रिपोर्ट से पता चला है कि, Noise भारत में एक ब्रांड न्यू स्मार्टवॉच लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है, जिसमें दो Noise ColorFit Pro 4 स्मार्टवॉचेज़ शामिल हैं जो कि, पहले ही इस साल लॉन्च हो चुकी हैं। MySmartPrice के अनुसार, यह स्मार्टवॉच एक बड़ी रेंज में फीचर्स ऑफर करती है जिससे यह सिर्फ फिटनेस के दिवानों के लिए ही नहीं बल्कि उनके लिए भी एक आइडियल स्मार्टवॉच है जो अलग अलग स्मार्टफोन फंक्शंस को एक्सेस करने के लिए इसका उपयोग करते हैं।
Noise ColorFit Pro 4 Alpha एक चौकोर फेस और दाहिनी ओर एक बटन के साथ आती है जिसका डिज़ाइन ऐपल स्मार्टवॉच से काफी मिलता जुलता है। इस डिवाइस में एक 1.78-इंच AMOLED डिस्प्ले दी गई है जिसमें 368×448 पिक्सल रिजॉल्यूशन और 60Hz रिफ्रेश रेट और 326ppi पिक्सल डेंसिटी शामिल है। Noise ColorFit Pro 4 Alpha में एक ऑलवेज-ऑन डिस्प्ले (AoD) के साथ एक 2.5D कर्व ग्लास भी दिया है। यह स्मार्टवॉच एक इंस्टा चार्ज टेक फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है जो कि, सिर्फ 30 मिनट में 0-50% तक बैटरी चार्ज कर सकता है।
कहा जा रहा है कि, यह डिवाइस ब्लूटूथ 5.3 और TruSync टेक्नोलॉजी को भी सपोर्ट करता है।
Noise ने अभी तक Noise ColorFit Pro 4 Alpha की कोई आधिकारिक लॉन्च डेट या कीमत रिवील नहीं की है।