Vodafone Idea Vi New Rs 340 Prepaid Plan Launched with daily data
Vodafone Idea (Vi) ने बीते शुक्रवार को घोषणा की थी कि यह भारत में अपने मोबाइल टैरिफ़्स की कीमतें बढ़ा रहा है। इस टेलिकॉम ऑपरेटर अपने प्रतिस्पर्धियों Reliance Jio और Airtel को फॉलो किया है, जिन दोनों ने ही क्रमश: वीरवार और शुक्रवार को अपने प्रीपेड रिचार्ज प्लांस और पोस्टपेड प्लांस के लिए अधिक कीमतों की घोषणा कर दी थी। तीनों कम्पनियाँ अपना ARPU और लाभ बढ़ाने की कोशिश कर रही हैं।
ठीक एयरटेल और रिलायंस जियो की तरह जो ग्राहक Vi से प्रीपेड रिचार्ज प्लान खरीदते हैं, जल्द ही उन्हें समान डेटा और कॉलिंग बेनेफिट्स के लिए मौजूदा प्लान के तौर पर अधिक भुगतान करना होगा। यह ध्यान देना जरूरी है कि भले ही Vi का सबसे महंगा रिचार्ज प्लान एयरटेल और जियो की तुलना में कम डेली डेटा ऑफर करता है, लेकिन यह 100 रुपए सस्ता भी है।
ऑपरेटर के अनुसार, वे सभी प्लांस जो डेली डेटा ऑफर करते हैं (299 रुपए वाले प्लान को छोड़कर), वे रात 12 बजे से सुबह 6 बजे तक अनलिमिटेड डेटा और वीकेंड डेटा रोलओवर ऑफर करते हैं।
| मौजूदा प्लांस की कीमत | बेनेफिट (अनलिमिटेड वॉइस और SMS) | वैलिडिटी (दिनों में) | नए प्लांस की कीमत |
| Rs 179 | 2GB | 28 | Rs 199 |
| Rs 459 | 6GB | 84 | Rs 509 |
| Rs 1799 | 24GB | 365 | Rs 1999 |
| Rs 269 | 1GB/Day | 28 | Rs 299 |
| Rs 299 | 1.5GB/Day | 28 | Rs 349 |
| Rs 319 | 2GB/Day | 30 | Rs 379 |
| Rs 479 | 1.5GB/Day | 56 | Rs 579 |
| Rs 539 | 2GB/Day | 56 | Rs 649 |
| Rs 719 | 1.5GB/Day | 84 | Rs 859 |
| Rs 839 | 2GB/Day | 84 | Rs 979 |
| Rs 2899 | 1.5GB/Day | 365 | Rs 3499 |
| Rs 19 (Data add-on) | 1GB | 1 | Rs 22 |
| Rs 39 (Data add-on) | 6GB | 1 | Rs 48 |
बदले हुए टैरिफ लागू होने के बाद से उन ग्राहकों को भी हर महीने अतिरिक्त रकम का भुगतान करना होगा जिनके पास एक पोस्टपेड प्लान है। 401 रुपए वाला प्लान जो 50GB डेटा के साथ आता है, उसकी कीमत जल्द ही 451 रुपए हो जाएगी। जबकि 90GB मासिक डेटा के साथ आने वाला 501 रुपए का प्लान 551 रुपए में आएगा। ये दोनों प्लांस रात में अनलिमिटेड डेटा के साथ कुछ OTT सेवाओं का एक्सेस देते हैं।
इसी तरह, दो और चार लाइनों के साथ आने वाले फैमिली प्लांस भी और महंगे होने वाले हैं। दो लाइनों वाले प्लांस (पहले नंबर के लिए 70GB डेटा और दूसरे नंबर के लिए 40GB डेटा) की कीमत 601 रुपए से बढ़कर 701 रुपए हो जाएगी। वहीं चार लाइनों वाले प्लांस (प्राइमरी नंबर के लिए 140GB डेटा और प्रत्येक सेकेंडरी नंबर के लिए 40GB डेटा) वर्तमान में 1001 रुपए में आता है और नए टैरिफ पेश होने के बाद 1201 रुपए में आएगा।
ऑपरेटर द्वारा एयरटेल और जियो की तरह अपनी वेबसाइट पर इन नई कीमतों को अपडेट करना अभी बाकी है। वोडाफोन आइडिया के अनुसार Vi प्रीपेड रिचार्ज प्लांस के लिए नई कीमतें 4 जुलाई से प्रभावी होंगी। इस तारीख के बाद जब प्रीपेड ग्राहक अपने फोन नंबर को रिचार्ज करेंगे तो उन्हें अपडेटेड कीमत दिखाई देगी, जबकि पोस्टपेड ग्राहकों को नए प्लांस तब दिखेंगे जब उनका अगला मासिक बिल आएगा।