उसकी पत्नी बालामणि के साथ उसकी शादीशुदा जिंदगी सामान्य चल रही होती है. लेकिन जब स्पेन की एक कंपनी उसकी पार्टनरशिप का प्रस्ताव ठुकरा देती है, तो वह कारण जानने स्पेन पहुंचता है.
वहीं उसकी मुलाकात मनासा शेट्टी से होती है. दोनों के बीच दोस्ती होती है और फिर रिश्ता रोमांस में बदल जाता है. मनासा को यह नहीं पता कि राम पहले से शादीशुदा है. आगे चलकर वह भारत आती है और कहानी में असली टकराव शुरू होता है. फिल्म हल्के-फुल्के अंदाज में रिश्तों की जटिलता और गलत फैसलों के असर को दिखाती है.
फिल्म को Thirumala Kishore ने लिखा और निर्देशित किया है. जबकि मुख्य भूमिकाओं में Ravi Teja के साथ Ashika Ranganath और Dimple Hayathi नजर आती हैं. इस फिल्म के निर्माता Sudhakar Cherukuri हैं और संगीत Bheems Ceciroleo ने दिया है.
फिल्म 13 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. बॉक्स ऑफिस पर इसका प्रदर्शन ठीक-ठाक रहा. IMDb पर इसे 7.5/10 की रेटिंग मिली है, जो दर्शकों की सकारात्मक प्रतिक्रिया को दिखाती है. अब देखना यह है कि OTT पर इसे कितना रिस्पॉन्स मिलता है.
यह भी पढ़ें: कब बना था आपका फोन? जानें स्मार्टफोन की सही उम्र, ये है छोटी-सी ट्रिक, मिनटों में मिल जाएगी पूरी कुंडली