अगर आपको क्राइम, सस्पेंस, और थ्रिलिंग मूवीज देखने का मन हो रहा है, तो यह आर्टिकल आप ही के लिए है क्योंकि आज हम आपके लिए लेकर आये हैं कुछ ऐसी चुनिंदा क्राइम, थ्रिलर मूवीज जिन्हें देखने के बाद आपके होश और रातों की नींद उड़ने वाली हैं। इन फिल्मों में आपको सस्पेंस, एक्शन और थ्रिलर का एक दमदार तड़का मिलने वाला है। आज हम जो आपको ऐसी फ़िल्में और वेब सीरीज़ के बारे बताने जा रहे हैं उन्हें आप बिना किसी सब्सक्रिप्शन या थर्ड पार्टी ऐप के जी5 पर देख सकते हैं वो भी बिलकुल फ्री। तो आइये जानते हैं इन मज़ेदार वेब सीरीज़ और फिल्मों के बारे में।
लिस्ट की हमारी सबसे पहली क्राइम थ्रिलिंग सीरीज़ है मिथ्या, यह सीरीज़ साल 2022, फरवरी में रिलीज़ हुई थी। इस सीरीज़ की कहानी एक स्कूल टीचर (जूही) और उसकी छात्रा रिया के इर्दगिर्द घूमती है। सीरीज़ में ऐसा दिखाया गया है की जूही अपनी स्टूडेंट रिया को परीक्षा में नक़ल करने पर बहुत कठोर सजा देता है जिस वजह से रिया अपनी टीचर से बदला लेने के लिए सारी हदें पार कर देती है। इसके बाद जो होता है वो जान कर आपके पैरों तले ज़मीन खिसक जायेगी। इस सीरीज़ के 2 सीज़न्स अब तक रिलीज़ हो चुके हैं और दोनों सीज़न्स के एपिसोड्स को मिला कर इस सीरीज़ में कुल 12 एपिसोड्स हैं।
अब जिस फिल्म के बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं वह फिल्म बहुत ही तगड़ी थ्रिलर फिल्म है। यह फिल्म अपने समय की एक बहुत ही बड़ी ब्लॉक-बस्टर मूवी रह चुकी है, जिसके चर्चे ऑडियंस में आज भी होते हैं। इस फिल्म की कहानी रामानुजन नाम के एक लड़के के इर्दगिर्द घूमती है जो दिन में बहुत ही शांत और सरल स्वभाव का होता है पर रात होते ही उसकी पर्सनॅलिटी बिलकुल बदल जाती है। रात के अँधेरे में वो ऐसे लोगों को सजा देता है जो किसी भी तरह का नियम तोड़ते हैं। फिल्म में विक्रम, प्रकाश राज और सदा ने मुख्या किरदार का रोल अदा किया है। स फिल्म की IMBd रेटिंग 8.4 है।
लिस्ट की हमारी तीसरी वेब सीरीज़ का नाम टेली नंबर 21 है जो साल 2013 में रिलीज़ हुई थी। इस फिल्म परेश रावल, राजीव खंडेलवाल टीना देसाई ने बहुत ही एहम भूमिका निभाई है। इस फिल्म की कहानी का मुख्या किरदार एक पिता है जिसकी बेटी की कॉलेज में रैगिंग होती है। यह जान कर उसका पिता तिलमिला उठता है और जो बदला वो अपनी बेटी के लिए लेता है वो जान कर आप पूरी तरह से दंग रह जाएंगे। इस फिल्म की IMBd रेटिंग 7.2 है।
वेधा साल 2025 में रिलीज़ हुई थी। टेली नंबर 21 की तरह इस फिल्म की कहानी एक पिता और बेटी के इर्दगिर्द घूमती है। मूवी में कुछ लोगो ने उनके साथ कुछ गलत किया होता है जिसका बदला लेने के लिए पिता और बेटी दोनों मिल कर लोगो को मारना शुरू कर देते हैं। एक पुलिस कर्मी को जब इस केस का पता चलता है तो वह इन हत्याओं पर रोक लगाने की तैयारी करता है। इस फिल्म की IMDb रेटिंग 6.4 है।
हमारी लिस्ट की सबसे आखरी मूवी का नाम भैरवं है। सस्पेंस और थ्रिलिंग मूवीज के सेगमेंट में इस फिल्म की अलग भूमिका रही है। यह फिल्म साल 2025 में रिलीज़ हुई थी। फिल्म की कहानी बचपन के दो पक्के दोस्तों की है जो एक दूसरे के लिए जान देने के लिए भी तैयार थे, लेकिन एक मंत्री उन दोनों के बीच मंदिर के ख़ज़ाने पर कब्ज़ा ज़माने के लिए दरार डालता है। इस फिल्म को अगर आपने एक बार शुरू कर दिया तो बीच में चढ़ने का कोई सवाल ही नहीं उठता। इस फिल्म की IMBd रेटिंग 4.5 है।
यह भी पढ़ें: 20000 रुपये से कम में आने वाले 5 बेहतरीन स्मार्टफोन्स, लेटेस्ट Vivo T5 Lite भी लिस्ट में शामिल