Vodafone Idea का किफायती प्लान, पूरे साल डेटा से लेकर कॉलिंग, SMS और OTT तक, भर-भरकर मिलते हैं बेनिफिट

By

Vodafone Idea Limited (Vi) के पास अपने प्रीपेड यूज़र्स के लिए 3999 रुपये का एक लंबी वैलिडिटी वाला प्लान मौजूद है, जिसमें डेटा, कॉलिंग और OTT बेनिफिट्स का अच्छा कॉम्बिनेशन मिलता है। देश की तीसरी सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी का यह प्लान खास तौर पर उन ग्राहकों के लिए है जो बस एक बार रिचार्ज करके सालभर की सुविधा चाहते हैं।

Vi का Rs 3999 प्लान

इस 3999 रुपये के प्रीपेड प्लान में यूज़र्स को हर दिन 2GB डेटा दिया जाता है। इसके साथ ही सभी नेटवर्क्स पर अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और रोज़ाना 100 SMS की सुविधा मिलती है। यानी यह प्लान डेली यूज़ के लिए एक बैलेंस्ड पैकेज देता है।

ओटीटी बेनिफिट्स

OTT बेनिफिट्स की बात करें तो इस प्लान में एक साल के लिए Amazon Prime Lite और JioHotstar Mobile का सब्सक्रिप्शन शामिल है। यह उन यूज़र्स के लिए काफी फायदेमंद है जो एंटरटेनमेंट कंटेंट स्ट्रीम करना पसंद करते हैं।

अतिरिक्त फायदे

डेटा बेनिफिट्स को और बेहतर बनाने के लिए कंपनी ने इसमें कुछ अतिरिक्त सुविधाएं भी दी हैं। यूज़र्स को हर दिन रात 12 बजे से दोपहर 12 बजे तक आधे दिन के लिए अनलिमिटेड डेटा मिलता है। इसके अलावा वीकेंड डेटा रोलओवर फीचर के तहत सोमवार से शुक्रवार तक बचा हुआ डेटा शनिवार और रविवार को इस्तेमाल किया जा सकता है।

इस प्लान में डेटा डिलाइट्स ऑफर भी शामिल है, जिसके तहत हर महीने इमरजेंसी के लिए 2GB डेटा मिलता है। इसे 1GB प्रति दिन के हिसाब से दो दिनों में इस्तेमाल किया जा सकता है और इसे Vi ऐप के जरिए क्लेम किया जा सकता है।

5G यूज़र्स के लिए भी इस प्लान में सुविधा दी गई है। इसमें 5G डेटा उपलब्ध है, लेकिन इसकी लिमिट 28 दिनों के लिए 300GB तक रखी गई है।

रोज़ाना कितना पड़ता है खर्च

यह प्लान कुल 365 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है, यानी पूरे एक साल तक किसी अतिरिक्त रिचार्ज की जरूरत नहीं पड़ती। अगर इसकी औसत लागत निकाली जाए तो यह लगभग 10.95 रुपये प्रति दिन बैठती है, जो इतने सारे बेनिफिट्स के हिसाब से किफायती माना जा सकता है।

यह भी पढ़ें: मस्ट-वॉच है 2 घंटे 11 मिनट की ये क्राइम थ्रिलर, हर मिनट सोच में डुबो देगी कहानी, IMDb पर मिली है फाड़ू रेटिंग

Faiza

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं।

Connect On :
By