7 most romantic movies to watch in valentines week on ott streaming platforms prime video netflix and zee5
सर्दी की विदाई और गर्मी के आने के साथ ही फरवरी का महीना गुलाबी मौसम लेकर आता है। और इसी के साथ युवाओं पर Valentine’s week का बुखार भी चढ़ने लगा है। तो अब जब प्यार का महिना चल ही रहा है, तो क्यों न हिंदी सिनेमा फिल्मों की कुछ बेस्ट लव स्टोरीज़ का जिक्र किया जाए? तो आइए बॉलीवुड की 7 सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली रोमांटिक फिल्मों पर एक नजर डालें, जिन्हें आप वैलेंटाइन्स वीक में अपने पार्टनर के साथ बैठकर OTT पर देख सकते हैं।
कहाँ देखें: Prime Video
ये कैसे मुमकिन हो सकता है कि बॉलीवुड की लव स्टोरी वाली फिल्मों की बात हो और ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ का जिक्र न हो? हिंदी सिनेमा के रोमांस के बादशाह शाह रुख खान और काजोल की यह फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई। यहाँ तक कि आज भी लोग 90 के दशक की इस फिल्म को उसी दिलचस्पी के साथ देखते हैं।
कहाँ देखें: Prime Video
इस फिल्म में सलमान खान, अजय देवगन और ऐश्वर्या राय को मुख्य भूमिकाओं में देखा गया था। संजय लीला भंसाली द्वारा निर्देशित इस फिल्म के सेट, कहानी और स्टार से लेकर म्यूज़िक तक, सबकुछ नंबर वन था। जिन दर्शकों को सलमान और ऐश्वर्या की जोड़ी पसंद आई थी उनके लिए यह एक विरासत की तरह है।
कहाँ देखें: Prime Video
यश चोपड़ा द्वारा निर्देशित इस फिल्म में शाह रुख खान और प्रीति ज़िंटा मुख्य भूमिकाओं में हैं। इस फिल्म में दो अलग देशों के प्रेमियों की स्थिति को इमोशनल तरीके से दिखाया गया है। यह फिल्म एक भारतीय एयर फोर्स ऑफिसर वीर के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक पाकिस्तानी लड़की ज़ारा के प्यार में पड़ जाता है और बाद में उसे एक पाकिस्तानी जेल में कैद कर दिया जाता है। ज़ारा उसे मरा हुआ समझ लेती है और भारत आकार उसके गांव के लोगों की सेवा करने लगती है। 22 साल बाद समाया सिद्दीकी (रानी मुखर्जी) वीर का केस लड़ती है और उसे फिर से ज़ारा से मिलाती है।
कहाँ देखें: Prime Video
शाहिद कपूर और करीना कपूर की इस फिल्म को इम्तियाज़ अली ने डायरेक्ट किया है और यह आज तक बेजोड़ है। इस फिल्म के फैंस अब तक इसके दूसरे पार्ट का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं और अक्सर इम्तियाज़ अली से इसका सीक्वल बनाने की रिक्वेस्ट करते हैं। करीना कपूर ने इसमें चुलबुली गीत की भूमिका निभाई है जबकि शाहिद को आदित्य के सीरियस रोल में देखा गया है। वीर ज़ारा की तरह जब वी मेट की एल्बम भी शानदार है।
कहाँ देखें: Prime Video
इस फिल्म का निर्देशन संजय लीला भंसाली ने किया है और इसमें रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण मुख्य भूमिकाओं में हैं। इस रोमांटिक ड्रामा फिल्म के म्यूज़िक को भी दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया गया था। राम (रणवीर सिंह) और लीला (दीपिका पादुकोण), जो अलग जातियों के प्रतिद्वंद्वी परिवारों से हैं, एक-दूसरे के प्यार में पड़ जाते हैं। दोनों जातियों के लोग उन्हें अलग करने की कोशिश करते हैं लेकिन वो फिर भी एक हो जाते हैं। एक बुरी एन्डिंग के बावजूद भी ‘राम लीला’ को सबसे शानदार प्रेम कहानियों में से एक माना जाता है।
कहाँ देखें: Prime Video, Netflix
इस फिल्म को रितेश बत्रा ने डायरेक्ट किया है। इसमें स्वर्गीय अभिनेता इरफान खान मुख्य भूमिका में हैं। उनके साथ-साथ निमरत कौर और नवाजुद्दीन जैसे सितारे भी इस फिल्म का हिस्सा हैं। यह फिल्म एक खूबसूरत लव स्टोरी को दिखाती है जो मुंबई डब्बेवाले की एक गलती के कारण एक युवा महिला और रिटायरमेंट की कगार पर एक पुरुष के बीच पनपती है। इस फिल्म को देखने के बाद आपको लव लेटर्स के जमाने से प्यार हो जाएगा।
कहाँ देखें: Prime Video, Netflix, ZEE5
जैसा कि नाम से ही पता चलता है, यह एक लव स्टोरी फिल्म है जिसका अंत दुखद होता है। तृप्ति डिमरी और अविनाश तिवारी की मुख्य भूमिकाओं में इस फिल्म को पिछले साल सिनेमाघरों में दोबारा रिलीज किया गया था और दर्शकों द्वारा इसे खूब प्यार दिया गया था। लैला मजनू को इम्तियाज़ अली द्वारा लिखा गया और उनके भाई साजिद अली द्वारा निर्देशित किया गया है, जो एक इमोशनल लेकिन देखने लायक फिल्म है।