Aashram Season 3 Part 2
Aashram Season 3 Part 2 Trailer out: लंबे इंतज़ार के बाद आखिरकार Nirala Baba के Aashram Season 3 Part 2 का Trailer सभी के सामने आ चुका है। Aashram के इस ट्रैलर में आप साफ तौर पर Baba Nirala की Power और उनके रोद्र रूप को भी देख सकते हैं। ट्रैलर आने के साथ ही संभावना जताई जा रही है की जल्द ही MX Player (Amazon MX Player) पर Baba Nirala (Bobby Deol) के आश्रम के द्वार खुलने वाले हैं। अगर आप अपनी एंट्री चाहते हैं तो आपको सुनिश्चित करना होगा की आपके फोन में MXPlayer का एक्सेस होना चाहिए। इस समय आप Amazon Prime Video App से भी काम चला सकते हैं, क्योंकि दोनों ही कंपनियों का मर्जर पूरा हो चुका है।
Baba Nirala का Trailer आ चुका है, इसके अलावा MX Player ने अपने YouTube Channel पर Description के साथ Date भी दे दिया है। इसके अनुसार Baba Nirala के Aashram के द्वार 27 फरवरी को खुल रहे हैं। यहाँ लिखा है, “आपके सब्र का लड्डू आ रहा है, 27 फरवरी को।” इसका मतलब है कि Nirala Baba के Aashram का लड्डू अगर आप भी खाना चाहते हैं तो इसकी डेट आ चुकी है। Aashram Season 3 Part Release Date का खुलासा हो चुका है।
हम जानते है कि Baba Nirala के Aashram Season 3 Part 2 का Trailer आ चुका है। अब सभी जानते हैकि आखिर इस सीजन में आपको क्या देखने को मिलने वाला है। असल में, Aashram Season 3 Part 2 को लेकर सामने आए Teaser नई Series को लेकर काफी कुछ जानकारी दे गए थे लेकिन ब आश्रम के ट्रैलर से यह साफ हो गए है की आखिर Baba और Pammi के बीच क्या होने वाला है और Bhopa Swami आगे क्या करने वाले हैं।
आश्रम की नई सीरीज को लेकर ऐसा भी कहा जा रहा था कि इसमें 5 Episode लाए जाने वाले हैं। असल में, Aashram Season 3 Part 1 में पहले ही 10 Episode आ चुके हैं, लेकिन कुछ समय पहले तक यह जानकारी आ रही थी कि इसमें 15 एपिसोड आने वाले थे, लेकिन अब जो एपिसोड बाकी रह गए थे, उन्हें रिलीज किया जा सकता है। अब आश्रम को लेकर ट्रैलर भी सामने आ चुका है, ऐसे में आपको Aashram Season 3 Part 2 की Release से पहले ये कुछ अन्य एक्शन थ्रिलर वेब सीरीज और फिल्मों आदि को देख लेना चाहिए, ताकि आश्रम को लेकर आपका रोमांच बना रहे। इसके अलावा आप Baba Nirala के Aashram के पिछले सभी Season भी देख सकते हैं।
अगर आप Aashram Season 3 Part 2 को सही प्रकार से समझना चाहते हैं तो मैं आपको सलाह देता हूँ कि आपको Aashram Season 1, Aashram Season 2 और Aashram Season 3 Part 1 को अभी के अभी देख लेना चाहिए। अगर आप ऐसा करते हैं तो अप Aashram के सभी आगामी एपिसोड और आश्रम में असल में क्या हो रहा है, इस बारे में सही प्रकार से जान पाएंगे, ऐसे में आपका रोमांच भी नए सीजन को देखने के लिए बना रहने वाला है।
Matsya Kaand एक क्राइम थ्रिलर सीरीज़ है, जो एक ठग की यात्रा को दिखाती है, इस सीरीज में आप देख सकते है कि कैसे यह ठग ठगी के मामलों को अंजाम देता है। हालांकि, इस सीरीज में यह भी देखा जा सकता है की कैसे एक जुनूनी पुलिस अधिकारी उसका पीछा करता है। यह शो धोखाधड़ी, दिमागी खेल और पेचीदा साजिशों की दुनिया को आपके सामने उजागर करता है, आपको इस सीरीज को Aashram Season 3 Part 2 के आने से पहले जरूर देख लेना चाहिए।
Bhaukaal सच्ची घटनाओं पर आधारित एक शो है, जो एक बहादुर पुलिस अधिकारी की कहानी को दिखाती है। यह कहानी उत्तर प्रदेश की खतरनाक गलियों में अपराध के बढ़ते मामलों से इस पुलिस वाले की लड़ाई को उजागर करती है। यह शो न्याय और अपराध के बीच संघर्ष को दर्शाता है। इस वेब सीरीज को भी आप MXPlayer पर फ्री में देख सकते हैं। Baba Nirala के आश्रम के मोक्ष के द्वार खुलने तक आपको इस वेब सीरीज को भी जरूर देख लेना चाहिए।
Chidiya Udd एक बेहतरीन ड्रामा है, यह एक युवा लड़की की कहानी है, जो सामाजिक बाधाओं से मुक्ति पाने और अपनी राह तलाशने की कोशिश करती है। यह शो सशक्तिकरण, साहस और अपने सपनों के पीछे जाने की संकल्पना को उजागर करता है। इस शो को भी आपको जरूर देखना चाहिए, इसे देखकर भी आपका रोमांच बना रहने वाला है।
Raktanchal एक क्राइम ड्रामा है, जो उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल में अपराध, राजनीति और बदले की जंग के खतरनाक परिवेश को दर्शाता है। यह शो गैंगवार्स के बीच अपराध और राजनीति की कठोर सच्चाइयों को सामने लाता है। इसे आपको अभी के अभी देख लेना चाहिए। इसे देखकर आपको कहीं न कहीं Mirzapur की याद आ जाने वाली है। Aashram के नए सीजन के आने से पहले आपको इस शो को भी जरूर देख लेना चाहिए।
Dharavi Bank धारावी के लोगों के कठिन जीवन को उजागर करता है, जो अपराध और शक्ति से जुड़े विभिन्न संघर्षों को दिखाने वाली कहानी है। यह शो एक प्रसिद्ध झुग्गी इलाके के अंधेरे पहलुओं, वफादारी और जीवित रहने की जद्दोजहद को दिखाती है। आपको इस वेब सीरीज को भी अभी के अभी देख डालना चाहिए। यह वेब सीरीज भी आपको बेहद ज्यादा पसंद आने वाली है।