भारत के जाने माने एक्सेसरी ब्रांड U&i ने अपने पोर्टफोलियो को बढ़ाते हुए एक नई एंट्री लेवल Entry Star 100 Series (UiSW 7596) स्मार्टवॉच लॉन्च कर दी है। कंपनी के अनुसार इसे उन यूजर्स को ध्यान में रखकर लॉन्च किया गया है जो सस्ते में फिटनेस ट्रैकिंग, स्मार्ट फीचर्स और स्टाइल आदि को प्राप्त करना चाहते हैं। नई स्मार्टवॉच में 2.2-इंच की कर्व्ड डिस्प्ले मिलती है, इसके अलावा इसमें वायरलेस चार्जिंग के सपोर्ट के साथ साथ हेल्थ मॉनिटरिंग फीचर्स के अलावा IP68 वॉटर रेजिस्टेंस रेटिंग भी मिलती है। इसके अलावा इसे चार अलग अलग स्ट्रैप के साथ लॉन्च किया गया है। आइए अब इसके प्राइस और फीचर आदि पर नजर डालते हैं।
U&i Entry Star 100 Series UiSW 7596 की कीमत देश में केवल 1,099 रुपये है। स्मार्टवॉच भारत में सभी प्रमुख रिटेल स्टोर्स के साथ साथ कंपनी की आधिकारिक वेबसाईट से खरीदा जा सकता है। यहाँ आप इसके स्पेक्स और फीचर आदि के बारे में जान सकते हैं।
वॉच में एक 2.2-इंच कर्व्ड डिस्प्ले और प्रीमियम डिजाइन मिलता है। इसमें आपको डिस्प्ले पर नोटिफिकेशन, हेल्थ डेटा और अन्य जानकारी आसानी से देखने को मिल जाती है, क्योंकि डिस्प्ले कुछ बड़ी है। डिजाइन को देखा जाए तो इसमें मेटैलिक फिनिश केसिंग के अलावा नेविगेशन के लिए फंक्शनल क्राउन, साइड कंट्रोल बटन जैसे एलिमेंट्स भी मिल जाते हैं, इनके होने से इस बजट में यह वॉच आपको प्रीमियम फ़ील देती है।
यूज़र एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने के लिए कंपनी ने बॉक्स में चार इंटरचेंजेबल स्ट्रैप्स दिए हैं। इनमें ऑरेंज रिब्ड सिलिकॉन स्ट्रैप- स्पोर्टी लुक, टेक्सचर्ड ब्रेडेड व्हाइट स्ट्रैप- एलिगेंट स्टाइल, ग्रे वेल्क्रो नायलॉन स्पोर्ट लूप- लंबे समय तक आराम और लाइट ग्रे सिलिकॉन स्ट्रैप- रोज़मर्रा के उपयोग के लिए मिल जाता है।
Entry Star 100 Series में कई हेल्थ मॉनिटरिंग फीचर्स दिए गए हैं जो रोज़मर्रा की फिटनेस पर नज़र रखने में मदद करते हैं।
इसमें आपको रियल-टाइम हार्ट रेट मॉनिटरिंग, स्ट्रेस या प्रेशर मॉनिटरिंग, स्लीप ट्रैकिंग, बॉडी टेम्परेचर मॉनिटरिंग और मल्टीपल स्पोर्ट्स मोड मिलते हैं। इन फीचर्स की मदद से यूज़र अपने वर्कआउट और डेली एक्टिविटी को बेहतर तरीके से ट्रैक कर सकते हैं।
यह स्मार्टवॉच वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करती है। यूज़र इसे मैग्नेटिक चार्जिंग डॉक के जरिए बिना केबल के चार्ज कर सकते हैं। कंपनी के अनुसार इसे ऐसी बैटरी के साथ डिजाइन किया गया है जो पूरे दिन की एक्टिविटी ट्रैकिंग के दौरान यूज़र्स को कनेक्टेड रख सके। इसमें IP68 रेटिंग और स्मार्ट फीचर्स भी मिलते हैं।
इसके अलावा इसमें वेदर अपडेट, रिमोट कैमरा कंट्रोल, कस्टम वॉच फेस और नोटिफिकेशन अलर्ट जैसे फीचर भी मिलते हैं, इन फीचर्स की मदद से यूज़र सीधे अपनी कलाई से कई काम आसानी से कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें: Infinix GT 50 Pro 5G में मिलेगा एक डुअल कैमरा सेटअप, ऑनलाइन सामने आई जानकारी