WhatsApp New Update announced with Android to iPhone chat transfer like features
दुनिया के सबसे पॉपुलर इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म्स में से एक WhatsApp ने हाल ही में एक बड़े साइबर खतरे को लेकर अपने यूज़र्स को चेतावनी दी है। कंपनी ने एक फर्जी WhatsApp ऐप के जरिए फैलाए जा रहे स्पाइवेयर अटैक का पता लगाया है, जिसमें सैकड़ों यूज़र्स को निशाना बनाया गया। TechCrunch की रिपोर्ट के अनुसार, 200 से ज्यादा यूज़र्स को धोखे से एक नकली WhatsApp ऐप डाउनलोड करने के लिए प्रेरित किया गया, जिसमें खतरनाक सॉफ्टवेयर छिपा हुआ था।
कंपनी के अनुसार, इस साइबर हमले से प्रभावित ज्यादातर यूज़र्स इटली में पाए गए हैं। WhatsApp ने इस मामले में तुरंत एक्शन लेते हुए प्रभावित यूज़र्स को लॉग आउट कर दिया और उन्हें संभावित खतरे के बारे में जानकारी दी।
रिपोर्ट के मुताबिक, Meta के स्वामित्व वाले WhatsApp ने इस हमले के पीछे इटली की स्पाइवेयर कंपनी SIO का हाथ होने का आरोप लगाया है। कंपनी ने यह भी कहा है कि वह इस मामले में कानूनी कार्रवाई करने की तैयारी कर रही है और इस तरह की गतिविधियों को रोकने के लिए औपचारिक नोटिस भेजेगी।
फिलहाल कंपनी का मुख्य ध्यान उन यूज़र्स की सुरक्षा पर है, जिन्होंने अनजाने में इस फर्जी ऐप को डाउनलोड कर लिया है। यह पहली बार नहीं है जब इस तरह की घटना सामने आई है। पहले भी कई रिपोर्ट्स में बताया गया है कि फर्जी ऐप्स के जरिए निगरानी और डेटा चोरी की घटनाएं आम होती जा रही हैं। यूज़र्स को धोखे से ऐसे ऐप्स इंस्टॉल कराए जाते हैं, जो उनकी निजी जानकारी तक पहुंच बना लेते हैं।
WhatsApp अकाउंट को सुरक्षित रखने के लिए कुछ जरूरी सावधानियां अपनाना बेहद महत्वपूर्ण है। जैसे: