क्या आप एक नया 43-इंच का स्मार्ट टीवी लेने की सोच रहे हैं लेकिन उनकी महंगी कीमत देख पीछे हट जाते हैं? तो आप बिल्कुल सही जगह पर आए है. अगर आप Amazon की इलेक्ट्रॉनिक्स प्रीमियर लीग सेल का फायदा उठाने से चूक गए थे, तो चिंता करने की ज़रूरत नहीं है, क्योंकि सेल ख़त्म होने के बाद भी प्लेटफॉर्म स्मार्ट टीवीज़ की रेंज पर इतने अच्छे डिस्काउंट्स ऑफर कर रहा है कि आपको यकीन नहीं होगा। जिस स्मार्ट टीवी की डील हम आपको आज बताने वाले हैं उस पर अमेज़न इस समय पूरे 65% की छूट दे रहा है यानी आधे से भी कम दाम में आप इसे घर ले जा सकते हैं. आइए पूरी डील जानते हैं.
यहां बात हो रही है VW ब्रांड के 43-इंच प्रो सीरीज 4K अल्ट्रा HD स्मार्ट QLED गूगल टीवी की, जो अभी अमेज़न इंडिया पर अपनी 49,999 रुपये की MRP से घटकर सिर्फ 17,499 रुपये में लिस्टेड है. Amazon ICICI बैंक क्रेडिट कार्ड से भुगतान करने पर आपको 524 रुपये तक का Amazon Pay Balance कैशबैक मिल सकता है.
इसके अलावा, अगर आप अपने पुराने टीवी को एक्सचेंज में देते हैं तो इस ऑफर के तहत भी आपकी 2,550 रुपये तक की बचत हो सकती है. इस तरह सभी ऑफर्स मिलाकर आप इस स्मार्ट टीवी को 15000 रुपये से भी कम में खरीद सकेंगे।
वहीं अगर आप पूरी पेमेंट एक साथ नहीं करना चाहते, तो EMI ऑप्शंस 615 रुपये से शुरू होते हैं. नो-कॉस्ट EMI भी उपलब्ध है. गौरतलब है कि यह एक लिमिटेड टाइम डील है और इसकी कीमत कभी भी बढ़ सकती है, इसलिए जल्दी फैसला लेना बेहतर होगा। (यहां से खरीदें)
यह VW स्मार्ट टीवी 43-इंच 4K अल्ट्रा HD डिस्प्ले के साथ 3840 x 2160 पिक्सल रेज़ोल्यूशन और 60Hz तक रिफ्रेश रेट ऑफर करता है. इसके कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 3 HDMI पोर्ट्स, 1 USB पोर्ट्स, ईथरनेट, डुअल बैंड वाईफाई और ब्लूटूथ 5.0 शामिल हैं. यह 30W साउंड आउटपुट ऑफर करता है. यह 2GB RAM और 16GB स्टोरेज के साथ आता है. इसकी डिस्प्ले फुल ऐरे लोकल डिमिंग, 10 बिट पैनल के साथ QLED, बेज़ल-लेस डिज़ाइन, HDR10, 1 बिलियन कलर्स ऑफर करती है.
यह भी पढ़ें: LPG गैस संकट में वरदान हैं ये 7 इंडक्शन चूल्हे, 5000 रुपये के अंदर हर फीचर टॉप-क्लास