अगर आपको रियल लाइफ पर आधारित प्रेरणादायक कहानियां पसंद हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है. एक नई वेब-सीरीज OTT पर तहलका मचा रही है. खासतौर पर अगर आपको 12th Fail जैसी फिल्में पसंद आती हैं तो यह एकदम निराश नहीं करेगी. एक और अच्छी बात है कि इस सीरीज को भी रियल लाइफ से लिया गया है. इसनें मुख्य भूमिका में विनीत कुमार सिंह हैं. जबकि इसे Pratish Mehta ने डायरेक्ट किया है और अभिषेक यादव ने क्रिएट किया है.
अगर अभी तक आप नहीं समझें तो आपको बता दें कि हम यहां पर Hello Bachhon की बात कर रहे हैं. जिसको हाल ही में रिलीज किया गया है. यह शो Physics Wallah के फाउंडर Alakh Pandey की जिंदगी पर आधारित है. यह सीरीज एक फिजिक्स टीचर को फॉलो करती है जो ऑनलाइन लर्निंग के जरिए सभी छात्रों तक क्वालिटी एजुकेशन पहुंचाने का लक्ष्य रखता है.
आपको बता दें कि Hello Bachhon को 6 मार्च को ऑनलाइन रिलीज किया गया था. यानी आप इसे घर बैठे देख सकते हैं. वेब-सीरीज होने की वजह से इसको थिएटर में रिलीज नहीं किया गया. हालांकि, इस सीरीज को देखने के लिए सही OTT ऐप का एक्टिव सब्सक्रिप्शन होना जरूरी है. Hello Bachhon Netflix पर उपलब्ध है. आप इसको मोबाइल-टीवी या अन्य सपोर्टेड डिवाइस पर स्ट्रीम कर सकते हैं.
आपको बता दें कि Hello Bachhon को Pratish Mehta ने डायरेक्ट किया है और इसे The Viral Fever ने प्रोड्यूस किया है. इस सीरीज़ में Vineet Kumar Singh एक छोटे शहर के फिजिक्स टीचर की भूमिका में हैं, जो लाखों भारतीय छात्रों को प्रेरित करते हैं जो अपने हालात से लड़ते हुए डॉक्टर या इंजीनियर बनना चाहते हैं. वह सिस्टम के खिलाफ खड़े होकर अपने छात्रों के साथ एक बेहतर देश बनाने की कोशिश करते हैं. सपोर्टिंग कास्ट में Girija Oak टीचर की बहन के रोल में हैं.
Hello Bachhon Alakh Pandey की जिंदगी पर आधारित है, जो एक भारतीय शिक्षक और उद्यमी हैं और PhysicsWallah के फाउंडर हैं. उन्होंने अपने YouTube चैनल के जरिए IIT-JEE और NEET की तैयारी करने वाले छात्रों के लिए सस्ती और क्वालिटी फिजिक्स कोचिंग देकर ऑनलाइन शिक्षा को बदल दिया.
भारत में शिक्षा को सभी तक पहुंचाने के उनके काम और एक छोटे शहर के शिक्षक से एक बिलियन डॉलर स्टार्टअप के हेड बनने तक का सफर प्रेरणादायक है. यह वेब सीरीज़ एक छोटे शहर के शिक्षक और उसके पांच मुख्य छात्रों को फॉलो करती है. वे पैसों की कमी, पारिवारिक दबाव, जेंडर रोल्स और मेडिकल और इंजीनियरिंग सीट पाने की कड़ी प्रतिस्पर्धा जैसी समस्याओं से जूझते हैं.
एंटरटेनमेंट के साथ प्रेरणा के लिए Hello Bachhon एक अच्छा विकल्प है. यह एक छोटे शहर के शिक्षक की यात्रा दिखाती है, जो सस्ती ऑनलाइन शिक्षा के जरिए छात्रों की जिंदगी बदलता है. मजबूत परफॉर्मेंस और संघर्ष व महत्वाकांक्षा से जुड़ी कहानी इसे भावनात्मक और प्रेरणादायक बनाती है.
यह भी पढ़ें: गर्मी शुरू होते ही AC की करवानी है सर्विसिंग? ये 6 चीजें जरूर करवाइए चेक, वर्ना मैकेनिक लगा देगा चूना