Vodafone Idea
Vodafone Idea देश की तीसरी सबसे बड़ी टेलिकॉम कंपनी है। यह भी अपने ग्राहकों को Reliance Jio और Airtel की तरह ही बढ़िया से बढ़िया रिचार्ज प्लांस ऑफर करने के लिए जानी जाती है। ऐसे में यह भी सही बात है कि तीनों ही कंपनियों में प्लांस को लेकर बहुत प्रतिस्पर्धा रहती है। ऐसा मैं इसलिये कह रहा हूँ क्योंकि अभी हाल ही में Airtel की ओर से एक 26 रुपये की कीमत में आने वाला प्लान लॉन्च किया गया था। अब प्रतिद्वंदी होने के नाते Vi ने भी ऐसा ही एक प्लान इसी कीमत में पेश कर दिया है। आज हम इसी प्लान की चर्चा करने वाले हैं। आइए जानते है कि Vi के इस प्लान में आपको क्या मिलता है।
अगर Vodafone Idea के 26 रुपये के डेटा वाउचर की बात करें तो इस प्लान में आपको वर्तमान प्लान के साथ कैरी होने वाली वैलिडीटी नहीं मिलती है। असल में यह एक डेटा वाउचर है और इस प्लान के साथ ऐसी कोई सुविधा नहीं मिलती है। इस प्लान में आपको 1.5GB डेटा मिलता है, और यह उसी दिन खत्म हो जाता है, जिस दिन आप इस प्लान को खरीदते हैं।
हालांकि, अगर आपको इससे कुछ कम डेटा की जरूरत है तो आप कुछ कम कीमत में आने वाले 22 रुपये के डेटा वाउचर को भी आप खरीद सकते हैं। हालांकि, इस प्लान में भी आपको Active Service Validity का लाभ नहीं मिलता है।
अगर आप Airtel या Vi के रिचार्ज प्लान को खरीदना चाहते हैं, तो आप Vi App, Airtel App या Vi Website या Airtel Website से खरीद सकते हैं। यह दोनों ही कंपनी के प्लांस आपको अन्य थर्ड पार्टी ऐप्स से भी खरीदे जा सकते हैं। यह प्लान दोनों ही कंपनी के बेस्ट प्लान पोर्टफोलियो ने जोड़े गए हैं, आप इन्हें डेटा बूस्ट के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं।