5-best-horror-comedy-movies-like-kakuda-and-munjya-to-watch-on-ott-today
Stree, Kakuda के अलावा Bhoot Police के अलावा Bhoothnath जैसी कुछ फिल्म्स हैं जो आपको डराने के साथ साथ हंसाने का भी काम करती हैं। जहां बॉलीवुड में इस तरह की फिल्मों की लिस्ट लम्बी है, वहीँ साउथ का सिनेमा भी इससे अछुता नहीं है, यहाँ भी आपको Kanchana जैसी फिल्म्स देखने को मिल जाने वाली है। जो आपको एक ओर डराती है, वहीँ दूसरी ओर आपको हंसा देती हैं। इससे आपको डर तो लगता है लेकिन हल्की-फुल्की कॉमेडी के होने से आपको तुरंत ही उस डर से राहत भी मिल जाती है। आज हम आपको 5 सबसे बेहतरीन कॉमेडी फिल्म्स के बारे में बताने वाले हैं जो आपको डराने के साथ साथ हंसाने का भी काम करती है। लिस्ट में जाने से पहले आपको एक नाम और बता देते हैं जिसने सभी को हंसा हंसाकर लोटपोट कर दिया था, वह Akshay Kumar से शुरू हुई Bhool Bhulaiya है, बाद में इसके दो पार्ट कार्तिक आर्यन की मुख्य भूमिका में देखे जा सकते हैं।
अब आपको उन 5 सबसे दमदार फिल्म्स के बारे में जानकारी मिलने वाली है, हालाँकि सबसे जरुरी बात यह है कि इस लिस्ट की आखिरी फिल्म आपको हंसाएगी नहीं, बल्कि यह तो डर के मारे आपकी हवा ही टाइट कर देने वाली है।
जब भी कभी हॉरर कॉमेडी फिल्म का जिक्र आता है, उस समय Bhootanii को कैसे भुलाया जा सकता है। यह एक बेहतरीन कॉमेडी फिल्म है जो आपको डराने का काम भी करती है। इस फिल्म में संजय दत्त के साथ साथ मौनी रॉय, सनी सिंह के साथ साथ पलक तिवारी आदि नजर आते हैं। इस कहानी में एक कॉलेज को दिखाया गया है, जहां एक वर्जिन ट्री है, इसे लेकर ऐसा माना जाता है कि यह किसी को भी सच्चा प्यार दिला सकती है। हालाँकि, कहानी में एक ट्विस्ट आता है, जिसके बाद सबकुछ बदल जाता है। अगर आप इस कहानी को देखना चाहते हैं तो आप इसे ZEE5 पर जाकर देख सकते हैं।
इस कहानी को देखकर तो मैं भी हंस पड़ा था। असल में इस कहानी में आपको एक अजब गजब भूत यानी ककुदा को देखने का अवसर मिलता है। यह हर मंगलवार को एक निर्धारित समय पर घुमने निकलता है, हालाँकि एक शर्त पर, कि जब भी वह निकलता है तो घर के एक छोटे दरवाजे को खुला रखा जाये, अगर ऐसा नहीं होता है और दरवाजा बंद होता है तो भूत की और से उस घर के एक पुरुष को सजा दी जाती है। इस कहानी में आपको कॉमेडी का जबरदस्त तड़का देखने को मिलने वाला है, इसके अलावा आपको सस्पेंस के साथ साथ हॉरर का फील भी मिलेगा। Kakuda फिल्म को आप ZEE5 पर देख सकते हैं।
तमिल की यह दमदार हॉरर थ्रिलर भी आपको बेहद पसंद आ सकती है। इस कहानी में आपको एक भूतिया कॉलोनी देखने को मिलने वाली है। यह एक अलग ही कहानी है जो आपको डराने वाली है। इस कहानी को अगर देखना चाहते हैं तो आप इसे ZEE5 पर देख सकते हैं।
इस फिल्म में आपको Bahubali के पहले भाग वाली अनुष्का शेट्टी देखने को मिलती है। इन्हें लीड रोल में देखा जा सकता है। इस कहानी में देखा जा सकता है कि एक महिला एक हवेली में कैद हो जाती है और प्राचीन रानी भागमती की आत्मा से प्रभावित होती है। इस कहानी में आपको एक दमदार ड्रामा देखने को मिलता है। इसे आप एक जबरदस्त तमिल-तेलुगु ड्रामा फिल्म भी कह सकते हैं। यह फिल्म भी आपको ZEE5 पर देखने को मिलने वाली है।
अगर आप कुछ सबसे डरावनी भूतिया फिल्मों को देखना पसंद करते हैं तो यह उनमें से एक है। जानकारी के लिए बता देते है कि यह 1973 में आप खतरनाक हॉरर फिल्म The Exorcist का ही अगला भाग है। इस कहानी को दुनिया की सबसे डरावनी भूतिया फिल्मों में गिना जाता है। इस कहानी में आप दो लड़कियों को देख सकते हैं जो शैतान के चंगुल में फंस जाती है, इसके बाद क्या होता है, यह आपको कहानी देखकर ही पता चलने वाला है। इस कहानी का आनंद आप Netflix पर देख सकते हैं। हालाँकि, अंत में, मैं आपसे इतना ही कहने वाला हूँ कि इस फिल्म को देखकर आपकी बोलती डर के मारे बंद हो जाने वाली है, ऐसा भी कह सकते है कि आपकी हवा ही टाइट हो जाने वाली है।
यह भी पढ़ें: Mirzapur तो ट्रेलर है! असली क्राइम और सत्ता का खेल तो ये फिल्में दिखाती हैं.. दूसरी वाली उड़ा देगी होश