आजकल OTT पर हॉरर और सस्पेंस-थ्रिलर का बोलबाला है, लेकिन बहुत से लोगों को इस तरह का कंटेन्ट देखना पसंद ही नहीं है ऐसा कह सकते है कि उन्हें यह रास नहीं आता है, अब अगर आप भी ऐसे ही यूजर हैं तो आपके लिए एक ऐसी रोमांटिक ड्रामा सीरीज भी है जो बिना शोर-शराबे, बिना अश्लील सीन और बिना भद्दे डायलॉग्स के दर्शकों का दिल जीत रही है। छोटे शहर की छोटी सी कहानी से प्रेरित यह सीरीज बेहद ही शानदार है, इसका अंदाजा इसकी IMDb रेटिंग 8.6 को देखते ही पता चलता है। आइए इस वेब सीरीज के बारे में सम्पूर्ण जानकारी प्राप्त करते हैं।
इस सीरीज का नाम Bada Naam Karenge है, इसमें नौ एपिसोड देखने को मिलते हैं, इस कहानी को प्रोड्यूस किया है Sooraj Barjatya ने, जो पारिवारिक फिल्मों के लिए ही जाने जाते हैं। उनकी फिल्मों जैसे हम आपके हैं कौन और प्रेम रतन धन पायो की तरह ही इस सीरीज में भी वही सादगी और पारिवारिक भावनाएं देखने को मिलती हैं। डायरेक्शन पलाश वासवानी ने किया है और बैकग्राउंड म्यूजिक बेहद दमदार है।
सीरीज में Ayesha Kaduskar सुरभि के किरदार में हैं और Hrithik Ghanshani ऋषभ की भूमिका निभाते हैं। कहानी की शुरुआत दो परिवारों की मुलाकात से होती है, जहां सुरभि और ऋषभ की शादी की बात चल रही होती है। ट्विस्ट तब आता है जब ऋषभ को पता चलता है कि सुरभि वही लड़की है जिसके साथ उसने मुंबई में लॉकडाउन के दौरान समय बिताया था।
लॉकडाउन के फ्लैशबैक में दिखाया गया है कि कैसे एक कॉमन फ्रेंड के जरिए दोनों की मुलाकात होती है। एक रात सुरभि अनजाने में ऋषभ के घर रुक जाती है और अगले दिन देश में लॉकडाउन लग जाता है। मजबूरी में साथ रहना, नोंक-झोंक, दोस्ती और फिर धीरे-धीरे प्यार, यहीं से कहानी भावनात्मक मोड़ लेती है।
लॉकडाउन खत्म होने के बाद दोनों अपने-अपने होमटाउन लौटते हैं। ऋषभ का परिवार पारंपरिक सोच वाला है और लव मैरिज के खिलाफ है। दोनों अपना पुराना रिश्ता छुपाकर शादी की रस्में निभाते हैं, लेकिन राज ज्यादा दिन छुपा नहीं रहता। जब परिवार को सच्चाई पता चलती है तो मतभेद और तनाव बढ़ते हैं। कहानी में कई ट्विस्ट आते हैं और क्लाइमैक्स तक जाते जाते कहानी अलग ही मोड़ पर आ पहुँचती है।
अगर आप ऐसी कहानी देखना चाहते हैं जो पूरी तरह फैमिली फ्रेंडली हो, रोमांस के साथ हल्का सस्पेंस भी दे, छोटे शहर की सादगी दिखाई गई हो और रिश्तों की बारीकियों को समझाए तो यह सीरीज आपके लिए है। इसे आप Sony LIV पर देख सकते हैं।
यह भी पढ़ें: विंडो या स्प्लिट? कौन सा AC खरीदने में है फायदा? 5 पॉइंट्स में जान लें, बच जाएगा फ़िज़ूल खर्च