वोडाफोन ने पेश किया Rs 496 की कीमत का नया प्लान

HIGHLIGHTS

अभी हाल ही में रिलायंस जियो ने Rs 459 की कीमत का प्लान पेश किया था.

वोडाफोन ने बाज़ार में रिलायंस जियो को टक्कर देने के लिए Rs. 496 की कीमत का नया प्लान पेश किया है.  अभी हाल ही में रिलायंस जियो ने Rs 459 की कीमत का प्लान पेश किया था. 

वोडाफोन के Rs. 496 कीमत वाला प्लान सिर्फ दिल्ली-NCR में मौजूद यूजर्स के लिए पेश किया गया है. इस  प्लान के तहत 84 दिनों तक की वैलिडिटी मिलती है. साथ ही हर दिन 1GB 4G डाटा भी मिल रहा है. यह प्लान अनलिमिटेड लोकल और STD कालिंग के साथ आता है.

अगर बात करें, रिलायंस जियो के Rs.459 की कीमत वाले प्लान की तो इसके तहत अनलिमिटेड कालिंग, अनलिमिटेड एसएमएस और हर दिन 1GB 4G डाटा मिल रहा है. इस प्लान की वैलिडिटी भी 84 दिनों की है.

Connect On :