इस समय WhatsApp मात्र एक मैसेजिंग या चैटिंग ऐप ही नहीं रहा है, बल्कि यह लोगों के लिए कॉलिंग, वीडियो कॉल, ऑफिस मीटिंग और ऑनलाइन क्लासेस का बेहतरीन जरिया बन चुका है। कंपनी ऐप को समय समय पर अपडेट करके नए नए फीचर्स को इसके साथ जोड़ती रहती है ताकि ऐप के अनुभव को ज्यादा से ज्यादा बेहतर किया जा सके। ऐसा ही कुछ कंपनी एक नए फीचर को लाकर करने वाली है। असल में, कंपनी इस अनुभव को और बेहतर बनाने के लिए WhatsApp पर एक नए Noise Cancellation फीचर को जोड़ने की तैयारी कर रही है, यह फीचर वॉइस और वीडियो कॉल की क्वालिटी को पूरी तरह बदल के रख देने की क्षमता रखता है। यह फीचर फिलहाल कुछ बीटा यूजर्स के इस्तेमाल में लिया जा रहा है। इसका मतलब है कि अभी कुछ समय में इस फीचर को सभी यूजर्स के लिए रोलआउट किया जा सकता है।
इस नए फीचर की सबसे बड़ी खासियत यह होगी कि जब आप WhatsApp कॉल पर बात करना शुरू करेंगे तो यह इस फीचर की मदद से ही आसपास की बेकार आवाज़ों को कम कर देने वाला है। जैसे अगर आप सड़क पर हैं, कैफे में बैठे हैं, हवा चल रही है, या आसपास लोग बात कर रहे हैं, तो सामने वाला व्यक्ति जो आपके साथ कॉल पर है उसे यह सभी आवाज़ें नहीं सुनाई देने वाली हैं, उसे केवल और केवल आपकी ही आवाज़ें सुनाई देने वाली हैं। ऐसा कहा जा सकता है कि यह फीचर बैकग्राउंड के शोर को हटा देने वाला है। इसका मतलब है कि अब कॉल करने के लिए हमेशा शांत जगह ढूंढने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
WhatsApp का नया Noise Cancellation फीचर रियल-टाइम में काम करने वाला है, यानी जैसे ही आप कॉल शुरू करेंगे, यह बैकग्राउंड नॉइज़ को पहचानकर उसे फिल्टर करना शुरू कर देगा। अच्छी बात यह है कि इसके लिए किसी खास हेडफोन या माइक्रोफोन की भी जरूरत नहीं होने वाली है, क्योंकि यह फीचर ऐप के अंदर ही काम करेगा और वॉइस कॉल और वीडियो कॉल दोनों में इस्तेमाल किया जा सकेगा। जानकारी के लिए बता देते हैं कि यह फीचर डिफॉल्ट तौर पर सभी यूजर्स के लिए ऑन रहने वाला है, हालांकि, अगर आप चाहे तो इस फीचर को कॉल के दौरान बंद भी कर सकते हैं और फिर से ऑन भी कर सकते हैं।
अब आप सोच में पद चुके होंगे कि आखिर यह एक जबरदस्त फीचर कंपनी की ओर से लाया तो जा रहा है लेकिन यह फीचर काम कैसे करने वाला है। आइए जानते है कि आखिर कब और कैसे यह फीचर काम करने वाला है। हालांकि एक बात ध्यान देने वाली है कि यह फीचर आपकी आवाज को साफ करेगा, लेकिन सामने वाले व्यक्ति की आवाज तभी आपको साफ सुनाई देगी जब उसने भी इस फीचर को ऑन कर रखा होगा, अगर एक ओर से ही इस फीचर को ऑन किया गया है तो एक तरफ तो आवाज़ें साफ आने वाली हैं, लेकिन दूसरी तरफ वाले यूजर के लिए आवाज साफ नहीं आने वाली है।
आपको यह भी अंत में बताते चलते हैं कि किन यूजर्स को इस फीचर का सबसे ज्यादा फायदा होने वाला है। असल में, यह फीचर उन लोगों के लिए बेस्ट हो सकता है जो बाहर रहते हुए कॉल करते हैं, जैसे ऑफिस के काम के लिए कॉल करने वाले लोग, स्टूडेंट्स जो ऑनलाइन क्लास या डिस्कशन करते हैं, या वे लोग जो ट्रैवल के दौरान ज्यादा कॉल आदि करते हैं। अगर आप भी ऐसे ही यूजर हैं तो आपके लिए यह फीचर बड़ा काम का होने वाला है। इससे आपको बार बार सुनाई नहीं दिया, शोर ज्यादा है, क्या कहा? आदि समस्या का सामना नहीं करना पड़ने वाला है। ऐसा कह सकते हैं कि इस फीचर की मदद से बातचीत ज्यादा स्मूद हो जाने वाली है।
WhatsApp फिलहाल इस फीचर को धीरे-धीरे बीटा यूजर्स के लिए रोलआउट कर रहा है और आने वाले हफ्तों में इसे ज्यादा यूजर्स के लिए भी रोलआउट किया जा सकता है। जब यह फीचर सभी के लिए उपलब्ध हो जाएगा, तो WhatsApp कॉलिंग का एक्सपीरियंस पहले से काफी ज्यादा क्लियर, आसान और प्रोफेशनल हो जाने वाली है।
यह भी पढ़ें: 2026 में खरीदने वाले हैं नया फोन..ये AI फीचर होने चाहिए आपकी टॉप प्राइऑरटी