JioHotstar पर डर और रहस्य से भरपूर कई ऐसी कहानियां मौजूद हैं जो दर्शकों के मन में लम्बे समय तक अपनी छाप छोड़ देती हैं. खासकर वे दर्शक जो साउथ की हॉरर-थ्रिलर कहानियां देखना पसंद करते हैं, उनके लिए यह प्लेटफॉर्म कई दिलचस्प विकल्प लेकर आता है. ऐसी ही एक सीरीज है जिसमें सस्पेंस और डर का जबरदस्त मेल देखने को मिलता है. इसकी कहानी रहस्यमयी घटनाओं और डरावने पलों के जरिये दर्शकों को शुरू से अंत तक बांधे रखती है.
इस सीरीज में रवि वर्मा, केशव, दीपक, गायत्री चागंती और वेंकटेश काकुमानु जैसे कलाकार नजर आते हैं, जबकि इसका निर्देशन वाई जी भारत ने किया है. इसका पहला सीज़न 19 सितम्बर 2023 को हॉटस्टार पर रिलीज़ किया गया था.
साल 2023 में आई इस हॉरर-थ्रिलर सीरीज में कुल छह एपिसोड हैं और हर एपिसोड का रनटाइम लगभग 35 से 45 मिनट के बीच है. यहां बात हो रही है ‘अथिधि’ की, जिसे रिलीज़ के बाद दर्शकों से अच्छी प्रतिक्रिया मिली। IMDb पर इसे 6.1 रेटिंग प्राप्त है. अपनी अनोखी कहानी और दमदार कलाकारों की वजह से यह उस साल की चर्चित हॉरर वेब सीरीज में शामिल रही. रिलीज़ के काफी समय बाद भी इसे ओटीटी पर पसंद की जाने वाली बेहतरीन हॉरर-थ्रिलर सीरीज में गिना जाता है.
सीरीज की कहानी एक रहस्यमयी लड़की के इर्द-गिर्द घूमती है. रवि (वेणु थोटेमपुडी) अपनी पत्नी संध्या (अदिति गौतम) के साथ एक बड़े घर में रहता है. संध्या की तबीयत खराब रहती है, इसलिए रवि उनकी देखभाल में लगा रहता है. एक रात तेज़ बारिश के दौरान माया (अवंतिका) नाम की एक अजनबी लड़की अचानक उनके घर आ पहुंचती है. उसी समय सावेरी (वेंकटेश काकुमानु) नाम का एक यूट्यूबर भी वहां आता है. दरअसल वह पास के एक कथित ‘भूत गांव’ में वीडियो बनाने गया था, ताकि यह साबित कर सके कि वहां किसी औरत का भूत नहीं है. लेकिन वहां कुछ भयावह अनुभव होने के बाद वह घबराकर रवि के घर भाग आता है. थोड़ी देर बाद प्रकाश (रवि वर्मा) भी वहां पहुंच जाता है.
सावेरी को शक होता है कि माया ही वह आत्मा है जिसने उसे डराया था, जबकि रवि इस बात से साफ़ इनकार करता है और कहता है की माया कोई भूत नहीं है. इसके बाद कहानी कई रहस्यमयी मोड़ लेती है. आखिर माया सच में भूत है या फिर इस पूरी घटना के पीछे कोई और राज छिपा है? इस सवाल का जवाब जानने के लिए आपको वेब सीरीज ‘अथिधि’ देखनी होगी।
यह भी पढ़ें: Samsung Galaxy S25 Ultra खरीदें अब तक की सबसे सस्ती कीमत पर, ऑनलाइन चल रहा ताबड़तोड़ ऑफर