Criminal Justice 4 से लेकर Panchayat 4 तक, ये नई वेब सीरीज OTT पर कर देंगी धुआं-धुआं! जल्द हो रहीं रिलीज

Updated on 05-May-2025

कई रोमांचक शोज़ जिनका बेसब्री से इंतज़ार किया जा रहा है, जल्द ही पॉपुलर डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर स्ट्रीम होने वाले हैं। ये टाइटल्स थ्रिल, सस्पेंस, कॉमेडी, रोमांस और अन्य का वादा करते हैं। अगर आप भी उनमें से हैं जिन्हें पॉपुलर वेब सीरीज जैसे Criminal Justice और Panchayat के पिछले सीज़न बेहद पसंद आए, तो मनोरंजन के एक और डोज़ के लिए तैयार हो जाएं क्योंकि इनके नए सीज़न जल्द ही आने वाले हैं। कल्ट शोज़ के अलावा कुछ और वेब सीरीज भी रिलीज होने वाली हैं। उम्मीद है कि स्क्रीन पर उनका भी जादू छा जाएगा। वेब सीरीज की लिस्ट के लिए एक्साइटेड हैं? जानिए Criminal Justice Season से लेकर Panchayat Season 4 और अन्य OTT पर कब और कहां देख सकते हैं।

Criminal Justice Season 4

कब देखें: 22 मई
कहां देखें: JioHotstar

आधिकारिक जानकारी के अनुसार, यह कहानी माधव मिश्रा नाम के एक शानदार वकील के बारे में है जो स्ट्रगल कर रहा है। एक बार उसे एक गंभीर केस मिलता है। यह ‘एक लव अफेयर और एक अप्रत्याशित हत्या’ के इर्द-गिर्द घूमता है। इस सीरीज में पंकज त्रिपाठी, मोहम्मद ज़ीशान अय्यूब, सुरवीन चावला, मीता वशिष्ठ, आशा नेगी, श्वेता बसु प्रसंद, खुशबू आत्रे और बरखा सिंह मुख्य भूमिकाओं में हैं।

यह भी पढ़ें: भूल जाएंगे ‘हथोड़ा छैनी’ और ‘ड्रिलिंग की मशीन’! ये 5 ‘Portable AC’ छूमंतर कर देंगे आपके घर से गर्मी; कमरे में घुसते ही मिलेगी शिमला वाली कूलिंग

Panchayat Season 4

कब देखें: 2 जुलाई
कहां देखें: Prime Video

रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस बार यह शो फुलेरा में आने वाले पंचायत चुनावों पर केंद्रित होगा। इसमें प्रधान के पद के लिए हो रही लड़ाई पर ध्यान दिया गया है। इस सीरीज में जितेंद्र कुमार, नीना गुप्ता, रघुबीर यादव, फैसल मलिक और चंदन रॉय मुख्य भूमिकाओं में हैं।

Gram Chikitsalay

कब देखें: 9 मई
कहां देखें: Prime Video

यह कहानी एक शहरी डॉक्टर के बारे में है जो एक छोटे से गांव में आता है, जहां वह एक सरकारी क्लिनिक का प्रभार संभालता है। इसमें उसका सफर दिखाया गया है कि वह कैसे गांव के माहौल में एडजस्ट करता है। इस शो में अमोल पाराशर, आनंदेश्वर द्विवेदी, आकाश मखीजा, गरिमा विक्रांत सिंह और विनय पाठक मुख्य भूमिकाओं में हैं।

The Royals

कब देखें: 9 मई
कहां देखें: Netflix

यह शो एक राजकुमार और एक टेक स्टार्टअप उद्यमी के इर्द-गिर्द घूमता है, जिनकी दुनिया एक-दूसरे से टकरा जाती हैं। इस वेब सीरीज में ईशान खट्टर और भूमि पेडनेकर मुख्य भूमिकाओं में हैं। वहीं मोहित वर्मा, नोरा फतेही, डीनो मोरिया, चंकी पांडे और ज़ीनत अमान भी महत्वपूर्ण किरदार निभा रहे हैं।

यह भी पढ़ें: गेमर्स की होने वाली है मौज! इंडिया में धूम मचाने आ रहा iQOO Neo 10, ये है सबसे तगड़ा फीचर

Faiza Parveen

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉन्टेन्ट राइटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक स्तर की पढ़ाई कर रही हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और मोबाइल ऐप शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं।

Connect On :