देश के तीसरे सबसे बड़े टेलिकॉम ऑपरेटर वोडाफोन आइडिया लिमिटेड (VIL) के पास 400 रुपये के अंदर आने वाले कई प्रीपेड प्लान्स हैं जिन्हें सुपरहीरो कैटेगरी में रखा गया है. यहां हम आपको ऐसे तीन प्लान्स के बारे में बताने वाले हैं जिनकी कीमत 365 रुपये, 379 रुपये और 399 रुपये है. हालांकि, सुपरहीरो सेगमेंट में कई प्लान्स मौजूद हैं, लेकिन ये तीनों काफी ज्यादा किफायती हैं. आइए जल्दी से इन तीनों प्लान्स के बेनिफिट्स पर एक नज़र डालते हैं.
वोडाफोन आइडिया का 365 रुपये वाला प्लान इसके यूज़र्स के लिए उपलब्ध सबसे सस्ता सुपरहीरो प्लान है. यह प्लान 28 दिनों की सर्विस वैलिडिटी ऑफर करता है. साथ ही इसमें अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग, 2GB डेली डेटा और रोज़ाना 100 एसएमएस जैसे फायदे भी मिलते हैं. इसके अलावा यूज़र्स को अनलिमिटेड 5G, आधे दिन (रात 12 बजे से दोपहर 12 बजे तक) फ्री अनलिमिटेड डेटा, वीकेंड डेटा रोलओवर और 2GB तक बैकअप डेटा हर महीने एकदम मुफ्त में दिया जाता है.
दूसरे नंबर पर आता है वोडाफोन आइडिया का 379 रुपये वाला प्लान, जिसमें अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग, प्रतिदिन 100 एसएमएस और 2GB डेली डेटा के साथ आता है. इतना ही नहीं, यहां भी यूज़र्स को अनलिमिटेड 5G डेटा, आधे दिन (रात 12 बजे से दोपहर 12 बजे तक) फ्री अनलिमिटेड डेटा, वीकेंड डेटा रोलओवर और 2GB तक बैकअप डेटा हर महीने ऑफर किया जाता है वो भी बिना किसी अतिरिक्त खर्च के. इस प्लान की सर्विस वैलिडिटी एक महीने की है.
आखिर में आता है वोडाफोन आइडिया का 399 रुपये वाला प्लान, जो अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग, हर दिन 100 एसएमएस और 2GB डेली डेटा के साथ आता है और इसमें 28 दिनों की सर्विस वैलिडिटी दी जाती है. इस प्लान के ऐड-ऑन बेनिफिट्स में अनलिमिटेड 5G डेटा, आधे दिन (रात 12 बजे से दोपहर 12 बजे तक) के लिए फ्री अनलिमिटेड डेटा, वीकेंड डेटा रोलओवर और 2GB तक बैकअप डेटा हर महीने बिल्कुल फ्री मिलता है. इसके अलावा यहां बाकी दो प्लान्स की तुलना में एक अलग और खास सुविधा भी मिल रही है. इस प्लान के साथ ग्राहक एक महीने के लिए JioHotstar Mobile का फ्री एक्सेस ले सकते हैं.
यह भी पढ़ें: Gold Silver Price Today (12 मार्च 2026): लगातार दूसरे दिन मजबूत हुआ सोना, चांदी और प्लैटिनम के दाम धड़ाम!