अगर आप एक बड़ी स्क्रीन वाले QLED Smart TV को खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपको किसी भी सेल आदि के लिए रुकने या इसका इंतज़ार करने की जरूरत नहीं है। इस समय Amazon India पर मिल रही एक सबसे दमदार डील हमने आपके लिए ढूंढ निकाली हाई। इस डील को आप लिस्टिंग प्राइस के मुकाबले शानदार कह सकते हैं। असल में, TCL 55-inch 4K QLED Google TV (मॉडल: 55T8C) पर इस समय करीब करीब 65% तक की भारी छूट दी जा रही हाई, जिससे लिस्टिंग प्राइस 1,09,990 रुपये से कीमत घटकर केवल और केवल 37,990 रुपये ही रह जाती है।
इतना ही नहीं, बैंक ऑफर, कूपन और एक्सचेंज ऑफर का लाभ लेने के बाद आप इस स्मार्ट टीवी को कौड़ियों के भाव में खरीद सकते हैं। आइए अब पूरी डील को समझते हैं और या भी जानते हैं कि क्या आपको इस टीवी को इस प्राइस में खरीदना चाहिए।
आइए अब इस डील की सबसे बड़ी खासियत के बारे में जानते हैं। असल में, टीवी को Amazon India पर 1,09,990 रुपये के लिस्टिंग प्राइस में देखा जा सकता है, हालांकि इसे खरीदने के लिए आपको केवल 37,990 रुपये या इससे भी कम खर्च करने होंगे। इसपर आपको लगभग लगभग 65% डिस्काउंट मिल रहा है, इतना ही नहीं, आपको 3000 रुपये का कूपन डिस्काउंट भी इस टीवी पर मिल रहा है जो प्राइस को 37,990 रुपये से घटाकर 34,990 रुपये कर देता है।
बैंक ऑफर को देखा जाए तो इस टीवी को अगर आप HDFC Bank के कार्ड्स का इस्तेमाल करके खरीदते हैं तो आपको 2,000 रुपये तक की छूट मिल सकती है। हालांकि, चुनिंदा कार्ड से पेमेंट करने पर आपको 1,899 रुपये तक Amazon Pay कैशबैक भी मिल सकता है। अगर आप अपने पुराने टीवी को एक्सचेंज करके इस नए टीवी को खरीदना चाहते हैं तो आपको 2000 रुपये तक की एक्स्ट्रा बचत हो सकती है, मुझे लगता हाई कि आप इस टीवी को 30000 रुपये के आसपास के प्राइस में खरीद सकते हैं। अब अगर 1 लाख से भी महंगा टीवी आपको 30000 रुपये में मिल रहा हो तो आपको क्या करना चाहिए।
यह टीवी सिर्फ कीमत के कारण नहीं, बल्कि स्पेसिफिकेशन के कारण भी चर्चा में है। इसमें एक 55-inch 4K Ultra HD QLED Panel मिलता है, जो Dolby Vision और HDR10 सपोर्ट के अलावा 120Hz रिफ्रेश रेट, VRR 144Hz और MEMC 120Hz से भी लैस है। इसमें माइक्रो डिमिंग और बायोनिक कलर ऑप्टिमाइजेशन फीचर के अलावा कई गेमिंग फीचर्स जैसे Game Master Mode, 288Hz Game Accelerator और VRR सपोर्ट भी मिलता है।
साउंड के लिए इसमें 35W स्पीकर आउटपुट, Dolby Atmos ऑडियो आदि भी मिलते हैं। अगर कुछ स्मार्ट फीचर्स को देखा जाए तो इनके अलावा स्मार्ट टीवी में Google TV इंटरफेस, 3GB RAM + 32GB स्टोरेज, Google Assistant और Alexa सपोर्ट के साथ साथ Netflix, Prime Video, Hotstar, Zee5 जैसे ऐप्स पहले से इंस्टॉल मिलते हैं।
कनेक्टिविटी के लिए टीवी में 4 HDMI पोर्, USB पोर्ट, Wi-Fi 5, LAN और स्क्रीन मिररिंग जैसे फीचर भी मिल जाते हैं। डिजाइन आदि को देखते हैं तो टीवी में मेटैलिक बेज़ल-लेस डिजाइन दिया गया है, जिससे स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो काफी अच्छा मिलता है। यह डिजाइन लिविंग रूम में प्रीमियम लुक देता है और दीवार पर माउंट करने पर और भी आकर्षक लगता है।
यह भी पढ़ें: Amazon EPL Sale का आखिरी दिन, 50 हज़ार वाला स्मार्ट टीवी 17 हज़ार में खरीदने का गोल्डन चांस! देखें लिस्ट