TVF ने पंचायत से लेकर गुल्लक तक निर्मित किए हैं। यह दोनों ही वेब सीरीज आपको अपनेपन का एहसास कराती है, इसके अलावा आपको छोटी छोटी नोंक झोंक और परिवार के बीच के संघर्ष को भी दिखाती हैं। हालांकि, TVF की ओर से कुछ अन्य वेब सीरीज भी निर्मित की गई हैं, जो एकदम अलग ही विषय पर निर्मित हैं। मैं यहाँ Aspirants की बात कर रहा हूँ। इसके अभी तक 2 सीजन आ चुके हैं और Aspirants Season 3 की स्ट्रीमिंग की चर्चाएं भी शुरू हो चुकी हैं। मैंने इसलिए आपसे कहा है कि Panchayat Season 5 के साथ साथ मिर्जापुर के नए सीजन के रिलीज के इंतज़ार में इसे न भूल जाना। आज हम आपको यहाँ बताने वाले हैं कि आप Aspirants Season 3 को किस OTT पर और कब से देख सकते हैं। आइए सम्पूर्ण डिटेल्स प्राप्त करते हैं।
UPSC की तैयारी, दोस्ती, महत्वाकांक्षा और सिस्टम से टकराव, इन सबका संगम रही सीरीज Aspirants अब अपने तीसरे सीजन के साथ वापसी कर रही है। The Viral Fever के बैनर तले बनी यह सीरीज 13 मार्च (शुक्रवार) को रिलीज होने जा रही है। इस बार कहानी सिर्फ संघर्ष की नहीं, बल्कि फैसलों की कीमत की भी होगी।
सीजन 3 में कहानी दो अलग-अलग समय में चलने वाली है। आइए जानते है कि आखिर कहानी कैसे चलेगी और आपको कैसे इसे समझने में मदद मिल सकती है।
कहानी पहले वर्तमान में चलने वाली है, जहां अभिलाष, जो अब रामपुर के डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट हैं, उन पर ALC संदीप ओहलान के आरोप लगते हैं। इन आरोपों के बाद एक जांच शुरू होती है, जिससे न सिर्फ उनकी प्रोफेशनल लाइफ बल्कि निजी रिश्ते भी प्रभावित होते हैं।
इसके बाद कहानी अतीत की ओर मुड़ जाती है IRS क्लियर करने के बाद अभिलाष एक आखिरी बार IAS की कोशिश करने के लिए मुखर्जी नगर लौटते हैं। यह वही जगह है जहां से उनकी यात्रा शुरू हुई थी। पुरानी गलियों, लाइब्रेरी और कोचिंग के माहौल के बीच यह सवाल फिर खड़ा होता है कि क्या वह अपनी सबसे बड़ी ख्वाहिश पूरी कर पाएंगे?
अभिलाष शर्मा के किरदार में Naveen Kasturia एक बार फिर केंद्र में होंगे। दूसरे सीजन में उन्हें पहली पोस्टिंग के दौरान कई मुश्किल फैसलों से गुजरते देखा गया था। उनका किरदार हमेशा एक ऐसे युवा की तरह सामने आया है जो महत्वाकांक्षी है, लेकिन अंदर से संवेदनशील भी। यही संतुलन इस सीजन में और गहराई से दिखेगा।
सीरीज की शूटिंग दिल्ली के ओल्ड राजेंद्र नगर इलाके में हुई है, जो UPSC अभ्यर्थियों के लिए जाना जाता है। हॉस्टल, लाइब्रेरी और चाय की दुकानों का वही असली माहौल फिर से देखने को मिलेगा। यह सीजन 240 देशों और टेरिटरी में रिलीज किया जाएगा, जिससे इसका दर्शक वर्ग और भी बड़ा होगा।
निर्माताओं के मुताबिक, तीसरा सीजन अभिलाष की जिंदगी के उस मोड़ को दिखाएगा जहां निजी और पेशेवर चुनौतियां एक साथ सामने आती हैं। दो टाइमलाइन का इस्तेमाल कहानी को परतदार बनाता है, एक तरफ सपना, दूसरी तरफ उसकी कीमत।
अगर आपने पहले दो सीजन देखे हैं, तो यह सीजन उस यात्रा का स्वाभाविक विस्तार है। अगर नहीं देखा, तो भी यह कहानी आपको मेहनत, दोस्ती और महत्वाकांक्षा के बीच के संतुलन से जोड़ सकती है। UPSC की तैयारी की पृष्ठभूमि में बनी यह सीरीज सिर्फ एग्जाम की नहीं, बल्कि जिंदगी के फैसलों की कहानी है।
यह भी पढ़ें: IMDb पर जबरदस्त रेटिंग वाली नए जमाने की लव स्टोरी..कूट कूट कर भरी है फैमिली कॉमेडी, देखकर भूल जाएंगे Gullak