वोडाफ़ोन ने बिना किसी को बताये चुपचाप ही एक नया प्लान लॉन्च कर दिया है, जिसकी कीमत Rs 159 है, ऐसा माना जा रहा है कि इस प्लान की टक्कर रिलायंस जियो के Rs 149 और एयरटेल के भी Rs 149 में आने वाले प्रीपेड प्लान्स से होने वाली है। वोडाफ़ोन का यह नया प्लान कंपनी के सभी 4G सर्कलों में मान्य है। सबसे खास बात यह है कि वोडाफ़ोन ने अपने इस नए प्लान को ओपन मार्किट में लॉन्च किया है।
हालाँकि रिलायंस जियो के Rs 149 में आने वाले प्लान की तरह वोडाफ़ोन के इस नए प्लान में आपको ज्यादा सुविधाएं नहीं मिल रही हैं। हालाँकि इस प्लान में आपको एयरटेल के ऐसे ही प्लान में मिलने वाले सभी कॉम्पोनेन्ट मिल रहे हैं। वोडाफोन के इस नए Rs 159 में अआने वाले प्लान में आपको 28GB डाटा मिलने वाला है, इसके अलावा अनलिमिटेड कॉलिंग और 100 SMS प्रतिदिन की दर से पूरे महीने के लिए मिलने वाले हैं।
हालाँकि अगर हम जियो की बात करें तो आपको बता देते हैं कि रिलायंस जियो के प्लान में आपको 1.5GB डाटा, अनलिमिटेड कॉलिंग बिना किसी FUP लिमिट के और 100 SMS प्रतिदिन मिल रहे हैं, इसकी वैधता भी वोडाफ़ोन के प्लान की तरह ही है।
जैसा कि हमने आपको ऊपर बताया है कि वोडाफ़ोन के इस प्लान में आपको वो सब मिल रहा है, जो आपको एयरटेल का इसी कीमत में आने वाले प्लान दे रहा है। हालाँकि इस प्लान में आपको 250 मिनट की कॉलिंग प्रतिदिन और 1000 मिनट कॉलिंग पूरे सप्ताह के लिए मिल रही है। अगर डाटा की चर्चा करें तो इस प्लान में आपको 1GB डाटा रोजाना पूरे 28 दिनों के लिए मिल रहा है।