“द रॉयल्स” 2025 की एक रोमांटिक कॉमेडी-ड्रामा वेब सीरीज़ है, जिसे पहली बार 9 मई 2025 को नेटफ्लिक्स पर लाया गया था। इस सीरीज़ का निर्देशन प्रियांका घोष और नूपुर अस्थाना ने किया है, जबकि निर्माण प्रीतिश नंदी कम्युनिकेशंस के बैनर तले हुआ है। यह कहानी शाही विरासत और आधुनिक बिजनेस की टकराहट को दर्शाती है। इसे नेहा वीणा शर्मा ने लिखा है और यह शो एक काल्पनिक रियासत “मोरपुर” के जर्जर हो चुके महल पर आधारित है, जहां शाही परंपरा और स्टार्टअप की दुनिया आमने-सामने खड़ी है।
हर एपिसोड लगभग 48 मिनट का है और कुल 8 एपिसोड की इस सीरीज़ में रोमांस, ड्रामा और हल्की-फुल्की कॉमेडी देखने को मिलती है। कहानी को लेकर इतना कहा जा सकता है कि समीक्षक इसे लेकर मिलती जुलती ही प्रतिक्रया दे रहे हैं।
इस सीरीज़ में कई प्रसिद्ध और प्रतिभाशाली कलाकार नजर आते हैं: आइये सभी पर एक नजर डालते हैं।
इसके अलावा कुछ अन्य कलाकार भी आपको अलग अलग भूमिका में नजर आने वाले हैं। इनमें चंकी पांडे, लीज़ा मिश्रा, काव्या त्रेहन, उदित अरोड़ा और अन्य कलाकार शामिल हैं, जो कहानी को गहराई प्रदान करते हैं।
“द रॉयल्स” की कहानी प्रिंस अविराज सिंह के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक पोलो खेलने वाला, पार्टी पसंद करने वाला, लेकिन जिम्मेदारियों से दूर भागता राजकुमार है। जब वह अपने पिता की मृत्यु के बाद मोरपुर की गद्दी संभालता है, तो उसे पता चलता है कि महल कर्ज में डूबा हुआ है।
इसी बीच उसकी मुलाकात होती है सोफिया शेखर से, जो अपने स्टार्टअप Workpotato के जरिए इस महल को आम लोगों के लिए “शाही अनुभव” वाला लक्ज़री बेड-एंड-ब्रेकफास्ट में बदलना चाहती है।
शुरुआत में इन दोनों के बीच तकरार और तंज भरे संवाद होते हैं, लेकिन धीरे-धीरे ये दुश्मनी रोमांटिक मोड़ लेती है। कहानी में जलन, गलतफहमियों और गहरे पारिवारिक रहस्यों की परतें खुलती हैं।
“द रॉयल्स” नेटफ्लिक्स पर एक्सक्लूसिव उपलब्ध है। इसके सभी 8 एपिसोड्स 9 मई 2025 को रिलीज़ किए गए थे। यह शो हिंदी, इंग्लिश, तमिल, तेलुगु समेत कई भाषाओं में उपलब्ध है। इसकी IMDb Rating 4.3 है।
यह भी पढ़ें: दिमाग के तोते उड़ा देगी ये कम बजट में बनी थ्रिलर.. हर एक सीन कर देगा हैरान, IMDb पर जबरदस्त है रेटिंग