First Web-Series of India: भारत में आज वेब सीरीज का दौर चरम पर है. लेकिन करीब 11-12 साल पहले ऐसा नहीं था. उस समय न तो OTT प्लेटफॉर्म्स का इतना क्रेज था और न ही लोग वेब सीरीज के बारे में ज्यादा जानते थे. इसी दौर में एक ऐसा शो आया जिसने पूरे डिजिटल एंटरटेनमेंट की दिशा बदल दी.
अगर आपने उस दौर में मूवी और एंटरटेनमेंट के फैन रहे हैं तो आपको इस वेब-सीरीज का नाम जरूर याद होगा. हम बात कर रहे हैं वेब-सीरीज Permanent Roommates की. इस वेब-सीरीज को आज भारत की पहली पॉपुलर हिंदी वेब सीरीज माना जाता है.
उस समय The Viral Fever यानी TVF ने बड़ा रिस्क लिया था. Arunabh Kumar के नेतृत्व में इस सीरीज को बनाया गया और इसे सीधे YouTube पर रिलीज किया गया. धीरे-धीरे इस शो ने इतनी लोकप्रियता हासिल की कि यह एक कल्ट बन गया. लोग इसे बार-बार देखने लगे और यहीं से भारत में वेब सीरीज का ट्रेंड शुरू हुआ.
अगर कहानी की बात करें तो Permanent Roommates पूरी तरह आम जिंदगी से जुड़ी है. इसमें मिकेश और तनु की कहानी दिखाई गई है, जो तीन साल तक लॉन्ग-डिस्टेंस रिलेशनशिप में रहते हैं. अचानक मिकेश अमेरिका से लौटकर शादी का प्रपोजल देता है, लेकिन तनु जल्दबाजी में फैसला नहीं लेना चाहती है. इसके बाद दोनों लिव-इन रिलेशनशिप में रहने का फैसला करते हैं ताकि एक-दूसरे को बेहतर समझ सकें.
सीरीज की खास बात यह थी कि इसमें न कोई ज्यादा हिंसा थी और न ही ओवरड्रामैटिक कहानी. यह पूरी तरह मिडिल क्लास लाइफ, करियर प्रेशर, फैमिली एक्सपेक्टेशन और रिलेशनशिप की असल समस्याओं को दिखाती है. यही वजह रही कि दिल्ली और मुंबई जैसे शहरों में रहने वाले युवा इससे तुरंत जुड़ गए.
आज जब Panchayat, Mirzapur, The Family Man और Sacred Games जैसी बड़ी वेब सीरीज की बात होती है, तो लोग अक्सर भूल जाते हैं कि इस पूरे इकोसिस्टम की नींव Permanent Roommates जैसी सीरीज ने रखी थी. इस शो को दर्शकों से इतना प्यार मिला कि इसके कई सीजन बनाए गए. धीरे-धीरे TVF ने Kota Factory और Aspirants जैसी मजबूत और रियलिस्टिक कहानियां भी पेश कीं, जो आज भी काफी लोकप्रिय हैं.
जहां तक देखने की बात है, शुरुआत में यह सीरीज YouTube पर रिलीज हुई थी और वहीं से इसने अपनी पहचान बनाई. अब इसके सभी एपिसोड Amazon Prime Video पर भी उपलब्ध हैं, जहां आप इसे आसानी से देख सकते हैं. IMDb पर इसे 8.6 की शानदार रेटिंग मिली हुई है, जो इसकी क्वालिटी और लोकप्रियता को साबित करती है.
यह भी पढ़ें: Apple में बड़ा बदलाव, CEO पद से Tim Cook का इस्तीफा, अब 3.6 ट्रिलियन डॉलर की कंपनी संभालेगा ये दिग्गज