Inspector Avinash Season 2 आया पसंद? तो मस्ट-वॉच हैं थ्रिलर से भरपूर ये 4 सीरीज, देती हैं वैसा ही रोमांच

By

रणदीप हूडा की Inspector Avinash Season 2 हाल ही में OTT प्लेटफॉर्म JioHotstar पर रिलीज़ हुई है। यह उन चुनिंदा शोज़ में से एक है जिन्होंने दर्शकों के दिलों में ख़ास जगह बनाई है. 10 एपिसोड की यह क्राइम थ्रिलर सीरीज अपने पहले सीज़न की तरह फैंस को खूब पसंद आ रही है. अगर आपका भी इसके बारे में कुछ ऐसा ही ख्याल है, और ऐसी ही और भी वेब सीरीज देखना चाहते हैं लेकिन समझ नहीं आ रहा क्या देखें, तो अब आपकी तलाश खत्म होती है। इस आर्टिकल में हमने कुछ धमाकेदार वेब सीरीज को लिस्ट किया है जो आपको लगभग ‘इंस्पेक्टर अविनाश’ जैसा ही रोमांच देंगी। इनमें भी क्राइम, सस्पेंस, सत्ता का गलत इस्तेमाल, खतरनाक साजिशें और सच सामने लाने की जद्दोजहद जैसे पहलुओं के साथ वैसा ही तड़का देखने को मिलता है। उम्मीद है ये सीरीज आपको पसंद आएंगी।

Undekhi

अनदेखी एक दमदार भारतीय क्राइम थ्रिलर सीरीज़ है, जो सत्ता, पैसे और अन्याय के बीच टकराव को दिखाती है। कहानी की शुरुआत मनाली में होने वाली एक आलीशान शादी से होती है, जहां परिवार का घमंडी मुखिया नशे में एक डांसर को गोली मार देता है। इस पूरी घटना का वीडियो एक वेडिंग वीडियोग्राफर के कैमरे में कैद हो जाता है। इसके बाद सच को दबाने, सबूत मिटाने और इंसाफ की लड़ाई का खतरनाक खेल शुरू होता है।

इस सीरीज का आखिरी भाग अभी हाल ही में रिलीज़ हुआ है, जिसे मिलाकर इसके कुछ 4 सीज़न हो गए हैं. IMDb पर इसकी रेटिंग 7.9 है और इसे SonyLIV पर देखा जा सकता है.

Bhaukaal

भौकाल एक दमदार क्राइम ड्रामा सीरीज़ है, जो IPS अधिकारी नवनीत सिकेरा के जीवन से प्रेरित मानी जाती है। कहानी उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर शहर पर आधारित है, जो अपराध और गैंगवॉर के लिए बदनाम है। सीरीज़ में एक सख्त और निडर पुलिस अधिकारी अपराधियों के खिलाफ मोर्चा खोलता है और शहर में कानून व्यवस्था कायम करने की कोशिश करता है।

भौकाल सीरीज के भी अब तक 2 ही सीज़न हैं जो MX Player और Prime Video पर देखे जा सकते हैं. इसकी IMDb 7.7 है.

Kathmandu Connection

काठमांडू कनेक्शन एक इंटेंस स्पाई-थ्रिलर सीरीज़ है, जिसमें अपराध, आतंकवाद और अंतरराष्ट्रीय साजिशों की कहानी दिखाई गई है। इसकी कहानी भारत में हुई कुछ बड़ी घटनाओं को नेपाल के काठमांडू से जुड़ी गुप्त गतिविधियों के साथ जोड़ती है। सीरीज़ में ईमानदार पुलिस अधिकारी, पत्रकार और खुफिया एजेंसियों के लोग आतंकवादी योजनाओं को रोकने की कोशिश करते नजर आते हैं।

यह वेब सीरीज 2 सीज़न में बनी है जिसमें कुल 12 एपिसोड देखने को मिलते हैं. इसे IMDb पर 5.9 की रेटिंग मिली है और यह SonyLIV पर स्ट्रीम हो रही है.

Aakhri Sach

आखिरी सच एक रहस्य और जांच पर आधारित थ्रिलर वेब सीरीज़ है, जिसकी कहानी दिल्ली के चर्चित बुराड़ी केस से प्रेरित है। इसमें एक ही परिवार के 11 लोगों की संदिग्ध मौतों के पीछे छिपे रहस्यों को दिखाया गया है। सीरीज़ में पुलिस अधिकारी आन्या इस केस की तह तक पहुंचने की कोशिश करती है और जांच के दौरान उसे परिवार के छिपे हुए डर, मानसिक उलझनों और अंधविश्वास से जुड़े कई चौंकाने वाले सच पता चलते हैं।

इस सीरीज का केवल एक ही सीज़न 2023 में आया था जिसमें कुल 6 एपिसोड हैं. इसकी रेटिंग 5.6 है और यह JioHotstar पर उपलब्ध है.

यह भी पढ़ें: AC को 18 डिग्री पर चलाना पड़ सकता है भारी! जानिए सरकार की सलाह, बचेंगे हज़ारों रुपये

Faiza

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं।

Connect On :
By